Friday, 27 March 2015

हार के बाद धोनी ने नए नियमों पर उठाए सवाल, पहली बार खुलकर दिया बयान

फिंच के शॉट को देखते धोनी।
फिंच के शॉट को देखते धोनी।
सिडनी. टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के पीछे नियमों को वजह बताया है। ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे के नियमों में परिवर्तन की बात की और कहा कि अत्यधिक चौकों-छक्कों ने क्रिकेट के इस प्रारूप को उबाऊ बना दिया है। धोनी ने कहा कि वनडे को टी-20 जैसा नहीं होना चाहिए।
ये नियम हैं सबसे खराब
धोनी ने कहा, "यह मेरी निजी राय है कि मैं इसमें बदलाव करना चाहूंगा। क्रिकेट के इतिहास में हमने 200 का निजी स्कोर नहीं देखा था, लेकिन पिछले तीन वर्षों में तीन बार 200 से अधिक के निजी स्कोर बने।" उन्होंने आगे कहा, "कुछ लोगों का तर्क हो सकता है कि एक्स्ट्रा फील्डर घेरे के अंदर रहने से डॉट बॉल्स ज्यादा होती हैं, तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि फिर सभी 11 खिलाड़ियों को ही अंदर रख दो, तब डॉट बॉल्स और ज्यादा होंगी।" धोनी की टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिले 329 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46.5 ओवरों में 233 रनों पर सिमट गई और उन्हें 95 रनों से यह मैच गंवाना पड़ा। धोनी सेमीफाइनल मैच में टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए।
स्पिनर्स के लिए खतरनाक हैं नियम
धोनी ने कहा कि वनडे की असली खूबसूरती यह है कि कोई टीम मध्य के ओवरों में कैसी बल्लेबाजी करती है। उन्होंने कहा, "वनडे का मुख्य आकर्षण है कि कोई टीम 15वें से लेकर 35वें ओवर तक कैसी बल्लेबाजी करती है। शुरुआती 10 और आखिर के 10 ओवर खास मायने नहीं रखते, क्योंकि ये ओवर किसी टी-20 मैच जैसे ही होते हैं।" धोनी ने यह भी माना कि मौजूदा वनडे नियम गेंदबाजों के लिए काफी कठिन हैं, खासकर स्पिन गेंदबाजों के लिए। धोनी ने कहा, "आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम में उनकी जगह बनी रहे। मेरा मानना है कि नियम थोड़े कठिन हैं। स्पिन गेंदबाजों के लिए तो ये कुछ ज्यादा ही कठोर हैं।"
> मौजूदा निमय : पहले दस ओवरों में सिर्फ दो फील्डर्स 30 गज के घेरे के बाहर रह सकते हैं। बैटिंग पावरप्ले (40 ओवर से पहले) के दौरान सिर्फ तीन फील्डर बाहर रह सकते हैं। जबकि बाकी वक्त में भी चार फील्डर्स से ज्यादा 30 गज के घेरे के बाहर नहीं रह सकते।
कुछ यूं समझें नियमों में बदलाव का असर
* वर्ल्ड कप-2015 के 42 लीग मैचों के दौरान आख़िरी दस ओवरों में 17 बार 100 से ज़्यादा रन बने।
* वर्ल्ड कप-2011 में सिर्फ 6 बार आखिरी दस ओवरों में 100 से ज्यादा रन बने थे।
* वर्ल्ड कप-2015 के लीग मैचों में 388 छक्के लगाए हैं।
* वर्ल्ड कप-2011 में इसकी तुलना में 258 छक्के लग पाए थे।

Wednesday, 25 March 2015

अंपायरिंग पर सवाल: फिंच को नॉट आउट देने वाले फैसले पर उठी उंगलियां

अंपायरिंग पर सवाल: फिंच को नॉट आउट देने वाले फैसले पर उठी उंगलियां
खेल डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे सेमीफाइनल के दौरान अंपायरों के एक फैसले पर उंगलियां उठ रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 23वें ओवर की चौथी बॉल को 42 रन बनाकर खेल रहे एरॉन फिंच खेलने से चूक गए और बॉल उनके पैड पर लगी। गेंदबाज जडेजा और विकेटकीपर धोनी ने अपील की। फील्ड अंपायर ने भारतीय खिलाड़ियों की अपील ठुकरा दी। इसके बाद कप्तान धोनी ने रवींद्र जडेजा से बात करके रिव्यू लिया। लेकिन थर्ड अंपायर मराइस एरास्मस ने फील्ड अंपायर के नॉट आउट के फैसले को बरकरार रखा। हालांकि, टीवी रिप्ले में बॉल स्टंप पर लगती दिख रही थी। ऐसे में बैट्समैन को आउट दिया जाता है।
सुनील गावसकर और शोएब अख्तर ने बताया 'आउट'
थर्ड अंपायर मराइस एरास्मस के नॉट आउट वाले फैसले से कमेंट्री कर रहे पूर्व दिग्गज भारतीय बैट्समैन सुनील गावसकर और पाकिस्तान के शोएब अख्तर ने असहमति जताई। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में नतीजे बॉलर के पक्ष में जाने चाहिए जब हॉक आई तकनीक में गेंद स्टंप पर टकराती दिख रही है।
सोशल साइट पर शुरू हुआ विरोध
थर्ड अंपायर का फैसला टीम इंडिया के खिलाफ आते ही क्रिकेट फैन्स सोशल साइट पर एक्टिव हो गए और ट्वीट कर अंपायर्स के खिलाफ विरोध जताया। बता दें कि इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबरो और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना वर्ल्ड कप-2015 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फील्ड अंपायर की भूमिका में हैं। इसके अलावा इस मैच में मराइस एरास्मस और रिचर्ड इलिंगवर्थ क्रमश: तीसरे और चौथे अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं। रंजन मदुगले मैच रेफरी की भूमिका में हैं।

Tuesday, 24 March 2015

ऐसा हुआ तो बिना मैच खेले फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

ऐसा हुआ तो बिना मैच खेले फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया सिडनी। क्रिकेट विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 26 मार्च को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। आकड़ों को देखें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही है। दोनों टीमें सेमीफाइनल की तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन जैसा पहले सेमीफाइनल में देखने को मिला और मैच के दौरान बारिश हुई। अब इस बात पर चर्चा हो रही है
 
कि अगर दूसरे सेमीफाइनल के दौरान सिडनी में भी बारिश होती है तो क्या होगा? ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च को सिडनी में बारिश के आसार हैं। अगर बारिश होती है और मैच नहीं खेला जाता है तो इससे टीम इंडिया को जबरदस्त फायदा मिलेगा और उसे बिना मैच खेले सीधे फाइनल को टिकट मिल जाएगा। लेकिन यह तब संभव होगा जब बारिश लगातार 26 और 27 मार्च को होती रहे। आइसीसी ने नॉक आउट मुकाबलों में बारिश जैसे हालात से निपटने के लिए 'रिजर्व डे' रखा है। यानी साफ है कि अगर 26 मार्च को बारिश की वजह से सेमीफाइनल का मुकाबला नहीं हो पाया तो ये मैच को 27 मार्च को खेला जाएगा। 

अगर मगर ही सही, बारिश की वजह से सेमीफाइनल का मैच 27 मार्च को भी नहीं खेला जा सका तो उसके बाद 'रिजर्व डे' नहीं है। अगर 27 मार्च को भी मैच नहीं खेला जाता है तो ऑस्ट्रेलिया सीधे विश्व कप से बाहर हो जाएगा और मैच नहीं खेलने की स्थिति में भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि लीग मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया से काफी अच्छा रहा है। टीम इंडिया ने लीग मैच के दौरान खेले सभी 6 मुकाबले जीते थे और अंक तालिका में नंबर वन पर रही थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों में जीत मिली, तो एक मैच में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बारिश के कारण ड्रा रहा था। - See more at: http://www.jagran.com/cricket/headlines-rain-drives-indian-team-in-final-of-world-cup2015-12198991.html?src=fb#sthash.ySoylZev.dpuf

Saibo - Cover Version | Arjun Kanungo ft. Jonita Gandhi & Karan Sajnani | Shor In The City

Monday, 23 March 2015

विराट से मेरी शादी जल्द होने वाली है

Click to download...
अन्‍य वीडियो
  टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. लोग भारतीय टीम के साथ साथ भारतीय क्रिकेटर के भी दीवाने हो गए हैं. फैंस पर विराट कोहली का भी जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. एक लड़की ने तो यहां तक कह दिया कि जल्दी ही उसकी शादी विराट कोहली से होने वाली है.

वर्ल्‍ड कप: टॉप 11 परफॉमर्स में 5 हमारे, सेमीफाइनल हार सकता है ऑस्ट्रेलिया

शिखर धवन
शिखर धवन
खेल डेस्क. वर्ल्ड कप 2015 का सेमीफाइनल शुरू होने वाला है। सेमीफाइनल में पहुंचने वालीं टॉप चार टीमें मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशंसकों की सबसे अधिक रुचि दूसरे सेमीफाइनल में है, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत जहां मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन है, वहीं ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा चार बार चैम्पियन रह चुका है। आंकड़ों में भले ही ऑस्ट्रेलिया भारी हो, लेकिन इस टूर्नामेंट और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात की जाए तो टीम इंडिया कंगारुओं पर भारी पड़ती नजर आ रही है। वर्ल्ड कप में अब तक खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस के आधार पर Dainikbhaskar.com ने बेस्ट इलेवन टीम तैयार की है। इसमें टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पर हावी है।
टॉप में नहीं कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
बैटिंग में निश्चय ही भारत ऑस्ट्रेलिया पर भारी है। टूर्नामेंट के टॉप बल्लेबाजों की बात करें तो 10वें नंबर तक भी कोई ऑस्ट्रेलियाई नहीं है। वहीं, टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन 6वें नंबर पर हैं, जबकि विराट कोहली 13वें नंबर पर। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल कुल 301 रनों के साथ 15वें पायदान पर हैं।
बॉलिंग में शमी दे रहे टक्कर
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया की बॉलिंग को कमजोर माना जा रहा था, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल उलट है। मोहम्मद शमी भारतीय बॉलर्स में टॉप पर हैं। क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट लेकर वो इस टूर्नामेंट के नंबर वन बॉलर भी बन गए थे। इस वक्त मिचेल स्टार्क 18 विकेट के साथ वर्ल्ड कप के नंबर दो बॉलर हैं और शमी (17) उनसे मात्र एक विकेट ही पीछे हैं।
कप्तानी में भी भारी हैं धोनी
टीम इंडिया के कैप्टन कूल धोनी ने इस वर्ल्ड कप में जीत के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पिछले करीब 8 सालों से टीम इंडिया की कमान संभाल रहे धोनी ने जीत का शतक पूरा किया और वो सबसे सफल भारतीय कप्तान बने। वर्ल्ड कप में लगातार 11 जीतों का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क अनुभव और रिकॉर्ड, दोनों में ही धोनी से पीछे हैं।

Saturday, 21 March 2015

अब बांग्लादेश की पीएम बोलीं-अंपायरों की वजह से जीत पाई टीम इंडिया

फाइल फोटो: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना।
फाइल फोटो: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना।

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के प्रेसिडेंट मुस्तफा कमाल द्वारा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत को जितवाने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाए जाने के बाद अब बांग्लादेशी पीएम ने भी ऐसा ही बयान दिया है। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा कि अगर अंपायरों से गलती नहीं होती तो भारत क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को कभी हरा नहीं पाता। बता दें कि कमाल ने शक जताया था कि मैक्स फिक्स था और पद छोड़ने की धमकी भी दी थी। कमाल ने कहा था कि अंपायरों के फैसले पहले से तय दिख रहे थे। हालांकि, आईसीसी ने कमाल के आरोपों को खारिज करते हुए उनके बयान को निजी बताया था। जानकार मानते हैं कि कमाल पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
बांग्लादेश में प्रदर्शन 
कमाल और हसीना के बयानों के अलावा भी बांग्लादेश में काफी गुस्सा है। क्वार्टर फाइनल में टीम को भारत से मिली 109 रनों की शिकस्त के बाद देश में कई जगह प्रदर्शन हुए थे। लोगों ने अंपायर के पुतले भी फूंके। इस मैच में रोहित शर्मा ने 137 रन बनाए थे। जब वह 90 के स्कोर पर थे तो उनका एक कैच पकड़ा गया। हालांकि, अंपायर अलीम दार ने उसे नो बॉल करार दिया, क्योंकि गेंद कमर की हाइट से ऊपर थी। बांग्लादेशी फैंस इस फैसले से बेहद नाखुश हैं। इसके अलावा, बाउंड्री पर शिखर धवन द्वारा एक गजब का कैच लपके जाने के बाद आउट हुए महमूदुल्लाह पर थर्ड अंपायर के फैसले पर भी उनकी नाराजगी है। बांग्लादेश पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था।

Friday, 20 March 2015

23 को भारत आ रहा सैमसंग गैलेक्‍सी एस6, एस6 एज

23 को भारत आ रहा सैमसंग गैलेक्‍सी एस6, एस6 एज नई दिल्ली। सोमवार को सैमसंग इंडिया एक इवेंट आयोजित कर रहा है जिसमें गैलेक्सी एस6, एस6 एज को लांच किया जाएगा। यह डिवाइस आधिकारिक रूप से इस महीने के शुरुआत में बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में डिस्प्ले किया गया था। सूत्रों के अनुसार दोनों डिवाइसेज भारत में सोमवार को आ जाएंगे पर लेकिन इनकी बिक्री 10 अप्रैल के बाद ही शुरू होगी। रिटेलर्स के अनुसार फोन के लिए प्रीआर्डर मार्च के अंतिम हफ्ते से शुरू हो जाएगा। गैलेक्सी एस6 और एस6 एज को पॉजिटीव रेस्पांस मिला है।

 दक्षिण कोरिया जहां सैमसंग का होम मार्केट है, डिवाइस के लिए 20 मिलियन प्रीआर्डर मिल चुकें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि गैलेक्सी एस6 और एस6 एज की टक्कर एलजी जी-फ्लेक्स 2 के साथ होगी। एल जी का जी फ्लेक्स 2 को 55,000 रुपये की कीमत में इस महीने के अंत तक लांच किया जाएगा। हालांकि, गैलेक्सी एस6 इससे थोड़ा महंगा होगा। ब्रिटेन में डिवाइस के 32 जीबी मॉडल के लिए 700 यूरो की कीमत रखी गयी है जो करीब 47,000 रुपये है लेकिन टैक्स और ड्यूटी के साथ इसकी कीमत 55,000 रुपये या उससे थोड़ा ज्यादा होगी। 

इसका एज वैरिएंट ज्यादा महंगा होगा। गैलेक्सी नोट 4 और गैलेक्सी नोट एज की तरह इसका प्रीमियम करीब 6,000 से 10,000 रुपये पड़ेगा। ब्रिटेन में प्रीआर्डर के लिए 850 यूरो की कीमत है जो करीब 57,000 रुपये है। दोनों ही डिवाइसेज में 14एनएम फिनफेट प्रोसेस का यूज कर किया गया है। यह फोन 64-बिट एक्सवाइनोस 7 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2जीबी का डीडीआर4 रैम और 32 जीबी से 128 जीबी के स्टोरेज के वैरिएंट से लैस है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 16एमपी का रियर व 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। गैलेक्सी एस6 और एस6 एज सैमसंग के बेहतर डिजायन वाले फोन हैं। सैमसंग ने 2के रेज्योलूशन के साथ 5 इंच का सुपर एमोल्ड पैनल जोड़ा है। एज में टू साइड कर्व्ड स्क्रीन है। 

सैमसंग ने नया फास्ट चार्जिंग बैटरी टेक्नोलॉजी ‘बायोमेट्रीक स्कैनर’ और नया पेमेंट सिस्टम ‘सैमसंग पे’ डाला है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंपनी ने यह दावा किया है कि डिवाइस में बेहतर यूजर इंटरफेस डाला गया है जो एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप से लैस है। इसके अलावा सैमसंग में प्रीलोडेड माइक्रोसॉफ्ट के एप्स- गूगल के क्लाउड सर्विस के साथ वनड्राइव, स्काइप और वननोट भी हैं। - See more at: http://latest-world--news.blogspot.com/

Thursday, 19 March 2015

अमिताभ के बाद रणबीर ने भी की कमेंट्री, बोले-बेडरूम में खेलता हूं क्रिकेट

आकश चोपड़ा के साथ कमेंट्री करते रणबीर कपूर।खेल डेस्क. सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के बाद रणबीर कपूर ने भी वर्ल्ड कप में कमेंट्री करने वालों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने वर्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले के दौरान कमेंट्री की। रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। कमेंट्री के दौरान रणबीर कपूर से जब पूछा गया कि क्रिकेट खेलने की उनकी क्या यादें हैं, तो जवाब में रणबीर बोले कि क्रिकेट तो कहीं भी खेली जा सकती है। रणबीर ने कहा, "मैं तो बेडरूम में भी क्रिकेट खेल लेता हूं।" इसी बीच रोहित शर्मा ने पुल शॉट के जरिए चौका जड़ा तो रणबीर ने कहा, "ये शानदार चौका।" रणबीर ने कहा कि वे बचपन से ये लाइन बोलना चाहते थे। कमेंट्री बॉक्स में रणबीर कपूर के साथ आकाश चोपड़ा और शोएब अख्तर बैठे नजर आए। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने वर्ल्ड कप-2015 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में कमेंट्री की थी।

Wednesday, 18 March 2015

OMG! बैग में निकला जिंदा बाघ, देखें दुनिया में एयरपोर्ट सेक्‍योरिटी चेक में निकली दस सबसे अजीब और खतरनाक चीजें

OMG! बैग में निकला जिंदा बाघ, देखें दुनिया में एयरपोर्ट सेक्‍योरिटी चेक में निकली दस सबसे अजीब और खतरनाक चीजें

OMG! बैग में निकला जिंदा बाघ, देखें दुनिया में एयरपोर्ट सेक्‍योरिटी चेक में निकली दस सबसे अजीब और खतरनाक चीजेंआमतौर पर जब भी कोई विदेश यात्रा से लौटता है तो अपने मिलने वालों की फरमाईशों को पूरा करते हुए अपने बैग्‍स में न जाने क्‍या क्‍या भर कर लाता है. यह तो फिर भी गनीमत है, कुछ लोग तो अपने बैग्‍स में बहुत सारे ऐसे सामान भी लेकर चले आते हैं, जिन्‍हें हवाई सफर में ले जाना गैरकानूनी होता है. इस वीडियो में देखिए सबसे अजीबोगरीब और खतरनाक वो दस चीजें जो एयरपोर्ट सेक्‍योरिटी द्वारा दुनिया भर में पकड़ी गईं.

Tuesday, 17 March 2015

क्वार्टर फाइनल कल: 5 कारणों से द. अफ्रीका पर भारी पड़ सकता है श्रीलंका

खेल डेस्क. 18 मार्च, बुधवार को सिडनी में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2015 का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ग्रुप लेवल में दोनों ही टीमों ने 4 मुकाबले जीते हैं। इस लिहाज से तो दोनों ही टीमें बिलकुल बराबर दिख रही हैं, लेकिन खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस के आधार पर बात की जाए तो प्रोटीज पर श्रीलंकाई टीम भारी पड़ रही है। Dainikbhaskar.com आपको ऐसे पांच कारण बता रहा है, जिससे श्रीलंका की जीत की संभावना अधिक है।
1 of 5
स्कॉटलैंड को हराने के बाद श्रीलंकाई टीम।
1. श्रीलंका की हिट ओपनिंग
श्रीलंका की सबसे मजबूत कड़ी उसकी ओपनिंग। ग्रुप मुकाबलों में श्रीलंकाई टीम की ओपनिंग जोड़ी ने काफी प्रभावित किया है। 6 में से 3 मुकाबलों में श्रीलंकाई ओपनिंग जोड़ी थिरिमाने और तिलकरत्ने दिलशान ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई, जिससे अन्य बैट्समैन पर दबाव काफी हल्का हो गया। इन दोनों बैट्समैन ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 67 रन, दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 0, तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 122 रन, चौथे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन, पांचवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 रन और छठे मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 21 रनों की साझेदारी की।
साउथ अफ्रीका की फ्लॉप रही है ओपनिंग
साउथ अफ्रीकी टीम की हाशिम अमला और क्वांटन डी कॉक की ओपनिंग जोड़ी ग्रुप मुकाबले के किसी मैच में 20 रनों तक की भी साझेदारी नहीं कर सकी है। पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 रन, भारत के खिलाफ 12 रन, वेस्ट इंडीज के खिलाफ 18 रन, आयरलैंड के खिलाफ 12 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 0 रन और यूएई के खिलाफ 17 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इससे पूरी टीम पर अधिक रन बनाने का दबाव काफी बढ़ जाता है।
श्रीलंका की जीत के अन्य प्रमुख चार कारण हैं:
2. संगकारा के साथ-साथ अन्य श्रीलंकाई बैट्समैन भी फॉर्म में
3. श्रीलंका के मेन बॉलर मलिंगा ज्यादा सफल
4. ओपनर बैट्समैन दिलशान के सामने कॉक फ्लॉप
5. वनडे के आंकड़ों में भी भारी है श्रीलंका
आगे स्लाइड्स में इन कारणों के तुलनात्मक विश्लेषण के जरिए जानें, क्यों जीत सकती है श्रीलंका...

Monday, 16 March 2015

फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, सेमीफाइनल में बन रहा समीकरण

खेल डेस्क. ग्रुप मैचेज समाप्त हो चुके हैं। 18 से 21 मार्च तक क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे। अगर सबकुछ ठीक रहा तो वर्ल्ड कप-2011 की तरह एक बार फिर सेमीफाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। समीकरण पर निगाह डाली जाए तो पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलेंड vs वेस्ट इंडीज और श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान और बांग्लादेश vs इंडिया की विजेता टीमों के बीच होना निश्चित है।
मिसबाह उल हक और महेंद्र सिंह धोनी।
मिसबाह उल हक और महेंद्र सिंह धोनी।
कुछ ऐसा होगा सेमीफाइनल का समीकरण
टीम इंडिया अगर 19 मार्च को मेलबर्न में होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देती है और पाकिस्तान 20 मार्च को ऑस्ट्रेलिया को हरा दे तो एशिया महादेश की दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। बता दें कि वर्ल्ड कप-2011 में 30 मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। मोहाली में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया था।
ट्रॉफी के लिए अब सिर्फ तीन जीत
कप का पहला दौर खत्म हो चुका है। अब आर-पार की लड़ाई की बारी है। आठ टीमें बची हैं और सात मुकाबले होने हैं। तीन मैच जीतने वाली टीम नई चैम्पियन बनेगी। हार की गुंजाइश नहीं है। यह सिर्फ विदाई का रास्ता दिखाएगी। क्वार्टर फाइनल पहला पड़ाव, सेमीफाइनल दूसरा और फाइनल आखिरी पड़ाव है।
क्वार्टर फाइनल लाइन अप
टीम कब कहां
श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका 18 मार्च सिडनी
बांग्लादेश vs इंडिया 19 मार्च मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान 20 मार्च एडिलेड
न्यूजीलैंड vs वेस्ट इंडीज 21 मार्च वेलिंगटन
नॉक आउट मुकाबलों के लिए रिजर्व डे
नॉक आउट मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। इसके बाद भी यदि मैच बारिश के कारण रद्द होता है या टाई रहता है तो ग्रुप में बेहतर पोजीशन पर रही टीम अगले दौर में जाएगी।
ऐसे होगा विजेता का फैसला
यदि क्वार्टर में भारत और बांग्लादेश का मैच बारिश के कारण रद्द हो या टाई हो तो भारत को अगले दौर में जगह मिलेगी। वजह, भारत ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा जबकि बांग्लादेश ग्रुप में चौथे स्थान पर रहा। यानी, नॉकआउट मुकाबलों में भी ग्रुप दौर के परिणाम को अहमियत मिलेगी।

Saturday, 14 March 2015

बीजेपी की नई कार्यकारिणी में 179 नाम, स्मृति ईरानी और नजमा शामिल नहीं

बीजेपी की नई कार्यकारिणी में 179 नाम, स्मृति ईरानी और नजमा शामिल नहींनई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग 3 और 4 अप्रैल को बेंगलुरु में होगी। इस बैठक में शामिल होने वाले नेताओं के नामों का भी एलान कर दिया गया है। कार्यकारिणी में 179 लोग शामिल हैं। इन लोगों में 111 पार्टी के वरिष्ठ केंद्रीय पदाधिकारी, 9 वर्तमान मुख्यमंत्री, 2 वर्तमान उप मुख्यमंत्री, 14 पूर्व मुख्यमंत्री, 3 पूर्व उप मुख्यमंत्री और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। पार्टी ने गुरुवार को लिस्ट भी जारी कर दी है। लेकिन लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं। जिन लोगों के नाम नई सूची में नहीं है, उनमें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, नजमा हेपतुल्ला, राज्यवर्धन राठौर, कर्नल सोनाराम और मनोज तिवारी जैसे नेता शामिल हैं।
बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों पर मंथन
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, कार्यकारिणी में बिहार और पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तय की जाएगी। पार्टी कार्यालय के मुताबिक, पहले यह मीटिंग 2 अप्रैल को तय की गई थी, लेकिन अब इसके कार्यक्रम में बदलाव कर इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस साल और अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बिहार और पश्चिम बंगाल पर ज्यादा फोकस किया है। गौरतलब है कि इन दोनों ही राज्यों में दलित और अल्पसंख्यकों की अच्छी-खासी आबादी है। इसे ध्यान में रखते हुए बजट में ऐसी योजनाओं की घोषणा की गई है।
नागपुर में शुक्रवार से आरएसएस की बैठक
नागपुर में तीन दिनों तक चलने वाली आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक कल से शुरू हो रही है। बैठक में देशभर से संघ के करीब 1400 नेता, विचारक और प्रचारक शामिल होंगे। बैठक में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा, प्रतिनिधि सभा में ही आरएसएस का नया जनरल सेक्रेटरी भी चुना जाएगा। अभी भैयाजी जोशी अपना तीन साल का टर्म पूरा करने वाले दूसरे सेक्रेटरी हैं। संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक, नागपुर में 13 से 15 मार्च तक प्रतिनिधि सभा की बैठक में संगठनात्मक चुनाव होंगे। संघ में प्रत्येक तीन वर्ष में संगठनात्मक चुनाव होते हैं, जिसमें सरकार्यवाह और सह-सरकार्यवाह का चुनाव होता है। संघ में अभी सुरेश भैयाजी जोशी सरकार्यवाह हैं जबकि सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसबले और कृष्ण गोपाल सह-सरकार्यवाह हैं। प्रतिनिधि सभा की बैठक में देश भर से करीब साढ़े तेरह सौ प्रतिनिधि चुनाव में हिस्सा लेंगे।

जम्मू-कश्मीर की सरकार पर भी होगी चर्चा
संघ बैठक में जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन सरकार की पृष्ठभूमि में अनुच्छेद 370, घर वापसी, किसानों से जुडे मुद्दों पर चर्चा होगी। संघ की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब पिछले सप्ताह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरसंघचालक मोहन भागवत समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की थी।

Thursday, 12 March 2015

इस गंदे 'आईने' में कितना नजर आएगा मोदी जी का चेहरा

11 महीने के बाद भी नहीं बदली सूरतकाशी का आईना कहे जाने वाले गंगा घाटों की सूरत पीएम नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के 11 महीने बाद भी नहीं बदल सकी है। वर्षों बाद पीएम की ही पहल पर कुछ संस्थाएं जागीं तो सिर्फ अस्सी की सीढ़ियों से गाद हट सकी।

चालू माह के अंत तक मोदी फिर काशी आने वाले हैं। ऐसे में अस्सी-रविदास घाट के बीच की भी सिल्ट हटाई जाने लगी है लेकिन खींचतान के चलते काम जोर नहीं पकड़ पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि घाटों की बेहतरी के नाम पर कागज पर सौंदर्यीकरण की योजना बनाने के अलावा अब तक कुछ नहीं हो सका है।

कई घाट ऐसे हैं जिनकी सफाई की जिम्मेदारी उठाने के बाद संस्थाओं ने वहां मुड़कर देखा तक नहीं।

Wednesday, 11 March 2015

घर खरीदो, बीवी फ्री में पाओ: वायरल हुआ दो बेडरूम वाले घर का ऑनलाइन ऐड

इंडोनेशिया में एक घर की बिक्री के लिए अनोखा विज्ञापन आया है। एक महिला ने अपना घर बेचने के लिए दिए गए विज्ञापन में घर की विशेषता के अलावा खरीददार से शादी करने का भी प्रस्ताव रखा है। यह अनोखा एेड इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
इंडोनेशिया में अपने घर के बाहर खड़ी विना लिया।
एेड में जिस घर के बारे में जो जानकारी दी गई है, वह किसी सामान्य घर की तरह सिंगल-स्टोरी प्रॉपर्टी है, जिसमें दो बेडरूम, दो बाथरूम, पार्किंग स्पेस और एक फिश पौंड है। घर की मालकिन 40 साल की विना लिया हैं। वह विडो हैं और ब्यूटी सैलून चलाती हैं। विना का यह मकान जावा आइसलैंड के सलेमान में स्थित है। इसकी मार्केट वैल्यू 999 मिलियन रुपियाह (75,000 डॉलर) बताई जा रही है।
सीरियस बॉयर्स के लिए है प्रस्ताव
एेड में इस बात का उल्लेख है कि यह प्रस्ताव सीरियस बॉयर्स के लिए है और नॉन-निगोशिएबल है। इंटरनेट पर एेड के वायरल होते ही विना के पास प्रस्ताव भी आने शुरू हो गए हैं। कास्कुस ऑनलाइन फोरम पर Boldies99 ने कहा है, ''विना बहुत ही स्मार्ट हैं, उन्होंने इस प्रकार का एेड देकर बहुत ही चालाकी की है, ऐसा होने से घर की बिक्री के बाद भी वह मकान मालकिन बनी रहेंगी।''
इंडोनेशिया में अपने घर के बाहर खड़ी विना लिया।
विना ने एक समाचार एजेंसी को बताया इस प्रकार के रिएक्शन से उन्हें बुरा लगा है। हालांकि, इस बात से वह खुश भी हैं कि कई पत्रकार उनका साक्षात्कार लेने के लिए आ रहे हैं। इस मुस्लिम बहुल देश में पुलिस भी इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यहां आकर इस बात की जांच की कि यह विज्ञापन सही है या नहीं। विना ने कहा, ''मैंने उन्हें बताया कि यह मेरा आइडिया नहीं था। मैंने अपने एक प्रॉपर्टी एजेंट फ्रेंड से किसी बायर को खोजने में मदद के लिए कहा था, ताकि इसी के साथ उन्हें पति भी मिल जाए, लेकिन मैंने उम्मीद की थी कि इस बात को वह कुछ लोगों तक ही ले जाएगी, लेकिन उसने इसे ऑनलाइन एेड के रूप में डाल दिया। मैंने अपने फ्रेंड को कहा था कि यदि कोई बायर है जो सिंगल हो या फिर तलाकशुदा, जो घर खरीदने के साथ शादी भी करना चाहता हो तो हम दोनों के बीच बातचीत हो सकती है, क्योंकि मैं भी विडो हूं।''
विना ने बताया कि अभी तक एक ही सीरियस बायर सामने आया है, जिसने बुधवार को घर पर आकर मुलाकात की। हालांकि, बात कहां तक पहुंची, इसके बारे में विना ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Free Shipping & 30 Day Return or Exchange

पुराने फोन के बदले खरीदिए स्मार्टफोन, जानिए क्या है माइक्रोसॉफ्ट की नई स्ट्रेटजी

नोकिया का फोन कारोबार खरीदने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय बाजार के लिए नई रणनीति बनाई है। कंपनी स्मार्टफोन बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एक्सचेंज ऑफऱ लेकर आई है। इसके तहत नोकिया के आशा सीरीज फोन को ग्राहक एक्सचेंज कर 1000 रुपये और 1500 रुपये का डिसकाउंट ले सकेंगे। इसके बदले में कंपनी 6499 रुपये की कीमत वाले हाल ही में लांच ल्यूमिआ 435 फोन ग्राहकों को देगी।
क्या है नई स्ट्रेटजी
पुराने फोन के बदले खरीदिए स्मार्टफोन, जानिए क्या है माइक्रोसॉफ्ट की नई स्ट्रेटजीमाइक्रोसॉफ्ट की सब्सिडयरी कंपनी नोकिया इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेज के रवि कुंवर ने मनी भास्कर को बताया कि भारत में 4000 रुपये से 14000 रुपये तक के फोन की मांग सबसे तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कंपनी एंट्री लेवल फोन के साथ-साथ स्मार्टफोन कारोबार पर खास फोकस कर रही है। कंपनी ने नई स्कीम के तहत आशा 500, 501, 502 और 503 पर 1000 रुपये और 1500 रुपये का एक्सचेंज ऑफऱ आशा 306, 308, 309, 310 और 311 पर 1000 रुपये पर शुरू किया है।
कहां कर सकेंगे एक्सचेंज
रवि के अनुसार ग्राहक नोकिया के रिटेल ऑउटलेट के साथ-साथ ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, स्नैपडील सहित दूसरी ई-कॉमर्स कंपनियों पर एक्सचेंज कर सकेंगे। एक्सचेंज के बदले में ग्राहक ल्यूमिआ 435 स्मार्टफोन खरीद सकेंगे। जिसकी अभी बाजार में कीमत 6499 रुपये हैं। एक्सचेंज स्कीम 7 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक रहेगी।
अफोर्डेबल कीमत में सारे फीचर्स पर जोर
रवि के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट एंट्री लेवल के फोन से लेकर अफोर्डेबल कीमत वाले स्मार्टफोन में ज्यादा से ज्यादा फीचर देने की कोशिश कर रही है। इसके तहत स्काईप, ऑउटलुक एक्सप्रेस, ऑफिस 365, एक्स बॉक्स जैसे फीचर्स देने पर फोकस है। उन्होंने कहा कि अगले तीन साल में स्मार्टफोन की डिमांड तेजी से बढ़ेगी।
कंपनी अभी सारे फोन कर रही है आयात
नोकिया के फोन कारोबार को खरीदने के बाद माइक्रोसॉफ्ट भारत में पूरी तरह से आयात पर निर्भऱ है। कंपनी दूसरे देशों में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट से भारत में फोन आयात कर रही है। हाल ही में बजट में हुए ड्यूटी बदलाव से आयात होने वाले फोन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर दिखने की संभावना है।

Monday, 2 March 2015

Communication - A Tool of Media & Journalism





“Think like a wise man but communicate in the language of the people.”
William Butler Yeats

http://indiatoday.intoday.in/itmi/register.jspIt is truly said as good communication skill is a key to success in life, work and relationships. Without effective communication, a message can turn into misunderstanding or even disaster by being misinterpreted or poorly delivered. Being able to communicate effectively is the most important of all life skills.
Communication is simply the act of transferring information from one place to another or from one person to another whether this be vocally (using voice), written (using printed or digital media such as books, magazines, websites or emails), visually (using logos, maps, charts or graphs) or non-verbally (using body language, gestures and the tone and pitch of voice). In today's highly informational and technological environment it has become increasingly important to have good communication skills.
In the media profession, communications skills are first tested when newcomers have to gather material for their content; whether it’s an interview, a video shoot or story coverage. They need to be articulate their questions and collect the best information from the answers of their sources. Media professionals need to use their effective communication skills to share and express their ideas throughout the process of developing content - the sources of their story, superiors to publish or broadcast the story and finally to the audience of the story. And, here the effective communication skills are required.
Keep these points in mind while covering or delivering a news story:
ü Do your homework and develop a general and technical, if required, knowledge of the subject matter.
ü Be assertive while you are saying what you are thinking and make worthwhile contributions to your conversations.
ü One should not only speak effectively but listen effectively as well. Knowing when to stop and listen is very important to collect best information.
ü Make an eye contact with your subject or source can make the interaction more successful.
ü Your words, tone, gestures and facial expression should be match to gather and deliver better quality of message.
ü Try to take feedback from your source or subject about the conversation as this will ensure how well the message has been understood.