Tuesday, 28 April 2015

जीत के रथ पर सवार धोनी की टीम के सामने आज होगी ‘गंभीर’ चुनौती

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर (दाएं)।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर (दाएं)।
चेन्नई. आईपीएल-8 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच होगा। कोलकाता पिछले आईपीएल का चैंपियन है और गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इस टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। एक तरह से यह मैच गंभीर और धोनी के बीच कप्तानी का भी परीक्षण होगा।
कोलकाता ने टूर्नामेंट में छह में से तीन मैच जीते हैं। दूसरी ओर, चेन्नई ने अपने छह मैचों में से पांच में जीत हासिल की और केवल एक ही हारा। वह दूसरे स्थान पर है। चेन्नई ने अपने पिछले मैच में पंजाब को 97 रन से हराकर जीत दर्ज की थी तो वहीं केकेआर का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों टीमों के बीच फिलहाल काफी अंतर दिखता है।
ये है चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत
धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई की टीम काफी संतुलित है। टीम में मैच जिताऊ खिलाड़ियों की भरमार है। हर खिलाड़ी अपना बेस्ट दे रहा है। मैक्कुलम, रैना, धोनी, प्लेसिस, ब्रावो अच्छी पारियां खेल चुके हैं तो वहीं गेंदबाजी में आशीष नेहरा इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि चेन्नई की टीम में हर खिलाड़ी खुद को साबित कर रहा है और उन्हें ऐसा करने का मौका भी मिल रहा है।
कोलकाता को करना होगा सुधार
वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स को अपने खेल में सुधार करना होगा। पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस कारण से गंभीर सेना ज्यादा दबाव में होगी। रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, यूसुफ पठान ने अब तक अच्छी पारियां खेली हैं। खासकर गौतम गंभीर कप्तान की भूमिका पूरी तरह निभा रहे हैं। गेंदबाजी में उमेश यादव लय में लौटते दिख रहे हैं। टीम के खिलाड़ी अच्छा तो खेल रहे हैं लेकिन एकजुट होकर नहीं। जीत के लिए इस बार उन्हें टीम परफॉर्मेंस देनी होगी।

Monday, 27 April 2015

इस IPL में पहली बार 10 विकेट से जीत: युवी सहित 6 प्‍लेयर्स के चलते हारी दिल्‍ली


विकेट लेने के बाद जश्न की मुद्रा में डेविड वेस और दिनेश कार्तिक।
विकेट लेने के बाद जश्न की मुद्रा में डेविड वेस और दिनेश कार्तिक।
खेल डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर आईपीएल-8 के 26वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस आईपीएल में यह पहला मौका है, जब किसी टीम 10 विकेट से जीत दर्ज की हो। रॉयल चैलेंजर्स को जीत के लिए 96 रनों का आसान लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने आसानी से बिना कोई विकेट गंवाए 10.3 ओवरों में हासिल किया। दिल्ली के आठ बैट्समैन दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दिल्ली के तमाम स्टार प्लेयर इस मैच में फेल रहे। इनमें युवराज सिंह, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, जेपी डुमिनी, एंजेलो मैथ्यूज और अमित मिश्रा शामिल हैं।
गेल और कोहली का तूफान
क्रिस गेल (62 नाबाद) और कप्तान विराट कोहली (35 नाबाद) की शानदार पारी का डेयरडेविल्स के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। गेल ने 40 गेंदों की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। कोहली ने भी 23 गेंदों में छह चौके लगाए। दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान 'फिरोज शाह कोटला' पर अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को 37 रन से पराजित कर कोटला में लगातार नौ मैच हारने का सिलसिला तोड़ा था और यह सिलसिला तोड़ने के बाद ही अगले मैच में दिल्ली को बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। Dainikbhaskar.com आपको बता रहा है कि किन छह खिलाड़ियों के कारण दिल्ली डेयरडेविल्स को हार का सामना करना पड़ा।
> बेंगलुरु का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन आउट रन बॉल 4 6
क्रिस गेल नॉट आउट 62 40 6 4
विराट कोहली नॉट आउट 35 23 6 0
> दिल्ली का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन आउट रन बॉल 4 6
मयंक अग्रवाल कै. कार्तिक बो. अब्दुल्ला 27 34 1 1
श्रेयस अय्यर LBW स्टार्क 0 1 0 0
डुमिनी कै. कार्तिक बो. वेस 13 14 2 0
युवराज सिंह कै. कार्तिक बो. आरोन 2 5 0 0
मैथ्यूज कै. डिविलियर्स बो. आरोन 0 1 0 0
केदार जाधव कै. स्टार्क बो. हर्षल 33 29 4 0
कुल्टर LBW वेस 4 8 1 0
अमित मिश्रा बो. स्टार्क 2 4 0 0
नदीम बो. स्टार्क 2 7 0 0
इमरान ताहिर नॉट आउट 3 4 0 0
जोसेफ रन आउट 1 3 0 0
1. दिनेश कार्तिक : दो कैच और एक स्टम्प
दिल्ली को उसी के मैदान पर हराने का श्रेय सबसे अधिक विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को जाता है। उन्होंने विकेट के पीछे जबरदस्त चपलता दिखाई। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जेपी डुमिनी का कैच डेविड वेस की बॉल पर हवा में छलांग लगाकर लपका। इसके बाद वरुण आरोन की बॉल पर 16 करोड़ी युवराज सिंह को लपककर बेंगलुरु को शानदार सफलता दिलाई। युवराज सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे ओपनर मयंक एक बॉल को बाहर निकलकर खेलने गए तो उन्हें स्टम्प आउट कर दिया। इन विकेटों के कारण ही दिल्ली 100 रन के भीतर आउट हो सकी।


Thursday, 23 April 2015

बीएसएनल से कीजिए पूरी रात फ्री में बात, लैंडलाइन बिजनेस बढ़ाने की नई स्ट्रेटजी

बीएसएनल से कीजिए पूरी रात फ्री में बात, लैंडलाइन बिजनेस बढ़ाने की नई स्ट्रेटजी


नई दिल्ली। बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। कंपनी मई महीने से रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक सभी तरह के नेटवर्क पर फ्री में कॉल करने की सुविधा देने जा रही है। यानी आप बीएसएनएल की लैंडलाइन से किसी भी टेलीकॉम आपरेटर के फोन पर बिना कोई चार्ज दिए पूरी रात बात कर सकेंगे। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपनी इस नई स्ट्रेटजी के जरिए एक बार फिर से लैंडलाइन बिजनेस को बढ़ाना चाहती है। जिससे कि उसे एक बड़ा उपभोक्ता वर्ग मिल सके।
मई से मिलेगी सुविधा
कंपनी की नई स्ट्रेटजी पर बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने मनीभास्कर को बताया कि लैंडलाइन ग्राहकों के लिए हम ऩई सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। इसमें मई से लैंडलाइन ग्राहक रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक किसी भी नेटवर्क पर फ्री में बात कर सकेंगे। यानी वह बीएसएनएल के लैंडलाइन से दूसरे किसी भी ऑपरेटर के लैंडलाइन या मोबाइल फोन पर फ्री में इस अवधि के दैरान बात कर सकेंगे। श्रीवास्तव के अनुसार यह सुविधा शुरू में 6 महीने के लिए होगी। इसके अलावा कंपनी नेक्सट जेनरेशन नेटवर्क पर फोकस कर रही है, इसके जरिए ग्राहकों को लैंडलाइन फोन में कई नए फीचर भी मिलेंगे।
आईयूसी का मिलेगा फायदा
अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार इंटर कनेक्शन यूसेज चार्ज (आईयूसी) में हुए बदलावों का फायदा ग्राहकों को मिलेगा। इसकी वजह से कंपनी के लिए नया ऑफर लाना काफी आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी के पास लैंडलाइन के लिए पूरे देश में तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर है। ऐसे में हमारे लिए यह कदम काफी कारगर साबित हो सकता है।
क्या है आईयूसी
हाल ही में टेलीकॉम नियामक ट्राई ने इंटर कनेक्शन यूसेज चार्ज (आईयूसी) में कमी कर दी है। इसके तहत एक ऑपरेटर अपने ग्राहक को दूसरे नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए दूसरी कंपनी को चार्ज देता है। ट्राई ने इस चार्ज को प्रति मिनट 20 पैसे से घटाकर 14 पैसे कर दिया है। जिसकी वजह से टेलीकॉम कंपनियों की लागत में कमी आएगी।
नया कनेक्शन लेना होगा आसान
अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार कंपनी नए ग्राहकों को लैंडलाइन कनेक्शन काफी आसानी से उपलब्ध कराएगी। इसके तहत ग्राहकों को किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। केवल इसके लिए ग्राहकों को थोड़ा इनस्टालेशन चार्ज देना होगा।
बीएसएनएल के देश में सबसे ज्यादा लैंडलाइन ग्राहक
लैंडलाइन ग्राहकों के मामले में बीएसएनएल के पास देश में सबसे ज्यादा संख्या है। कंपनी की कुल लैंडलाइन बाजार में 62 फीसदी के करीब हिस्सेदारी है। ऐसे में बीएसएनएल की नई स्ट्रैटजी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकती है।

Wednesday, 22 April 2015

नहीं करना होगा 15-20 दिन इंतजार, आवेदन के 48 घंटे बाद जारी हो जाएगा पैन कार्ड

नहीं करना होगा 15-20 दिन इंतजार, आवेदन के 48 घंटे बाद जारी हो जाएगा पैन कार्ड

नई दिल्ली. अब आवेदन करने के महज 48 घंटे में पैन कार्ड बनकर जारी हो जाएगा। सरकार जल्द ही ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिससे ऑनलाइन पैन कार्ड दो दिन में मिल जाएगा। पहले पैन कार्ड मिलने में 15 से 20 दिन लगते थे।

ग्रमीण इलाकों में पैन कार्ड बनाने के लिए लगेंगे शिविर


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,'' जल्द पैन जारी करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा शुरू होगी। इसमें आवेदक को उसका पैन कार्ड सिर्फ 48 घंटे में मिल जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों सहित देशभर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे जिसमें लोग अपना पैन कार्ड बनवा सकेंगे।'' केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने हाल में एक अधिसूचना जारी कर पैन कार्ड पाने के लिए मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड को जन्मतिथि का वैध प्रमाण घोषित किया है। आयकर रिटर्न दाखिल करने, एक निश्चित राशि से अधिक की अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त और किसी वाहन की बिक्री या खरीद के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है।

नेट के बिना स्मार्टफोन पर टीवी चैनल्स


प्रसार भारती जल्द ही स्मार्टफोन पर इंटरनेट के बिना टीवी चैनल्स दिखाएगा। प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सिरकार ने ट्वीट कर कहा कि 20 फ्री-टु- एयर चैनल्स का एक बुके तैयार किया जा रहा है। इसमें दूरदर्शन समेत टॉप चैनल्स दिखाए जाएंगे।

पीएफ के पैसे के निवेश पर अधिसूचना जल्द

कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के पैसा कहां निवेश किया जाए, इसे लेकर जल्दी ही अधिसूचना जारी हो सकती है। श्रम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक फंड में हर साल जमा होने वाली रकम का 5 % हिस्सा एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश की इजाजत दी जा सकती है। इससे साल 2015-16 में 17,000 करोड़ रु. ईटीएफ में लगाए जा सकते हैं।

Tuesday, 21 April 2015

कप्तान गौतम गंभीर की हाफ सेन्चुरी, KKR ने DD को 6 विकेट से हराया

हाफ सेन्चुरी पूरी करने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते गौतम गंभीर। साथ में हैं यूसुफ पठान।
हाफ सेन्चुरी पूरी करने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते गौतम गंभीर। साथ में हैं यूसुफ पठान।
नई दिल्ली. आईपीएल-8 के 17वें मुकाबले में कप्तान गौतम गंभीर (60) और यूसुफ पठान (40*) के बीच हुई चौथे विकेट के लिए 65 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत केकेआर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 11 बॉल शेष रहते 147 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कोलकाता नाइटराइर्डस की यह चार मैचों में तीसरी जीत है। इसके साथ ही केकेआर अब अंक तालिका में 6 प्वाइंट्स के साथ राजस्थान और चेन्नई के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर के लिए दो विकेट लेने वाले उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
> केकेआर को मिला 147 रनों का टारगेट
इससे पहले श्रेयस अय्यर (31) और मनोज तिवारी (32) की पारियों की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर्स में 146 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली को निरंतर अंतराल पर झटके लगते रहे और बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। केकेआर के लिए उमेश यादव, पीयूष चावला और मोर्ने मोर्कल ने दो-दो विकेट चटकाए।
मयंक-डुमिनी सस्ते में लौटे
नाइटराइडर्स ने दूसरे ओवर में ही डेयरडेविल्स का पहला विकेट झटक लिया। मंयक अग्रवाल मात्र एक रन के निजी योग पर मोर्ने मोर्कल की गेंद पर उमेश यादव को कैच थमा चलते बने। डेयरडेविल्स अभी पहले झटके से उबर भी नहीं सके थे कि दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण ने कप्तान जेपी डुमिनी (5) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर (31) और मनोज ने तीसरे विकेट के लिए तेजी से रन बटोरने शुरू किया। हालांकि अभी उनकी साझेदारी 36 रनों की ही हुई थी कि अय्यर पीयूष चावला की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
21 रन बनाकर आउट हुए युवराज
मनोज ने इसके बाद युवराज सिंह (21) के साथ ही चौथे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी निभाई। तिवारी और युवराज भी हालांकि लगतार दो ओवरों में अपने विकेट गंवा बैठे। मनोज को मोर्कल ने यूसुफ पठान के हाथों कैच आउट करवाया, जबकि युवराज चावला की गेंद पर विकेट के पीछे स्टम्प आउट हुए। एंजिलो मैथ्यूज (28) ने आखिरी के ओवरों में कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन मैच की आखिरी गेंद पर वह विकेट के पीछे लपके गए। मैथ्यूज का विकेट उमेश यादव ने लिया। उमेश ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए। उमेश ने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। मोर्कल और चावला ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
> अच्छी शुरुआत के बाद केकेआर को लगे झटके
नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर (60) ने रॉबिन उथप्पा (13) के साथ शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उथप्पा इसे ज्यादा दूर नहीं ले जा सके और डोमनिक जोसफ की गेंद पर जेपी डुमिनी के हाथों कैच आउट हो 31 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। जोसफ ने मनीष पांडे को खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया और इसी ओवर में 31 के योग पर ही नाइटराइडर्स को दूसरा झटका दे दिया। लग रहा था जैसे यह दो झटके मैच को नाटकीय मोड़ देंगे, लेकिन गंभीर ने सूर्यकुमार यादव (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए तेज गति से 48 रन जोड़कर शुरुआती झटकों से टीम को उबार लिया। सूर्यकुमार 79 के कुल योग पर कुल्टर की गेंद को विकेट के पीछे केदार जाधव को थमा बैठे।
गंभीर और यूसुफ पठान ने जोड़े 65 रन
गंभीर ने इसके बाद यूसुफ पठान (नाबाद 40) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी निभा टीम को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया। गंभीर इमरान ताहिर की गेंद पर बोल्ड हुए। गंभीर ने 49 गेंदों की अपनी उम्दा पारी में आठ चौके लगाए। इस बीच गंभीर ने 38वीं गेंद पर चौका लगाकर आईपीएल में अपनी 26वीं हाफ सेन्चुरी पूरी की। गंभीर आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। गंभीर का आईपीएल-8 में यह तीसरा हाफ सेन्चुरी है। डेयरडेविल्स के लिए जोसफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट हासिल किए, जबकि कुल्टर और ताहिर को एक-एक विकेट मिला।

Monday, 20 April 2015

गेल से उलझे पोलार्ड, अंपायर ने चेताया तो मुंह पर टेप चिपकाकर किया विरोध

मुंह पर टेप बांधे पोलार्ड।
मुंह पर टेप बांधे पोलार्ड।
बेंगलुरु. आईपीएल-8 में मुंबई इंडियन्स आैर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में वेस्ट इंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ियों पोलार्ड आैर क्रिस गेल के बीच पारी के तीसरे ओवर के दौरान विवाद हो गया। इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ आैर विनीत कुलकर्णी ने जब पोलार्ड को चेतावनी दी तो वे दौड़कर मुंबई के डगआउट क्षेत्र में गए आैर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सेलो टेप अपने मुंह पर चिपका लिया।
आखिर क्या था माजरा
मुंबई के 210 रन के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स के दोनों ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल और मनविंदर बिसला की जोड़ी ने संभल कर पारी आगे बढाई। पहले ही ओवर में क्रिस गेल का कैच छूटा औऱ उसके बाद ही मैदान पर माहौल गर्म हो गया। चौथे ओवर से पहले मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाज पोलार्ड की बेंगलुरु के खिलाड़ी के साथ कुछ कहासुनी हुई। जब मामला गर्म होने लगा तो अंपायरों ने पोलार्ड को टोका। अंपायरों की झिड़की के बाद पोलार्ड नाराज हो गए और दौड़कर डगआउट क्षेत्र में पहुंचे। वहां से एक सेलो टेप लिया और उसे अपने मुंह पर चिपका लिया। इसे देख कर हर कोई दंग रह गया। वैसे, क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा विरोध करने के कई तरीके देखे गए हैं, लेकिन जो कुछ पोलार्ड ने किया, वह अलग ही था। बता दें कि पोलार्ड और गेल दोनों ही वेस्ट इंडीज के लिए खेलते हैं, लेकिन एक देश के लिए खेलने के बावजूद दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं।
विवादों से रहा पुराना नाता
आईपीएल का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब तक कई खिलाड़ी कभी अंपायर से तो कभी आपस में उलझ चुके हैं। 2012 यानी आईपीएल-5 में भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह और मुनाफ पटेल अंपायर से भिड़ गए थे।

Friday, 17 April 2015

पोलार्ड ने बनाई दूसरी सबसे तेज हाफ सेन्चुरी, पर भज्जी से रहे पीछे

पोलार्ड ने 21 बॉल्स में हाफ सेन्चुरी बनाई।
पोलार्ड ने 21 बॉल्स में हाफ सेन्चुरी बनाई।
खेल डेस्क. सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ (62) और ब्रेंडन मैक्कुलम (46) की ताबड़तोड़ पारियों की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल-8 में आसान जीत दर्ज की है। मंबई की यह लगातार चौथी हार है। उसने अब तक चार मैच खेले और चारों ही हारे। इसके ठीक उलट चेन्नई ने तीन मैच खेले और तीनों ही जीते। वानखेड़े में बेहद खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने वापसी करते हुए चेन्नई को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई ने यह लक्ष्य मात्र 16.4 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और पोलार्ड ने बेहतरीन बैटिंग की लेकिन मुंबई जीत नहीं सकी। हालांकि, पोलार्ड ने मुंबई की ओर से दूसरी सबसे तेज हाफ सेन्चुरी जरूर बनाई। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हुए मैच से जुड़े कुछ फैक्ट्स।
दूसरी सबसे तेज हाफ सेन्चुरी
पोलार्ड ने चेन्नई के खिलाफ 30 बॉल्स में 4 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने अपनी हाफ सेन्चुरी 21 बॉल्स में ही पूरी कर ली थी। इसके साथ ही पोलार्ड आईपीएल में मुंबई की ओर से सबसे तेज हाफ सेन्चुरी बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है, जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हाल ही में 19 बॉल में इतना स्कोर बनाया था। वहीं, आईपीएल की फास्टेट्स हाफ सेन्चुरी का रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम है, जिन्होंने 2014 में 15 बॉल में 50 रन बनाए थे।

मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी जिवा के साथ दिखे एमएस धोनी


बेटी को गोद में लिए धोनी और साथ में पत्नी साक्षी।
बेटी को गोद में लिए धोनी और साथ में पत्नी साक्षी।
खेल डेस्क. आईपीएल-8 में 17 अप्रैल को चेन्नई का मैच मुंबई इंडियन्स से है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। इस मैच के लिए गुरुवार सुबह चेन्नई की टीम मुंबई पहुंची। एयरपोर्ट पर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी बेटी के साथ नजर आए। इस दौरान टीम के बाकी मेंबर्स भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। आईपीएल में अपने दोनों मैच जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, मुंबई इंडियन्स लगातार तीन मैच हार चुकी है।
बेटी को दे रहे पूरा वक्त
धोनी की बेटी जिवा का जन्म 6 फरवरी को हुआ था। तब धोनी वर्ल्ड कप में बिजी थे। डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय तक बेटी से दूर रहने के बाद अब धोनी जिवा को पूरा वक्त दे रहे हैं। आईपीएल में वो जहां भी जा रहे हैं बेटी जिवा और पत्नी साक्षी उनके साथ ही हैं।

Wednesday, 15 April 2015

फ्लॉप क्रिकेटर की हिट गर्लफ्रेंड, मिल चुका है फिल्मों का ऑफर

मंगेतर दीपिका पल्लीकल के साथ दिनेश कार्तिक।
मंगेतर दीपिका पल्लीकल के साथ दिनेश कार्तिक।
खेल डेस्क. दिनेश कार्तिक को 10.5 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल-8 के लिए खरीदा। वह अब तक खेले गए दोनों मुकाबले में फ्लॉप रहे, वहीं दूसरी ओर उनकी मंगेतर दीपिका पल्लीकल मोस्ट वैल्यूएबल स्क्वाश प्लेयर हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2014 में दीपिका ने इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीता था, जबकि इसी वर्ष इंचियोन में आयोजित एशियन गेम्स में उन्होंने भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाला था। वर्ल्ड टॉप-10 प्लेयर्स में जगह बनाने वाली दीपिका पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिक पल्लीकल को फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं। दीपिका ने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि सिर्फ खेल पर ध्यान लगाना चाहती हूं। उनका कहना था कि एक्टिंग से खेल पर बूरा प्रभाव पड़ेगा।
फिटनेस सेंटर में हुई थी मुलाकात
दरअसल, दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक की पहली मुलाकात चेन्नई के एक फिटनेस सेंटर में हुई थी। वे दोनों एक ही फिटनेस ट्रेनर के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रहे थे। बस यहीं से मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। चेन्नई की रहने वाली दीपिका और कार्तिक दोनों ही अलग-अलग खेलों से संपर्क रखते हैं। क्रिकेटर होने के नाते दिनेश अक्सर टूर पर ही रहते हैं। वहीं, स्क्वाश भारत में कम चर्चित है और टूर्नामेंट्स भी कम होते हैं।
दिनेश ने चैम्पियंस ट्रॉफी और दिल दोनों जीता इंग्लैंड में
फरवरी, 2013 में दिनेश कार्तिक विक्टोरियस चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने के लिए टीम इंडिया के साथ गए। जहां इंडिया की नंबर-1 स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ट्रेनिंग के लिए पहले से ही गई हुईं थीं। अचानक विदेश में हुई इस 'अनऑफिशियल' मुलाकात से दीपिका काफी सरप्राइज हुईं। दोनों ने इस टूर के दौरान काफी समय एक-दूसरे के साथ बिताया। सही कहें तो प्यार यहीं (इंग्लैंड) में डन हो गया था।
15 नवंबर, 2013 को लगी मुहर
इन दोनों स्टार्स ने 15 नवंबर, 2013 को सगाई कर काफी देर से चल रहे चर्चे पर लगाम कस दी। इसके बाद दीपिका अपने होने वाले पति दिनेश कार्तिक को चीयर करने के लिए अक्सर स्टेडियम में देखे जाने लगीं। कुछ ऐसा ही दिनेश के साथ भी है।

IPL 8: युवराज, सहवाग, रैना करोड़ों के खिलाड़ी लेकिन अब तक रहे FLOP

IPL 8: युवराज, सहवाग, रैना करोड़ों के खिलाड़ी लेकिन अब तक रहे FLOP
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग-8 में हर टीम दो-दो मैच खेल चुकी है। टूर्नामेंट में अब तक ब्रेंडन मैक्कुलम, क्रिस गेल और रोहित शर्मा जबरदस्त बैटिंग कर चुके हैं। मैक्कुलम के नाम इस सीजन की पहली सेन्चुरी दर्ज हुई तो वहीं क्रिस गेल छक्कों की डबल सेन्चुरी बनाने वाले आईपीएल की पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वो आईपीएल में अब तक 200 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अब तक अपने नाम और दाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया।
इनका प्रदर्शन रहा बेदम
आईपीएल-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह, पंजाब के स्टार खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, कोलकाता नाइटराइडर्स के स्टार बॉलर सुनील नारायण, जैसे दिग्गजों पर जितना टीम को भरोसा था, उतनी ही खिलाड़ियों को उम्मीद भी थी, लेकिन ये खिलाड़ी फ्लॉप रहे। अब तक हुए शुरुआती मुकाबलों में सभी टीमों के ऐसे कई स्टार खिलाड़ी हैं। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है आईपीएल में अब तक फ्लॉप हुए कुछ ऐसे ही स्टार खिलाड़ियों के बारे में।
युवराज सिंह का प्रदर्शन
करियर
मैच
रन
बेस्ट
औसत
स्ट्राइक रेट
हाफ सेन्चुरी
4s
6s
आईपीएल में अब तक
86
1887
83
26.20
132.05
8
130
112
आईपीएल- 8 में प्रदर्शन
2
36
27
18.00
156.52
0
1
2

Tuesday, 14 April 2015

IPL: वॉर्नर की तूफानी पारी के अलावा इन चार कारणों से जीते सनराइजर्स

शिखर धवन (बाएं) को जीत की बधाई देते आरसीबी के दिनेश कार्तिक।
शिखर धवन (बाएं) को जीत की बधाई देते आरसीबी के दिनेश कार्तिक।
खेल डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने जिस तरह से टीम वर्क दिखाया, वो शानदार था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में की गई गलतियों को हैदराबाद के खिलाड़ियों ने दोहराया नहीं। इसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने आरसीबी को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 8 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और उसके बॉलर्स ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की टीम को 19.5 ओवर्स में 166 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में हैदराबाद ने टारगेट को 17.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। Dainikbhaskar.com आपको बता रहा है कि सनराइजर्स ने कौन से अहम स्टेप लिए जिससे उसने आरसीबी को करारी शिकस्त दी।
1. गेल को जल्दी आउट करना रहा फायदेमंद
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे फायदेमंद आरसीबी के तूफानी बैट्समैन क्रिस गेल को जल्दी आउट करना रहा। हैदराबाद के खिलाफ गेल खतरनाक दिख रहे थे, लेकिन प्रवीण कुमार ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। गेल 21 रन बनाकर आउट हुए। गेल की आक्रामक बैटिंग की शुरुआत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 21 रन में ही उन्होंने 3 चौके व 1 छक्का लगाया। उन्होंने पहले ओवर में ही छक्का लगाकर अपना इरादा साफ कर दिया था, लेकिन हैदराबाद को जल्दी कामयाबी मिल गई।
2. आखिरी 2 ओवर्स में आरसीबी के 5 विकेट गिराना
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने आखिरी 2 ओवर्स में काफी कसी हुई गेंदबाजी की। इन दो ओवर्स में आरसीबी के 5 विकेट गिरे। पहले तो 19वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए। फिर आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए। इन दो ओवर्स में आरसीबी की तरफ से सिर्फ 18 रन बने। हैदराबाद के लिए ये दो ओवर्स किफायती रहे, जिसके कारण आरसीबी बहुत बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका।
3. डेविड वॉर्नर की तूफानी पारी
हालांकि, 20 ओवर्स में 167 रन का टारगेट इतना भी आसान नहीं था, लेकिन कप्तान डेविड वॉर्नर की तूफानी पारी ने इसे बहुत छोटा कर दिया। वॉर्नर ने टीम को काफी तेज शुरुआत दिलाई। पहले 2 ओवर्स में ही स्कोरबोर्ड पर 36 रन चढ़ गए। इसके बाद प्रेशर काफी कम हो गया। वॉर्नर ने 24 गेंदों में हाफ सेन्चुरी पूरी कर ली। हालांकि, इसके बाद वे सिर्फ 7 रन जोड़ सके और 57 रन पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने इसके लिए सिर्फ 27 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व 4 छक्के लगाए।
4. धवन का आखिर तक आउट नहीं होना
शिखर धवन का आखिर तक आउट नहीं होना भी टीम के लिए फायदेमंद रहा। धवन पूरी तरह जम चुके थे और यह तय था कि वॉर्नर के आउट होने के बाद अगर वे क्रीज पर टिके रहेंगे तो टारगेट को आसानी से हासिल किया जा सकेगा। धवन ने ऐसा ही किया और काफी समझदारी के साथ बैटिंग की। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके व 2 छक्के लगाए।
5. पहले फील्डिंग का फैसला लेना
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टॉस जीतकर पहले फील्डिंग लेने का फैसला बिल्कुल सही रहा, क्योंकि मैच के दिन बेंगलुरु में तेज बारिश हुई थी। इसका फायदा शुरुआत में गेंदबाजों को मिलना था। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने कप्तान वॉर्नर के फैसले को सही साबित करते हुए आरसीबी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

Thursday, 9 April 2015

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा आज, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
लखनऊ. गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके गुरुवार की शाम 6:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह के स्वागत की सारी तैयारियां कर ली हैं।
लखनऊ दौरे पर आ रहे गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को एयरपोर्ट से सीधे सीतापुर रोड जाएंगे, जहां वह साढ़े सात बजे सेंट जोजफ स्कूल सेक्टर बी प्रियदर्शिनी सीतापुर रोड शाखा का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
10 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजनाथ अपने 4 कालिदास आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आए कई प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात करेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राजनाथ विराजखंड गोमतीनगर में सहारा हॉस्पिटल स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स की शाखा का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले राजनाथ सिंह ने आदर्श ग्राम योजना के तहत अपने गोद लिए गांव बेती में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा का उद्घाटन किया था।
एबीवीपी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ एबीवीपी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके तहत वह दोपहर तीन बजे बीकेटी स्थित एसआर कॉलेज के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेगे। इस दौरान राजनाथ सिंह अपने विचार भी सबके सामने रखेंगे।

वकीलों से भी मिलेंगे
सभी कार्यक्रम खत्म करने के बाद शाम पांच बजे राजनाथ सिंह हाईकोर्ट अवध बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वहां मौजूद वकीलों से भी वह विभिन्न मुद्दों पर बात करेंगे। इसके बाद शाम 7.30 पर अमौसी एयरपोर्ट से वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Wednesday, 8 April 2015

1 मई से बंद होगी मिंत्रा की वेबसाइट

1 मई से बंद होगी मिंत्रा की वेबसाइट
मोबाइल ऐप के दौर में वेबसाइट्स पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल. इसका ताजा उदाहरण है Myntra.com की वेबसाइट. फैशन रिटेल वेबसाइट मिंत्रा तमाम ऑनलाइन शॉपर्स के बीच काफी पॉपुलर रही है. लेकिन यह वेबसाइट आपको 30 अप्रैल के बाद देखने को नसीब नहीं होगी.सूत्रों के मुताबिक मिंत्रा अब सिर्फ मोबाइल ऐप बेस्ड रिटेलर के तौर पर काम करेगी. पिछले साल इस कंपनी को फ्लिपकार्ट ने 2,000 करोड़ रुपए में खरीदा था.
सूत्रों की मानें तो मिंत्रा के कुल ट्रैफिक का 80% और कुल सेल का 60% हिस्सा इसकी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर टिका हुआ है. ऑनलाइन शॉपिंग के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई ऑनलाइन रिटेलर अपनी वेबसाइट बंद कर सिर्फ मोबाइल फोन से अपना बिजनेस चलाएगा.
फैशन केटेगरी में अमेजॉन और स्नैपडील ही मार्किट में फ्लिपकार्ट/मिंत्रा के सबसे बड़े प्रतियोगी हैं. मिंत्रा के को-फाउंडर और फ्लिपकार्ट के सीईओ मुकेश बंसल के मुताबिक, 'मोबाइल प्लेटफार्म पर ग्रोथ काफी तेज है. हम अब सिर्फ मोबाइल प्लेटफार्म पर ही फोकस करेंगे और इसे प्रमोट करने के लिए इन्वेस्ट भी करेंगे.'

Tuesday, 7 April 2015

मुंबई इंडियंस को KKR के इन 5 खिलाड़ियों से है खतरा, सचिन ने टीम को दिया 'गुरुमंत्र'

 
 रोहित शर्मा और सचिन तेंडुलकर।
खेल डेस्क. मुंबई इंडियंस के आइकन सचिन तेंडुलकर ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बुधवार को ईडन गार्डन मैदान पर होने वाले आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले के लिए गुरुमंत्र दिया। ईडन गार्डन में दोनों टीमें उस मुकाबले की तैयारियों में जुटी थी। इसी दौरान सचिन अपनी टीम के खिलाड़ियों को कुछ समझाते नजर आए। सचिन कोलकाता आते ही सीधे ईडन गार्डन अपनी टीम के खिलाड़ियों के पास पहुंच गए। सचिन मुंबई इंडियंस के दो घंटे तक चले लंबे अभ्यास सत्र के दौरान मैदान में मौजूद रहे और टीम के सभी 26 खिलाड़ियों के अभ्यास को गौर से देखते रहे। मुंबई इंडियंस और गत चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच ओपनिंग मुकाबला ईडन गार्डन में शाम को 8 बजे से खेला जाएगा।
मौजूदगी के बारे में ये कहा रोहित ने
मुंबई के अभ्यास के दौरान कोच और पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भी मौजूद थे। मास्टर ब्लास्टर की उपस्थिति को लेकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "वह पिछले सात वर्षों से हमारी टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उनकी मौजूदगी हमारे लिये प्रेरणा का काम करती है। हमें जब भी उनकी जरूरत होती है वह हमेशा हमारे लिये मौजूद रहते हैं।" रोहित ने कहा, "सचिन मैच को लेकर अपने विचार साझा कर रहे थे।"
इसलिए होंगी कप्तानों पर निगाहें
गत चैम्पियन केकेआर अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर जीत के साथ खाता खोलने के लिए आतुर होगा। एक ओर टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे कप्तान गौतम गंभीर होंगे तो दूसरी ओर वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा अपनी टीम मुंबई को एक बार फिर खिताब के करीब पहुंचाने के इरादे से उतरेंगे। केकेआर ने वर्ष 2012 और 2014 में खिताब पर कब्जा किया तो रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013 में खिताब जीता।
सुनील नारायण : चौंका सकते हैं फिरकी से
ओपनिंग मुकाबले में सभी की निगाहें कोलकाता के स्पिनर नारायण पर रहेंगी। वह संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण लगे प्रतिबंध से वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। बीसीसीआई से मिली क्लीन चिट के बाद अपनी आईपीएल टीम का हिस्सा बन पाए हैं। केकेआर की सबसे बड़ी ताकत सुनील नारायण ही हैं। उन्होंने अब तक 67 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग 19 रन देकर 5 विकेट रहा है। सुनील नारायण ऐसे बॉलर माने जाते हैं, जो अपनी बॉलिंग के दम पर मैच जीतवाने में सक्षम हैं। उनकी लहराती गेंदों का सामना करना सबके बस का नहीं होता है। उनकी फिरकी अगर चल जाए तो किसी की जरूरत नहीं होती है।

IPL ओपनिंग सेरेमनी आज, गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ कोलकाता पहुंचे विराट कोहली

सोमवार शाम कोलकाता एयरपोर्ट पर विराट और अनुष्का।
सोमवार शाम कोलकाता एयरपोर्ट पर विराट और अनुष्का।
कोलकाता. IPL का 8वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में शाम 7.30 बजे होगी। सोमवार शाम कोलकाता पहुंचे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को कोलकाता एयरपोर्ट पर गले लगा लिया। कोलकाता एयरपोर्ट से विराट और अनुष्का एक साथ एक ही कार में निकले। विराट अपनी टीम होटल पहुंचे तो अनुष्का रिहर्सल के लिए साल्टलेक स्टेडियम चली गईं। बता दें कि IPL-8 की ओपनिंग सेरेमनी में अनुष्का और बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन परफॉर्म करने वाले हैं।
मौसम बिगाड़ सकता है मजा

IPL की ओपनिंग सेरेमनी के लिए साल्ट लेक स्टेडियम तो पूरी तरह तैयार है लेकिन यहां बारिश पूरा मजा किरकिरा कर सकती है। कोलकाता में सोमवार शाम को जमकर बारिश हुई। इस बारिश की वजह से अनुष्का और रितिक को रिहर्सल करने में भी दिक्कत हुई। इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि रितिक रोशन इससे परेशान नहीं हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘बारिश से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर ऐसा हुआ भी तो मैं डांस जरूर करूंगा।’

Sunday, 5 April 2015

अब ट्रेनों में ही करा सकेंगे अपना रिजर्वेशन, हैंड हेल्ड मशीन के जरिए करिए सीट रिजर्व

अब ट्रेनों में ही करा सकेंगे अपना रिजर्वेशन, हैंड हेल्ड मशीन के जरिए करिए सीट रिजर्व
ग्वालियर. आपका रिजर्वेशन नहीं है और आपको अर्जेंट यात्रा करनी है, तो अब परेशान होने या यात्रा टालने की जरूरत नहीं है। आप सीधे ट्रेन में सवार होकर टीटीई से बर्थ रिजर्व करा सकते हैं। इसके लिए टीटीई को एक हैंड हेल्ड मशीन दी जा रही है।
जिससे खाली होने वाली सीटों की अपडेट जानकारी तुरंत टीटीई को मिलती रहेगी। मशीन सीधे सर्वर से जुड़ी रहेगी। मशीन से पहले टीटीई के पास केवल रिजर्वेशन का चार्ट होता था। इस कारण टिकट कैंसिल होने पर खाली हुई सीट की जानकारी टीटीई को नहीं मिल पाती थी।
रेलवे की नई योजना के तहत अब यात्रियों को रिजर्वेशन टिकट कराने के लिए विंडो पर खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री ट्रेन में ही बर्थ रिजर्व करा सकेंगे। फिलहाल प्रयोग के तौर पर यह सुविधा गरीब रथ में शुरू की गई है।
योजना काफी सफल रही है। रेलवे बोर्ड के आदेश मिलते ही सभी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसको लेकर ट्रेन के टीटीई को टिकट मशीन (हैंड हेल्ड) दी जाएगी। यह मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) सर्वर से कनेक्ट रहेगी।

मशीन में रहेगी ट्रेन के हर कोच की जानकारी : इस मशीन से टीटीई को ट्रेन के हर कोच की जानकारी मिलती रहेगी। इसके अलावा मशीन के जरिए वेटिंग टिकट वाले यात्री को भी ट्रेन में सीट उपलब्ध करा दी जाएगी।

Saturday, 4 April 2015

रैना की शादी में टीम इंडिया के सितारों संग पहुंचे कई देशों के क्रिकेटर

रैना की शादी में टीम इंडिया के सितारों संग पहुंचे कई देशों के क्रिकेटर
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की शुक्रवार रात उनके बचपन की दोस्त प्रियंका से शादी हुई। शादी में शामिल होने रैना की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथी क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, मोहित शर्मा, ईश्वर पाण्डेय के अलावा टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग होटल लीला पैलेस पहुंचे। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे।
रैना के सीएसके के साथियों के साथ ही टीम इंडिया के कई अन्य सितारे भी इस शादी में शामिल हुए। इनमें उमेश यादव, इरफान पठान, अंबाती रायडू शामिल हैं।

प्रशांत बोले-लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी से हाथ मिलाना चाहते थे केजरीवाल

फाइल फोटो: केजरीवाल के साथ प्रशांत भूषण (बाएं)।
फाइल फोटो: केजरीवाल के साथ प्रशांत भूषण (बाएं)।
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। आप के नेता प्रशांत भूषण ने पार्टी छोड़ने का संकेत दिया है। प्रशांत ने केजरीवाल के नाम खुली चिट्ठी लिखी है। प्रशांत भूषण ने लिखा है कि पार्टी में रहना है या इसे कब्जे से मुक्त कराना है, इसका फैसला 14 अप्रैल की बैठक में होगा। 14 अप्रैल को प्रशांत और योगेंद्र 'आप' के असंतुष्ट नेताओं के साथ बैठक करेंगे। चिट्ठी का अंत करते हुए भूषण ने 'गुडबाय...गुडलक' लिखा। प्रशांत भूषण ने चिट्ठी में लिखा है कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल किसी भी सूरत में दिल्ली में अपनी सरकार बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सीधे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी संपर्क करने की कोशिश की थी। भूषण ने लिखा, 'आपने निखिल डे से गुजारिश की थी कि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कहें कि दिल्ली में आप की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस उन्हें समर्थन करे। यह अलग बात है कि डे ने आपकी बात मानने से इन्कार कर दिया था।' खुले खत में प्रशांत भूषण ने केजरीवाल की तुलना स्टालिन से करते हुए कहा है कि केजरीवाल ने पार्टी के साथ जो किया है, उसके लिए इतिहास और ईश्वर उन्हें माफ नहीं करेंगे। स्टालिन रूस का तानाशाह था।
केजरीवाल ने धोखा दिया
भूषण ने केजरीवाल को संबोधित चिट्ठी में लिखा, 'आपको ये समझना होगा कि हां में हां मिलाने वाले लोगों के साथ आप बहुत दूर नहीं जा पाएंगे। यह पार्टी हजारों लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए बनाई गई थी। विशेषकर नौजवानों ने बहुत सारे सपने पाले थे। वैकल्पिक राजनीति के लिए उन्होंने अपना समय, पैसा सब खर्च किया, लेकिन आपने सबको धोखा दिया है। आप दरबारियों से घिरे हुए हैं और यह पार्टी भी अब हाईकमान कल्चर वाली पार्टी बन गई है।दिल्ली में जीत के बाद आपको अपनी सबसे बेहतरीन खूबियां दिखानी चाहिए थीं, लेकिन अफ़सोस है कि जीत के बाद आपने सबसे खराब छवि पेश की। आप पर सवाल उठाने वालों को पार्टी से निकाल देना स्टालिन की याद दिलाता है। आपने पार्टी के साथ जो किया है उसके लिए ईश्वर और इतिहास आपको नहीं भूलेगा।'
शांति भूषण को लगा था बच नहीं पाएंगे
पिछले दिनों हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में विधायकों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए भूषण ने लिखा, 'ऐसी स्थिति पैदा हो गई थी कि मेरे पिता (शांति भूषण) को यह लगने लगा था की वह जिंदा बचकर वहां से नहीं आ सकेंगे।'
14 अप्रैल की बैठक में हिस्सा लेना अनुशासनहीनता होगी
कार्यकर्ताओं को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए 'आप' नेता और दिल्ली के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के संसदीय सचिव आदर्श शास्त्री ने कहा कि बागी नेताओं-योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की ओर से 14 अप्रैल को बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेना ‘अनुशासनहीनता’ माना जाएगा।

Thursday, 2 April 2015

सुरेश रैना की शादी आज: बाउंसरों की निगरानी में मेहंदी के लिए पहुंचीं प्रियंका

इसी होटल में हुई प्रियंका की मेहंदी की रस्म।
इसी होटल में हुई प्रियंका की मेहंदी की रस्म।
नई दिल्‍ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना आज बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी करने जा रहे हैं। शादी दिल्ली के लीला पैलेस होटल में होगी। शादी से पहले गुरुवार रात प्रियंका की मेहंदी रस्म मेरठ के ही एक होटल में हुई। इसमें करीब सौ मेहमानों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा इंतजाम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाउंसरों की निगरानी में प्रियंका मेहंदी की रस्म के लिए स्टेज पर पहुंचीं। मेहंदी रस्म में वधू पक्ष के रिश्तेदारों के अलावा नीदरलैंड से भारत आए प्रियंका के मेहमान भी शामिल हुए।
डिनर में 60 डिशेज
मेहंदी की रस्म के बाद मेहमानों ने खाना खाया। होटल की तरफ से 60 प्रकार के लजीज व्यंजन तैयार किए गए थे। इसमें भारतीय, चाइनीज और मुगलिया डिशेज थीं।
दोनों परिवारों के अपने रिवाज
प्रियंका का परिवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रीति-रिवाज के अनुसार रस्में पूरी कर रहा है, वहीं रैना का परिवार कश्मीरी रीति-रिवाज के मुताबिक अपने कार्यक्रम संपन्न कर रहा है।

8 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल-8 का रोमांच, ये पांच चीजें होगी पहली बार

8 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल-8 का रोमांच, ये पांच चीजें होगी पहली बार
खेल डेस्क. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का 8वां संस्करण 8 अप्रैल से शुरू हो रहा है। ओपनिंग मैच में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर मुंबई इंडियंस से भिड़ेगा। कई मायनों में आईपीएल का यह संस्करण पहले से बदला नजर आएगा। जहां कई धुरंधर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं तो कुछ खिलाड़ियों की टीम बदल गई है। जो चीज आईपीएल-8 में पहली बार देखने को मिलेगी, उसमें पहले नंबर पर युवराज सिंह का दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलना है।
DD को मिलेगा 16 करोड़ी युवी का साथ
युवराज सिंह 2014 में विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते नजर आए थे। अब वह दिल्ली की ब्ल्यू-रेड जर्सी में मैदान पर जौहर दिखाई देंगे। दिल्ली ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 16 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह अब तक की आईपीएल में किसी भी खिलाड़ी को मिलने वाली सबसे बड़ी राशि है। 2014 में उन्हें आरसीबी ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा था।
क्यों हैं दिल्ली के लिए खास
दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए विभिन्न संस्करण में दिग्गज बैट्समैन वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, माहेला जयवर्धने और केविन पीटरसन तक कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन इस टीम को अभी भी पहले खिताब का इंतजार है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2009 और 2012 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि अन्य संस्करणों में उसकी हालत खस्ता ही रही। अब उसकी टीम में युवराज सिंह, अमित मिश्रा, जेपी डुमिनी (कप्तान) और मोहम्मद शमी सरीखे दिग्गज खिलाड़ी हैं।
दिल्ली डेयरडेविल्स का आईपीएल में प्रदर्शन
दिल्ली डेयरडेविल्स मैच जीत हार नो रिजल्ट ओवर ऑल प्लेस
2008 14 7 6 1 4th
2009 14 10 4 0 सेमीफाइनल
2010 14 7 7 0 5th
2011 14 4 9 1 10th
2012 16 11 5 0 सेमीफाइनल
2013 16 3 13 0 9th
2014 14 2 12 0 8th
पिछला रिकॉर्ड और प्रदर्शन
युवराज सिंह ने किंग्स इल��वन पंजाब, पुणे ���ॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स की ओर से विभिन्न 6 संस्करण में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने 84 मैच खेले। उनका बेस्ट स्कोर 83 रन है। इस दौरान उन्होंने 8 हाफ सेन्चुरी और 32 विकेट चटकाए हैं।
आईपीएल मैच रन बेस्ट स्कोर एवरेज स्ट्राइक रेट 100 50 4 6 कैच विकेट
ओवर ऑल करियर 84 1851 83 26.44 131.65 0 8 129 110 27 32
2014 14 376 83 34.18 135.25 0 3 22 28 4 5
2013 13 238 34 19.83 125.26 0 0 14 15 1 6
2011 14 343 66* 34.30 131.41 0 2 24 18 5 9
2010 14 255 43 21.25 128.14 0 0 20 14 2 5
2009 14 340 58* 28.33 115.64 0 2 25 16 7 6
2008 15 299 57 23.00 162.50 0 1 24 19 8 3
मौजूदा फॉर्म और DD की अपेक्षाएं
मौजूदा फॉर्म पर नजर डाली जाए तो उन्होंने रणजी मैचों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टीम से निकालने के बाद ऑक्शन के दौरान एक बार फिर अपने निर्णय पर सोचना पड़ा। आरसीबी ने अच्छी खासी रकम भी लगाई, लेकिन डीडी ने अधिकतम 16 करोड़ खर्च करके उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। पिछले सात संस्करणों से दिल्ली इस बार काफी अलग है। युवराज सिंह सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। दिल्ली उनसे बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ उनके अनुभव से टीम गेम की भी उम्मीद करेगी।
दिल्ली डेयरडेविल्स टीमः युवराज सिंह, जहीर खान, मोहम्मद शमी, मनोज तिवारी, केदार जाधव, मयंक अग्रवाल, शहबाज नदीम, सौरभ तिवारी, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जयदेव, उनादकत, श्रेयस अय्यर, सीएम गौतम, श्रीकर भरत, केके जेयस, डोमनिक जोसेफ। जेपी डुमिनी (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, इमरान ताहिर, नाथन कोल्टर, एंजिलो मैथ्यूज, गुरिंदर संधू, ट्राविस हेड, एल्बी मोर्कल, मॉर्कस स्टोइनिस।

क्या संन्यास का फैसला बदलेंगे संगकारा?

कुमार संगकारा श्रीलंका के खेल मंत्री नवीन दिसानायके ने दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज कुमार संगकारा से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना पर पुनर्विचार करने को कहा है. दिसनायके ने संगकारा से एक साल और टेस्ट खेलने की अपील की है. संगकारा ने रचा इतिहास दिसानायके उम्मीद जताई कि श्रीलंका क्रिकेट में बदलाव के लिए सरकार के उठाए गए कदमों से 37 वर्षीय संगकारा कुछ और समय खेलने के लिए मान जाएंगे. उन्होंने कहा, 'मैं खेल मंत्री के रूप में कुमार से विनम्र अपील करता हूं कि वह संन्यास के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और देश के लिए कम से कम एक और साल खेलें.' दिसनायके ने बताया कि उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड में संगकारा से बात की थी.

 उनके मुताबिक, 'संगकारा क्रिकेट प्रशासन से काफी निराश और नाखुश था और अब चीजें बदल गई हैं. इसलिए मुझे लगता है कि उसके मन बदलने की संभावना है.' संगकारा ने एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड भारत के खिलाफ होगी आखिरी सीरीज 130 टेस्ट मैचों में 12,203 रन बना चुके संगकारा वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने पिछले महीने कहा था कि वो अगस्त में टीम इंडिया के साथ होने वाली तीन टेस्ट की सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. उन्होंने अभी तक खेल मंत्री की अपील पर कोई टिप्पणी नहीं की है. अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें. आप दिल्ली आजतक को भी फॉलो कर सकते हैं. आसाराम की पत्‍नी का चौंकानेवाला खुलासा बदल गया तत्काल टिकट बुकिंग का समय सोने की कीमत में आयी रिकॉर्ड गिरावट अब लज्‍जा नहीं रही महिलाओं का गहना | 'कामसूत्र' में क्‍या है... दिल्ली में आम आदमी को झटका मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो देखने के लिए जाएं 

http://m.aajtak.in पर. डाउनलोड करें आजतक एप्लीकेशन iPhone Windows Android nnn आपकी राय हिन्‍दी या English में कमेंट दें: Hindi (English में टाइप करें हिंदी दिखेगा. जैसे meri raai hai ki टाइप करते ही ये वाक्य- मेरी राय है कि में बदल जाएगा.) English हिंदी यूनिकोड Post to Facebook संबंधित खबरें संगकारा-जयवर्धने ने लिया वनडे से संन्यास कुमार संगकारा ने रचा इतिहास भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलेंगे संगकारा संगकारा के शतक के साथ बने कई रिकॉर्ड संगकारा का 400वें वनडे में शतक, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड वीडियो देखें मुंबई: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले प्रदर्शन अप्रैल के दूसरे हफ्ते छुट्टी से लौट रहे हैं राहुल गांधी 20 साल का रोडमैप तैयार करे RBI: मोदी IAS अशोक खेमका का फिर हुआ तबादला दिल्ली सरकार और DERC में ठनी एक नजर इधर भी Bachelor Bollywood Star फोटो उफ्फ! ये हैं बॉलीवुड की 20 सिंगल क्यूट अभिनेत्रियां... Shradha Kapoor फोटो डब्बू रत्नानी के कैलेंडर शूट के लिए टॉपलेस हुईं श्रद्धा कपूर इंडिया टुडे से आरएसएस: थोड़ी उखाड़, ज्यादा पछाड़ विज्ञापन

Wednesday, 1 April 2015

IAS खेमका का फिर ट्रांसफर, साइडलाइन किए गए?

IAS खेमका का फिर ट्रांसफर, साइडलाइन किए गए?
IAS खेमका का फिर ट्रांसफर, साइडलाइन किए गए?

रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील को कैंसल कर सुर्खियों में आए सीनियर आईएएस अशोक खेमका अब हरियाणा की नई बीजेपी सरकार में भी साइडलाइन हो गए हैं। उन्हें परिवहन आयुक्त जैसे अहम पद से हटाकर कम महत्व वाले पुरातत्व और संग्रहालय विभाग में डीजी और सचिव लगाया गया है।

पिछली कांग्रेसी सरकार में भी वह लंबे समय तक इसी पद पर थे और राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार उन्हें परिवहन विभाग के जरिए मुख्य धारा में वापस लेकर आई थी।

खेमका हाल के दिनों में वाड्रा डील पर सीएजी की रिपोर्ट के बाद सुर्खियों में आए थे। खेमका ने एक चार्जशीट का जिक्र करते हुए कहा था कि वह अभी भी इसका दंश झेल रहे हैं। उनके इस ट्वीट का पर खुद मुख्यमंत्री ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रतिक्रिया जाहिर की थी।

देर शाम जारी हुई 9 आईएएस अफसरों व एक एचसीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, टूरिजम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लो को अवतार सिंह की जगह परिवहन और सिविल एविएशन डिपार्टमेंट का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया है।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास को चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विजय वर्धन को पुरातत्व एवं संग्रहालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अवतार सिंह को प्रधान सचिव, महिला एवं बाल विकास लगाया गया है।

मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव-1 सुमिता मिश्रा विज्ञान एवं तकनीकी का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगी।

चंद्र प्रकाश, महानिदेशक, हरियाणा राज्य परिवहन और सचिव, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग को परिवहन आयुक्त और सचिव, परिवहन विभाग लगाया गया है।

विनय सिंह, निदेशक, आपूर्ति एवं निपटान और विशेष सचिव, गृह-1 को महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा और सचिव, परिवहन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अजय सिंह तोमर को एसडीओ अंबाला और संपदा अधिकारी, हुडा, अंबाला लगाया गया है।

शक्ति सिंह एसडीओ-कम-अतिरिक्त कलेक्टर, अंबाला सम्पदा अधिकारी, हुडा, अंबाला को आयुक्त, नगरनिगम, अंबाला लगाया गया है

फ्लेचर की जगह टीम इंडिया के कोच बनेंगे सचिन!

भारतीय टीम के कोच फ्लेचर की होगी विदाई, फ्लॉवर से किया संपर्क! टीम इंडिया के निदेशक की रिपोर्ट तय करेगी धोनी का भविष्य! बीसीसीआई विश्व कप के बाद नहीं बढ़ाएगा कोच फ्लेचर का अनुबंध विश्व कप में फ्लेचर ही होंगे टीम इंडिया के 'बॉस' : धोनी इस वजह से टीम इंडिया के साथ रवाना नहीं हुए कोच फ्लेचर नई दिल्‍ली। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले महान बल्‍लेबाज सचिन तेंडुलकर टीम इंडिया के कोच के रूप में डंकन फ्लेचर की जगह ले सकते हैं। पिछले कुछ समय से इस बात पर काफी विचार चल रहा था कि विश्‍व कप के बाद डंकन फ्लेचर की जगह टीम इंडिया का कोच किसे बनाया जाएगा। बीसीसीआई ने घोषणा करते हुए कहा कि मंगलवार को कार्यसमिति की बैठक के बाद फैसला लिया गया कि सचिन को तीन साल के लिए कोच के रूप में अनुबंधित किया जाएगा। यह माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने सचिन तेंडुलकर को कोच बनाए जाने के लिए महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा की है। इसके अलावा बोर्ड ने पूर्व बीसीसीआई अध्‍यक्ष एन. श्रीनिवासन और टीम निदेशक रवि शास्‍त्री से भी सचिन की नियुक्ति के बारे में चर्चा की थी। बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि आईपीएल के खत्‍म होने के बाद सचिन टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं। बीसीसीआई अध्‍यक्ष जगमोहन डालमिया ने कहा कि बहुत विचार-विमर्श के बाद मैंने और बीसीसीआई सचिव ने सचिन के नाम को मंजूरी दी है। उन्‍होंने साथ ही कहा कि सचिन की नियुक्ति उसी अनुसार होगी जैसी फ्लेचर की हुई थी। सचिन की नियुक्ति के बारे में धोनी ने कहा कि उनकी सीखाने की कला वैसी ही होगी जैसी वे खेलते समय दिया करते थे। उन्‍होंने कहा- अनुशासित, कड़ी मेहनत और पेशेवर खिलाड़ी के रूप में अपनी सर्वश्रेष्‍ठ क्षमता के मुताबिक खेलने की सचिन की आदत रही है। वह अपनी उसी क्षमता का उपयोग कोचिंग में भी करेंगे। सचिन हाल ही में संपन्‍न विश्‍व कप 2015 में आईसीसी के ब्रांड एम्‍बेस्‍डर थे। - See more at: http://naidunia.jagran.com/sports/cricket-sachin-tendulkar-to-replace-duncan-fletcher-as-team-indias-coach-338554?src=jfb#sthash.CMcYWa8z.dpuf