Wednesday, 17 June 2015

NCP नेता के घर छापेमारी में मिली अरबों की संपत्ति, सौ करोड़ का है बंगला

भुजबल नॉलेज सिटी में भी ACB ने छापा मारा( इनसेट में छगन भुजबल)
भुजबल नॉलेज सिटी में भी ACB ने छापा मारा( इनसेट में छगन भुजबल)
मुंबई/पुणे/नासिक. महाराष्ट्र सदन घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को राज्य के पूर्व लोकनिर्माण मंत्री छगन भुजबल के 16 ठिकानों पर छापे मारकर अरबों रुपए की संपत्ति जब्त कर ली। भुजबल शरद पवार की पार्टी एनसीपी के वरिष्ठ नेता हैं और पहले शिवसेना में भी रह चुके हैं। भुजबल के साथ ही उनके बेटे पंकज और भतीजे समीर के भी घर और ऑफिस की तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक कुल मिलाकर ढाई हजार करोड़ की संपत्ति का पता लगा है। नासिक में 100 करोड़ का बंगला छगन के बेटे पंकज के नाम है। छापे मुंबई, ठाणे, नासिक और पुणे में मारे गए।
अभी जारी रहेगी छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक, भुजबल परिवार की संपत्तियों पर एसीबी की छापेमारी अभी जारी रहेगी। मंगलवार को सुबह आठ बजे एसीबी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के लिए गई हर टीम में आठ से 10 सदस्य थे।
नासिक में 100 करोड़ का बंगला

डीजीपी (एसीबी) प्रवीण दीक्षित ने बताया कि छापे में पंकज के नाम पर नासिक में 100 करोड़ रुपए का बंगला मिला है। 46,500 वर्ग फुट में फैले इस बंगले में 25 कमरे, स्वीमिंग पूल और जिम भी हैं। पुणे में भी करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली। लोनावला में 2.82 हेक्टेयर में फैले छह बेडरूम वाले बंगले में हेलीपैड, स्वीमिंग पूल के साथ विदेशी फर्नीचर व प्राचीन मूर्ति मिली है।
हाईकोर्ट के कहने पर दर्ज हुईं दो एफआईआर

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर एसीबी ने भुजबल के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक मामला दिल्ली में नए महाराष्ट्र सदन का है, जबकि दूसरा मुंबई यूनिवर्सिटी की जमीन निजी बिल्डर को कौड़ियों के मोल देने का है। भुजबल, उनके विधायक बेटे पंकज और पूर्व सांसद भतीजे समीर भुजबल पर आरोप हैं कि उन्होंने दोनों मामलों में करोड़ों की हेराफेरी की है।
इन ठिकानों की हुई तलाशी

मुंबई : सुखदा अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 1901, वरली, मिलेशिया अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 17/18, मझगांव, माणेक महल, पांचवी मंजिल, चर्चगेट, माणेक महल, सातवीं मंजिल, चर्चगेट, सागर मंदिर सोसायटी, माहिम, साई कुंज, फ्लैट नंबर 4 और 7, दादर, सालिटेयर बिल्डिंग, सातवीं मंजिल, सांताक्रूज
ठाणे : लाजवंती बंगला, पारसिक हिल, ठाणे, मारुति पैराडाइज और मारुति इन्क्लेव, एवरेस्ट सोसायटी, फ्लैट व दुकान नंबर 502, 612, 10, 909, 7, 503, 105, 501, 15, 17, 18, 43 सीबीडी बेलापुर, नई मुंबई
नासिक : चंद्राई बंगला, भुजबल फार्म नासिक, भुजबल पैलेस, भुजबल फार्म, येवला इलाके में स्थित बंगला और ऑफिस, मनमाड़ में बंगला और ऑफिस, राम बंगला, भुजबल फार्म, नासिक
पुणे : लोनावला में हेलिपैड के साथ बंगला और 65 एकड़ जमीन - ग्राफिकॉन आर्केड, फ्लैट नंबर 208, संगमवाडी पुणे

भाजपा का दावा- भुजबल की संपत्ति 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा

भाजपा नेता किरीट सोमैया का दावा है कि भुजबल के पास ढाई हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। सोमैया के मुताबिक जिन संपत्तियों पर छापेमारी की गई है वे भुजबल की कुल संपत्तियों की 25 फीसदी ही हैं। जल्द ही भुजबल परिवार की अकूत संपत्ति का खुलासा हो जाएगा। सोमैया ने कहा है कि बहुत जल्द इस घोटाले में शामिल सभी लोग जेल जाएंगे। उधर, भुजबल के करीबी लोगों का कहना है कि एसीबी ने जिन ठिकानों पर छापे मारे हैं, वह संपत्ति उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में पहले से घोषित कर रखी है। परंतु इस बात की अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।
“एसीबी ने अपनी कार्रवाई को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। खंगाले हुए दस्तावेज तथा सामग्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते।”
- दिगंबर प्रधान पुलिस अधीक्षक, एसीबी, नासिक
“हाइकोर्ट ने एसीबी को जांच के आदेश दिए थे एफआईआर दर्ज करने के नहीं। राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। ”
- नबाव मलिक, प्रवक्ता, राकांपा
“राज्य सरकार ने भुजबल के खिलाफ किसी भी प्रकार से बदले की भावना के तहत कार्रवाई नहीं की है। जांच हाईकोर्ट की निगरानी में चल रही है। ”

Tuesday, 16 June 2015

इस मुस्लिम IPS ने बचाई थी मोदी की जान, अब आतंकवाद का करेंगे खात्मा

इस मुस्लिम IPS ने बचाई थी मोदी की जान, अब आतंकवाद का करेंगे खात्मा
नई दिल्ली. मोदी सरकार ने आतंकवाद के खात्मे के लिए देश के पहले मुस्लिम इंटेलीजेंस ब्यूरो चीफ रहे आसिफ इब्राहिम को पीएमओ में शामिल किया है। मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IPS ऑफिसर पीएमओ में अब विशेष प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मध्य पूर्वी एशिया में बढ़ रहे आईएस के प्रभाव को ख़त्म करने मोदी सरकार ने यह कदम उठाया है। आसिफ इब्राहिम वही अफसर हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पटना ब्लास्ट के समय जान बचाई थी। इब्राहिम ने मोदी को पहले ही ब्लास्ट होने की संभावना जताई थी।
सिंधिया और मुफ्ती मोहम्मद के रह चुके हैं निजी सचिव
नवाब घराने से ताल्लुक रखने वाले इब्राहिम ने करीब तीन दशक तक प्रशासनिक सेवा में हैं। वे कश्मीर, नक्सल, सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे अभियानों को अनेक पदों पर रहते हुए संभाल चुके हैं। वह माधव राव सिंधिया और मुफ्ती मोहम्मद सईद के निजी सचिव भी रह चुके हैं। आजादी के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसी प्रतिष्ठित एजेंसी के शीर्ष पद पर पहुंचने वाले वह पहले मुस्लिम थे।

Wednesday, 10 June 2015

पीएम मोदी के समर्थन में उतरे जोशी, कहा- योग का विरोध करने वाले अज्ञानी


बीजेपी सांसद मुरली मनोहर जोशी।
बीजेपी सांसद मुरली मनोहर जोशी।
कानपुर. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजित करने को लेकर हो रहे विरोध के बीच बीजेपी सांसद मुरली मनोहर जोशी ने उनका समर्थन किया है। आमतौर पर पीएम मोदी के विचारों से खुद को अलग रखने वाले जोशी इस बार उनके साथ खड़े हैं। उन्‍होंने कहा कि जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं वो अज्ञानी हैं। उधर, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खुलकर योग के विरोध में उतर आया है।
कानपुर में मंगलवार को एक ट्रेन उद्घाटन के मौके पर मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि योग धार्मिक या मजहबी नहीं होता। योग किसी खास धर्म के लिए है यह किसी अज्ञानी की ही सोच हो सकती है। उनके मुताबिक मोहमद पैगम्बर साहब खुद योग क्रियाओं से परिचित थे। क्योंकि मुसलमान भाई जो नमाज पढ़ते हैं उसमे भी योगिक क्रियाओं का अंश दिखाई पड़ता है। उन्‍होंने कहा कि योग को तो सार्वजनिक और संवैधानिक रूप से स्वीकृति मिली हुई है।
योग का अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर स्‍थापित होना गौरव की बात
जोशी ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा योग को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर स्थापित करना देशवासियों के लिए बड़े गौरव की बात है। इसको बिना किसी भेदभाव और मतभेद के स्वीकार कर लेना चाहिए। योग को अंतराष्ट्रीय समुदाय ने भी स्वीकृति दी है। सभी संप्रदायों, मजहबों और वर्गों के लोगों के साथ 170 देशों ने योग को स्वीकार किया है। उन्‍होंने कहा कि योग विज्ञान भी है और आध्यात्म भी। यह स्वास्थ्य के लिए उत्तम उपाय है। योग का उद्गम वैदिक काल में भारत में हुआ था। जोशी के अनुसार, मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की खुदाई में भी बहुत सी मूर्तियां निकली हैं, जिसमे लोग योगिक आसान करते हुए दिखाई देते हैं।
उन्‍होंने कहा कि योग दुनिया में लोगों को एक-दूसरे को जोड़ने का भी काम करता है। साथ ही आने वाले दिनों में योग आगे चलकर सामाजिक होगा। दुनिया में यदि योग की शिक्षा दी जाएगी तो लोगों की परेशानियां अपने आप हल हो जाएंगी। योगिक ध्यान और योगिक अनुष्ठान से कैदियों में भी मनोवैज्ञानिक परिवर्तन हुआ है। योग से कुछ देशों में अपराध की दर कम हुई है। लोगों की मानसिकता में भी परिवर्तन आया है। बहुत से देशों में योग को लेकर शोध हो रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि योग करने से मष्तिस्क और चरित्र में कितना परिवर्तन हुआ। उन्‍होंने कहा कि योग लोगों को बीमारी से दूर रखने का बहुत ही सस्ता सिस्टम है।

Tuesday, 9 June 2015

बांग्लादेशी प्रधानमंत्री की तारीफ में बयान देकर घिर गए मोदी


बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नरेंद्र मोदी।
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नरेंद्र मोदी।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की तारीफ में दिए बयान पर घिर गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर विदेशी मीडिया और विपक्ष तक इसके लिए उन्हें ‘महिला विरोधी’ बता रहा है।
दरअसल, ढाका यूनिवर्सिटी में मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे खुशी है कि बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने महिला होने के बावजूद आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रखी है। वे आतंकवाद का डटकर मुकाबला कर रही हैं।"
इसे अमेरिकन अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने ‘सबसे बुरी तारीफ’ करार दिया। वहीं कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, "मोदी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। वे समझते हैं कि महिलाओं में साहस नहीं होता। वे कमजोर होती हैं। लेकिन यह हकीकत के एकदम उलट है।"

मोदी के बयान को लेकर ट्विटर पर भी बहस छिड़ गई। कई लोगों ने लिखा, ‘मोदी साबित करना चाहते हैं कि महिलाएं कमजोर होती हैं।’ मोदी पर किए जा रहे कमेंट #DespiteBeingAwoman के नाम से कुछ देर के लिए ट्रेंड में आए गए। हालांकि, जल्दी ही इनके जवाब में मोदी की तारीफ वाले कमेंट #ModiEmpowersWomen के नाम से टॉप ट्रेंड में नजर आने लगे।
इधर, कट्‌टर समर्थक जेठमलानी भी रूठे
कहा- मोदी के लिए मन में सम्मान कम होते-होते अब पूरी तरह खत्म हो गया
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ब्रेक-अप की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मोदी के लिए उनके मन में सम्मान कम होते-होते अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। भाजपा से बर्खास्त सांसद ने मोदी के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का मजबूती से समर्थन किया था। जेठमलानी सीबीडीटी के पूर्व अध्यक्ष केवी चौधरी को सीवीसी बनाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखा था। लेकिन सोमवार को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश पर मुहर लगा दी। इसके बाद जेठमलानी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर कहा कि वह अब इस नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट और जनता की कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने यह पत्र ट्विटर पर भी पोस्ट किया है।

Monday, 8 June 2015

बांग्लादेश पहुंची टीम इंडिया, 15 साल में वहां एक भी मैच नहीं हारा है भारत

कोलकाता एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली।
कोलकाता एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली। 
खेल डेस्क. टीम इंडिया वर्ल्ड कप के बाद अपने पहले विदेशी टूर पर बांग्लादेश सुबह करीब 9 बजे पहुंच गई। 10 जून से दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। इस टूर के लिए भारत के पास स्थाई कोच भले ही नहीं है, फिर भी वह कतई कमजोर नहीं है। हाल में ही पाकिस्तान को करारी मात देने वाली बांग्लादेशी टीम को कमजोर आंकना बड़ी भूल हो सकती है, लेकिन उनके मैदान और माहौल सहित कई बातें भारत के पक्ष में हैं। इस टूर पर टीम इंडिया को एक टेस्ट और तीन वनडे खेलना है।
ये 5 खिलाड़ी बांग्लादेश पर पड़ेंगे भारी
* अजिंक्या रहाणे
* विराट कोहली
* रोहित शर्मा
* भुवनेश्वर कुमार
* हरभजन सिंह
भारत के पक्ष में हैं ये बातें
> मैदान : ढाका और चटगांव की पिचें भारतीय जैसी ही हैं। भारतीय खिलाड़ियों को सेट होने में अधिक समय नहीं लगेगा। खिलाड़ी कोलकाता में अभ्यास सत्र करने के बाद बांग्लादेश जा रहे हैं, तो इसका भी लाभ मिलेगा।
> बॉलिंग : बांग्लादेश के बॉलर्स भारतीयों की तरह ही हैं। तइजुल और रुबेल में वैसा कुछ खास नहीं, जिससे भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी हो सके।
> रिकॉर्ड : रिकॉर्ड के हिसाब से बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ कहीं नहीं टिकती। भारत को अब तक वह टेस्ट में कभी हरा नहीं सकी है। वहीं, वनडे में उसने 29 मैच खेले हैं। भारत ने 25 मैच जीते, जबकि बांग्लादेश के पक्ष में 3 मैच रहे। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला।
> खिलाड़ियों का फॉर्म : हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग का 8 सीजन समाप्त हुआ। इस सीजन में टीम इंडिया के हर खिलाड़ी ने जोरदार प्रदर्शन किए। रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी और धवल कुलकर्णी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी वनडे में टीम की कप्तानी संभालेंगे तो बांग्लादेशी टीम की कड़ी परीक्षा होगी।
भारत का बांग्लादेश में रिकॉर्ड : 15 साल में नहीं हारा एक भी मैच
भारत ने 15 साल पहले 2000-01 में पहली बार बांग्लादेश का दौरा किया था और उस समय उसे टेस्ट टीम का दर्जा मिला था। भारतीय टीम ने उस समय से 2009-10 तक बांग्लादेश का चार बार दौरा किया है। इस दौरान उसने सात मैच खेले हैं। भारत ने 2000-01 में एकमात्र टेस्ट जीता था, जबकि 2004-05 में दो टेस्टों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी। वर्ष 2007 में भारत ने दो टेस्टों की सीरीज 1-0 से जीती और 2009-10 में दो टेस्टों की सीरीज में 2-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। आखिरी मुकाबला इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में हुआ था, जिसे भारत ने जीता था।
पिछले साल सीनियर्स को मिला था आराम
भारत ने गत वर्ष आईपीएल-7 के बाद बांग्लादेश के वनडे दौरे में जो टीम भेजी थी, उसमें कई सीनियर खिलाड़ियों का विश्राम दिया गया था और सुरेश रैना को कप्तान बनाया गया था। भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज की बात की जाए, तो भारत ने 2004-05 में तीन मैचों की सीरीज 2-1 से, वर्ष 2007 में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से और 2014 में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती।

Saturday, 6 June 2015

यूपी में अभी मैगी बैन के पक्ष में नहीं CM अखिलेश, जांच जारी


यूपी के सीएम अखिलेश यादव।
यूपी के सीएम अखिलेश यादव।
लखनऊ. देशभर में मैगी मामले ने तूल पकड़ लिया है। सभी प्रदेशों में मैगी के सैंपल लिए जा रहे हैं। कई प्रदेशों में तो इसे बैन कर दिया गया है। इसी क्रम में यूपी के सीएम अखिलेश यादव भी मैगी के विरोध में आ गए हैं, लेकिन फिलहाल वो प्रदेश में इसे बैन करने के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रदेश में हर जगह से मैगी सैंपल लिए जाने का सिलसिला जारी है।
शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान सीएम अखिलेश से मैबी पर बैन को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्‍होंने कहा कि आपसे किसने कहा है मैगी खाने के लिए? यदि मैगी इतनी नुकसान दायक है तो मत खाइए। सीएम इतना कहते हुए आगे बढ़ गए। मैगी में मिलावट की खबर को लेकर देशभर में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि यूपी में बाराबंकी से शुरू हुए इस मामले का असर सभी जगहों पर देखा जा रहा है।
बाराबंकी में ही पहली बार मैगी का सैंपल भरा गया था, जोकि दस मार्च 2014 को बाराबंकी के एक मल्टीस्टोर से लिया गया था। इसकी जांच में लेड की मात्रा बहुत ज्यादा पाई गई थी। वहीं मोनो सोडियम ग्लूटामेट एमिनो एसिड भी पाया गया। ये दोनों चीजें स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक है। मैगी में मिलावट की खबर सामने आने के बाद बाराबंकी के कोर्ट में नेस्ले सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसकी सुनवाई एक जुलाई को होनी है।
इसके बाद सेंट्रल फूड एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ने सभी प्रदेशों को मैगी के अलग-अलग सैंपल भरने के निर्देश दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए केरल, दिल्ली, उत्तराखंड और कई प्रदेशों ने मैगी को बैन कर दिया, लेकिन यूपी में अभी इसपर बैन नहीं लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लोग खुद जागरुक हैं कि उनके स्वास्थ्य के लिए क्या सही है और क्या गलत। हालांकि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी के निर्देश के बाद यूपी के अलग-अलग शहरों से मैगी और नूडल्स के सैंपल लिए जा रहे हैं, लेकिन इनकी जांच का खुलासा अब तक नहीं किया गया है।

Friday, 5 June 2015

Inside Truth Of Railway Pantry Car ट्रेनों की रसोई, कहीं गंदे पानी तो कहीं शौचालय किनारे बन रहा आपका खाना

स्टेशन पर शौचालय के पास रखी बर्फ की सिल्ली, जिसका पानी यात्रियों को दिया जाता है(बाएँ), गंदगी से सने तवे पर बनती रोटियां, इस चूल्हे के पास कई कीड़े रेंगते हुए पाए गए
स्टेशन पर शौचालय के पास रखी बर्फ की सिल्ली, जिसका पानी यात्रियों को दिया जाता है(बाएँ), गंदगी से सने तवे पर बनती रोटियां, इस चूल्हे के पास कई कीड़े रेंगते हुए पाए गए
कोटा/ जयपुर( राजस्थान). ट्रेन में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और खाद्य पदार्थों की शुद्धता चेक करने के लिए गुरुवार को भास्कर टीम जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में छापेमारी की। यहां जो कुछ देखने को मिला, उससे तो खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से भरोसा ही उठ गया। पेंट्रीकार में खाने की शुद्धता से खिलवाड़ किया जा रहा था। इस नजारे को टीम ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। यहां पड़े चूल्हे पूरी तरह से काले हो चुके थे, जिन पर काफी गंदगी जमी हुई थी। इसके अलावा कोटा से चढ़ाई गई बर्फ की सिल्ली शौचालय के पास पड़ी थी।

गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुंबई ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से 10 मिनट लेट 5:30 बजे कोटा के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। भास्कर टीम पेंट्रीकार में पहुंची तो वहां हर तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही थी। इसके अलावा कुकिंग मना होने के बाद भी एक चूल्हे पर चाउमीन बनाया जा रहा था। पेंट्रीकार में कीड़े तक रेंग रहे थे। ट्रेन चलने के समय उसमें कोटा के एसीएम एनके मीणा व सीटीआई बीडी रज्जक पेंट्रीकार में पहुंचे। उन्होंने कोटा से नागदा के बीच पेंट्रीकार को चेक किया।
यात्रियों से खानपान की गुणवत्ता की जानकारी ली। चेकिंग के दौरान शामगढ़ के पास पेंट्रीकार में तवे पर रोटियां सेंकते हुए पाई गई। साथ ही कई यात्रियों ने वाणिज्य विभाग की टीम को खानपान की वस्तुओं को मनमाने दाम पर बेचे जाने की शिकायत की। जांच में पेय पदार्थों का लाइसेंस रिन्यू नहीं मिला।
राजधानी में लग चुकी है आग
मुंबई-दिल्ली-मुंबई के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में कोटा-नागदा खंड के शामगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो साल पहले आग लग चुकी थी, पेंट्रीकार के साथ ही पास जुड़ा हुआ कोच भी जल गया था। इस मामले की जांच हुई थी। इसके बाद से ही पेंट्रीकार में कुकिंग पर रोक लगा दी गई थी। यानी पेंट्रीकार को कुकिंग फ्री कर दिया गया था। लेकिन, इसके बावजूद ट्रेन के पेंट्रीकार में तवे पर रोटी सेंके जाने की घटना गंभीर है।
1500 यात्रियों की जान जोखिम में
ट्रेन के पेंट्रीकार में तवे पर रोटी रोकने की घटना ने सवार लगभग 1500 यात्रियों की जान को जोखिम में डाला है। इस बारे में जांच करने वाले एसीएम एनके मीणा से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि पेंट्रीकार संचालक फर्म सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड व उनके मैनेजर शाहिद अनवर ने रेलवे बोर्ड की पेंट्रीकार में कुकिंग नहीं करने के नियम का खुला उल्लंघन किया है। इस मामले में 50 हजार से ज्यादा के जुर्माने की सिफारिश की जाएगी। एक साल पहले भी इस ट्रेन में खानपान सामग्री बनाते पकड़ा गया था। उस समय पेंट्रीकार के बर्तन व अन्य वस्तुएं जप्त कर ली गई थी।

Thursday, 4 June 2015

यूपी में वाटर एटीएम की सुविधा से लैस होंगे 175 बस अड्डे

फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधन प्रदेश भर में यात्रियों को समाजवादी शीतल जल पिलाने की तैयारी कर रहा है। आने वाले कुछ दिनों में 175 बस अड्डों पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। परिवहन विभाग यात्रियों को बस स्टेशन पर एटीएम के माध्यम से पानी पिलाएगा। हालांकि, इस गर्मी में ऐसा संभव हो पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। निकट भविष्य में निगम प्रबंधन, यात्रियों को शीतल जल की सुविधा भी प्रदान करेगा। निगम प्रबंधन ने इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी है।
बताते चलें कि प्रबंधन बीते 12 मई को समाजवादी शीतल पेयजल योजना के तहत शुरू किए गए वाटर एटीएम को प्रदेश के अधिकतर बस स्टेशनों पर लगाने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण में प्रदेश भर में 175 बस स्टेशनों पर वाटर एटीएम लगाए जाने के लिए परिवहन निगम अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले साल अक्टूबर से ही परिवहन निगम अपने यात्रियों को परिवहन नीर पिलाने की कोशिश कर रहा है। इसमें फिलहाल उसे नाकामयाबी ही हाथ लगी है। इसकी वजह है कि परिवहन निगम प्रबंधन को परिवहन नीर प्लांट के लिए अब तक कोई कंपनी नहीं मिली है। शुरुआत में कुछ कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई लेकिन बाद में निगम के मानकों पर खरा न उतर पाने के चलते ये कंपनियां अपने आप ही बाहर हो गईं।
चारबाग स्‍टेशन पर हुई वाटर एटीएम की स्‍थापना
अभी एक से दो महीने पहले एक कंपनी ने परिवहन निगम प्रबंधन से परिवहन नीर के बाबत संपर्क भी किया। इसमें कंपनी प्रबंधन ने फर्जी कागजात लगाकर परिवहन अधिकारियों को ही बरगलाने का प्रयास किया। नतीजतन, अधिकारियों ने कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया। वर्तमान में परिवहन निगम प्रबंधन के पास कोई ऐसी कंपनी नहीं है, जिससे परिवहन नीर की योजना को साकार रूप मिल सके। ऐसे में अब परिवहन अधिकारियों के सामने अपने यात्रियों को वाटर एटीएम से ही पानी पिलाने का एक मात्र विकल्प है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस योजना के तहत पहले वाटर एटीएम की स्थापना चारबाग बस स्‍टॉप पर की गई। इससे यात्रियों को भीषण गर्मी में बेहद कम कीमत पर शुद्ध पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Thursday, 28 May 2015

प्लेन में यात्रियों ने किया हंगामा तो पायलट ने दी पिज्जा पार्टी

यात्रियों के बीच पिज्जा बांटती एयरहोस्टेस।
यात्रियों के बीच पिज्जा बांटती एयरहोस्टेस।
लंदन। कभी-कभी छोटी-छोटी कोशिश बड़ा रिजल्ट दे जाती है। ऐसी ही एक छोटी सी कोशिश ने हंगामा कर रहे प्लेन के यात्रियों को सिर्फ शांत कर दिया बल्कि उनका दिल भी जीत लिया। दरअसल खराब मौसम की वजह से अटलांटा जा रही डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट को मंगलवार को जॉर्जिया के नॉक्सविले एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। ढाई घंटे तक विमान रनवे पर खड़ा रहा। इस देरी से यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। वे हंगामा करने लगे।
क्रू मेंबर यात्रियों को समझाते रहे लेकिन वे मानने को तैयार ही नहीं हो रहे थे। एयर कंट्रोल बोर्ड की तरफ से भी उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिल रही थी। इस बीच विमान के पायलट ने झगड़ा रोकने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला। उसने बिना किसी को बताए सभी यात्रियों के लिए पिज़्जा ऑर्डर कर दिया। वो भी अलग-अलग फ्लेवर में। इसके बाद विमान के स्टॉफ ने सभी यात्रियों को उनकी पसंद के पिज्जा दिए। पायलट के इस प्रयास ने उसे यात्रियों के बीच हीरो बना दिया।
लोगों को अपनी गलती का एहसास भी हुआ और उन्होंने इसके लिए पायलट से माफी भी मांगी और पिज़्जा पार्टी के लिए उसे थैंक्स भी कहा। इन सबके बीच अनुमति मिलने के बाद विमान ने अटलांटा के लिए उड़ान भरी और साढ़े तीन घंटे की देरी के साथ शाम साढ़े सात बजे अपनी मंजिल पर पहुंच गया। यात्रियों ने पिज़्जा पार्टी की फोटो टि्वटर पर पोस्ट की।
एक यात्री रिले ने लिखा कि खराब मौसम की वजह से हमारे विमान को नॉक्सविले एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। इसलिए विमान के पायलट हमें पिज़्जा खिला रहे हैं। एक और यात्री जिल ने लिखा कि इससे अच्छा क्या हो सकता है कि रात की फ्लाइट आपकी विलंब हो जाए और आपको फ्री में पिज़्जा मिले। इसके बाद टि्वटर पर फ्री पिज़्जा हैश टैग हो गया। खराब मौसम की वजह से इसी समय ओहियो, मिसीसिप्पी, इलिनॉय में फंसे यात्रियों ने अपने पायलटों से पिज़्जा पार्टी देने की मांग की।

Wednesday, 27 May 2015

ओबामा को केन्या से ऑफर: 50 गाय ले लो, बदले में बेटी से शादी करा दो

ओबामा को केन्या से ऑफर: 50 गाय ले लो, बदले में बेटी से शादी करा दो
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सामने केन्या से अजीब पेशकश आई है। नैरोबी के एक वकील फेलिक्स किपरोनो ने कहा है कि ओबामा अपनी बड़ी बेटी मालिया से उसकी शादी करा दें तो बदले में वह 50 गाय, 70 भेड़ और 30 बकरी देने को तैयार है।
नैरोबी के एक अखबार ने किपरोनो की पेशकश छापी है। खबर में किपरोनो की उम्र तो नहीं बताई, लेकिन यह जरूर बताया है कि लंबे अरसे से वह 16 साल की बेटी मालिया से शादी का सपना देख रहा है। उसने बताया, "मुझे उसके (मालिया) प्रति रुचि 2008 में जागी। आज तक मैंने किसी को डेट नहीं किया है। मैं वादा करता हूं कि उसके प्रति वफादार रहूंगा।" उसका दावा है कि उसकी यह पेशकश सिर्फ खबरिया नहीं है।
रेयर फोटो इंटरनेट पर हुआ था वायरल
बीते महीने पहले मालिया की एक रेयर फोटो सोशल साइट पर वायरल हो गई थी। मालिया की यह फोटो सबसे पहले इंस्टाग्राम पर आई थी। फोटो में एक टी-शर्ट पहने दिख रहीं मालिया अपने हाथ पीछे कर बाल संवार रही हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी कि यह मालिया ही थी या उसकी तरह दिखने वाली कोई अन्य किशोरी।

Tuesday, 26 May 2015

स्मृति ने राहुल पर कसा तंज, कहा- 10 दिन के अंदर अमेठी पहुंचा दिया यूरिया का रैक

अमेठी के सलोन में स्मृति ईरानी को सुनने के लिए जुटे लोग।
अमेठी के सलोन में स्मृति ईरानी को सुनने के लिए जुटे लोग।
अमेठी. केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर हैं। स्मृति ईरानी ने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "12 मई को अपने पिछले दौरे पर किसानों ने यूरिया उपलब्ध कराने की विशेष मांग की थी। 10 सालों से वे इसके लिए परेशान थे। मैने उनसे किया वादा निभाया है। राहुल जो 10 साल में नहीं कर पाए, वह हमारी सरकार ने एक साल के कार्यकाल में 10 दिन के अंदर कर दिखाया है। सोमवार की रात को ही यूरिया का फुल रैक अमेठी पहुंचा है। इसे किसानों को बांटा जाएगा।" यह कहकर स्मृति ने इशारों ही इशारों में यह जताने की कोशिश की है कि अमेठी की जनता ने राहुल को सांसद के रूप में चुनकर कहीं न कहीं गलती की है। इसके बाद स्मृति अमेठी के लिए रवाना हो गईं, वहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
अपने तीन दिन के दौरे पर राहुल ने ज्यादातर भूमि अधिग्रहण, फूड पार्क और किसानों के बर्बाद फसल की ही बात की थी। इन मुद्दों को लेकर वह केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे। मई-जून में अभी धान की रोपाई होने वाली है। फसल अच्छी हो इसके लिए किसानों को ऊर्वरक (यूरिया) की जरूरत है, जो उन्हें नहीं मिल पा रही थी। यूरिया पर सब्सिडी ज्यादा होने के कारण मार्केट में इसकी किल्लत है। ऐसे में स्मृति ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए अपने दौरे के पहले ही यूरिया से भरा एक फुल रैक अमेठी भिजवा दिया। ऐसा राहुल पिछले 10 सालों में भी नहीं कर पाए थे।
दौरे के ठीक पहले भाजपाइयों ने मचाया बवाल
स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे के ठीक पहले सोमवार की रात गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आई खाद रैक के शुभारंभ अवसर पर भाजपाइयों ने बवाल कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता स्मृति के पिछले दौरे में विरोध करने वाली जन कल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह को बुलाने पर इफको के क्षेत्रीय कृषि प्रबंधक पर टूट पड़े। उनकी जमकर पिटाई की और खुद रैक प्वाइंट का फीता काटकर उद्घाटन भी कर डाला। इसपर काफी बवाल हुआ। भाजपाइयों ने इफको के क्षेत्रीय कृषि प्रबंधक के साथ मारपीट भी की।
भरेंगी 25 हजार किसानों का प्रीमियम
12 मई को अपने अमेठी दौरे पर स्मृति ईरानी ने 25 हजार गरीब परिवारों को जोड़ने के लिए उनके पहले प्रीमियम के भुगतान का वादा किया था। आज वह अपने वादे के तहत प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के अनुसार कुल 25 हजार परिवारों का प्रीमियम भुगतान करेंगी।
चार जनसभाओं को करेंगी संबोधित
इसके बाद वह अमेठी विधानसभा क्षेत्र के मिसरौली, गौरीगंज के कमलानगर, जगदीशपुर के भागीरथपुर और तिलोई के नहर कोठी में सभाओं को संबोधित करेंगी।
राहुल को देंगी जवाब
दरअसल, अभी तीन दिन के दौरे के बाद राहुल गांधी लौटे हैं। पिछले तीन दिनों में राहुल ने जहां घूम-घूम कर किसानों से बात की, वही फूड पार्क के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसे में माना जा रहा है कि स्मृति ईरानी आज राहुल गांधी को वाजिब जवाब भी देंगी।
स्मृति का कार्यक्रम
सुबह करीब 10 बजे सलोन, 12 बजे अमेठी, 2 बजे गौरीगंज और शाम 4 बजे जगदीशपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम 6 बजे तिलोई में उनका आखिरी कार्यक्रम है। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां से वह दिल्ली लौट जाएंगी।

Monday, 25 May 2015

IPL FINAL: धोनी का फैसला बना टर्निंग प्वाइंट, ये रहे मुंबई की जीत के 5 कारण


जीत के बाद मुंबई इंडियन्स के प्लेयर्स।
जीत के बाद मुंबई इंडियन्स के प्लेयर्स।
खेल डेस्क. आईपीएल फाइनल में मुंबई ने चेन्नई को 41 रन से हरा दिया। मुंबई ने वास्तव में वापसी का जज्बा दिखाया क्योंकि इस सीजन की शुरुआत के चार मैच वह हार गई थी लेकिन इसके बाद टीम ने लय पकड़ी। रोहित शर्मा ने कप्तानी करते हुए ठंडे दिमाग से फैसले किए। उन्होंने अपने बॉलर्स और फील्डर्स का शानदार इस्तेमाल किया। दूसरी ओर, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टॉस जीतकर फील्डिंग करने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। मुंबई इंडियन्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। जवाब में चेन्नइ सुपरकिंग्स 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियन्स की इस जीत के मुख्य रूप से 5 कारण रहे:
1. धोनी का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी न करने का फैसला
2. रोहित शर्मा-सिमंस की तूफानी पार्टनरशिप
3. डेथ ओवर्स में पोलार्ड की आतिशी पारी
4. मलिंगा-मैक्लिंघन की कमाल की बॉलिंग
5. चेन्नई सुपरकिंग्स की बेहद शर्मनाक बॉलिंग
1. धोनी का हैरान करने वाला फैसला
मुंबई की जीत में सबसे मुख्य भूमिका तो चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने निभाई, जिन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मुंबई की जीत का आधा सफर तो उनके इस हैरान करने वाले फैसले के बाद ही हो गया। बॉलिंग करने के फैसले के बाद धोनी ने कहा कि शुरुआत में स्विंग की मदद मिलेगी, जबकि पिच को देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था। धोनी ने यह फैसला क्यों लिया, यह तो पता नहीं, लेकिन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वे हर हाल में इस पिच पर पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। धोनी ने मुंबई को पहले बैटिंग देकर रोहित का काम आसान कर दिया। धोनी का यही फैसला मैच का सबसे पहला टर्निंग प्वाइंट बन गया।

Saturday, 23 May 2015

बेंगलुरु 3 विकेट से हारी, चेन्नई-मुंबई के बीच फाइनल 24 को

शॉट लगाते महेंद्र सिंह धोनी।
शॉट लगाते महेंद्र सिंह धोनी।
रांची (झारखंड). आईपीएल-8 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन के बाद मिस्टर क्रिकेट के नाम से महशूर माइकल हसी (56) की हाफ सेन्चुरी की बदौलत चेन्नई ने बेंगलुरु को एक गेंद शेष रहते 3 विकेट से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर 140 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच 24 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।
बेंगलुरु ने बनाए 139 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 140 रनों का टारगेट रखा। आईपीएल-8 के फाइनल में प्रवेश के लिए सुपर किंग्स को चुनौती देने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के पहले ओवर में आशीष नेहरा की गेंद पर गेल एकमात्र छक्का लगा सके और शेष गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाए। सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घरेलू मैदान पर सभी को चौंकाते हुए दूसरे ओवर में ही स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को आक्रमण पर बुलाया लेकिन सुपर किंग्स को पहली सफलता नेहरा ने ही दिलाई।
नेहरा ने दिलाई पहली सफलता
नेहरा ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली (12) को मोहित शर्मा के हाथों शॉर्ट फाइन लेग पर कैच करवा दिया। नेहरा ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (1) को भी चलता कर रॉयल चैलेंजर्स को बड़ा झटका दे दिया। पिछले मैच में नाबाद हाफ सेन्चुरी लगाने वाले मंदीप सिंह (4) इस मैच में कुछ नहीं कर सके और अश्विन का पहला शिकार हुए। अश्विन ने उन्हें माइकल हसी के हाथों कैच कराया।
गेल-कार्तिक ने जोड़े 44 रन
इस बीच अपने स्वाभाविक खेल के विपरीत संभलकर खेल रहे क्रिस गेल (41) ने दिनेश कार्तिक (28) चौथे विकेट के लिए 44 रनों की धीमी साझेदारी निभाई और टीम को संभालने की कोशिश की। गेल बेहद संभलकर खेल रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया सुरेश रैना ने उनको अपनी ही गेंद पर लपक लिया और पवेलियन की राह दिखा दी। 14वां ओवर लेकर आए रैना की शुरुआती दो गेंदों पर लगातार दो छक्का लगाने के बाद गेल चौथी गेंद पर अपनी विकेट गंवा बैठे। गेल ने 43 गेंदों की अपनी पारी में कुल दो चौके और तीन छक्के लगाए।
नेहरा को तीन विकेट
रॉयल चैलेंजर्स आखिरी के पांच ओवरों में 49 रन बना सके और चार विकेट गंवाए। आखिरी के ओवरों में सरफराज खान (31) ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 21 गेंदों का सामना कर चार चौके जड़े। डेविड वीज (12) सात गेंदों में एक छक्का लगाया। धोनी के आखिरी ओवर के पसंदीदा गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने आखिरी ओवर में आठ रन देकर दो विकेट हासिल किए, जिसमें हर्षल पटेल (2) को धोनी ने रन आउट किया। नेहरा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि अश्विन सबसे किफायती साबित हुए।

Friday, 22 May 2015

धोनी से गंभीर-कोहली तक, मिलें क्रिकेटर्स और उनके PARENTS से

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी, मां देवकी और पिता पान सिंह। (बाएं से)
एमएस धोनी की पत्नी साक्षी, मां देवकी और पिता पान सिंह। (बाएं से)
खेल डेस्क. आईपीएल-8 अंतिम दौर में है और अब इसके सिर्फ दो मैच ही बचे हैं। 22 मई को दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं। ये मुकाबला चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी के होमग्राउंड यानी रांची में हो रहा है। रांची में मैच होने से वहां के क्रिकेट फैन्स के साथ ही खुद धोनी भी काफी खुश हैं। मुंबई इंडियन्स से मैच हारने के बाद धोनी ने कहा था कि उन्हें अगला मैच रांची में खेलना है। वो उनका होम ग्राउंड है। उनके माता-पिता भी उन्हें वहां खेलते देखना पसंद करेंगे। गौरतलब है कि धोनी लंबे समय से अपने घर और फैमिली से दूर हैं। पहले वो वर्ल्ड कप में बिजी रहे और अब पिछले डेढ़ महीने से आईपीएल में बिजी हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप से लौटने के बाद वो कुछ दिनों के लिए अपने घर जरूर गए थे।
एमएस धोनी की फैमिली:
एमएस धोनी के पिता का नाम पान सिंह और मां का नाम देवकी देवी है। उनकी एक बहन जयंती गुप्ता और एक भाई नरेंद्र सिंह धोनी है। धोनी की शुरुआती पढ़ाई रांची में ही हुई। यहीं से उन्होंने बैडमिंटन, फुटबॉल और फिर क्रिकेट खेलना शुरू किया। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी दोनों देहरादून से हैं, लेकिन धोनी के पिता जॉब के कारण रांची शिफ्ट हो गए थे। जबकि साक्षी के पेरेंट्स देहरादून में रहते हैं। 6 फरवरी 2015 को धोनी बेटी के पिता बने हैं।

Thursday, 21 May 2015

IPL-8: इन पांच कारणों से RCB ने किया क्वालीफाई, आउट हो गई राजस्थान


जीत के बाद जश्न मनाते बेंगलुरु के खिलाड़ी।
जीत के बाद जश्न मनाते बेंगलुरु के खिलाड़ी।
खेल डेस्क. स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स (66) और मनदीप सिंह (54*) हाफ सेन्चुरी और बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल-8 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 71 रन से हरा दिया। अब बेंगलुरु का मुकाबला 22 मई को रांची में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई को पहले क्वालीफायर में मुंबई से हार मिली थी। पुणे में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 19 ओवर्स में 109 रन ही बना सकी। यह मुकाबला हारने के बाद राजस्थान का आईपीएल-8 अभियान खत्म हो गया है। एबी डिविलियर्स को तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ये रहे राजस्थान की हार के कारण
* बॉलर्स ने हराया मैच : मोरिस-फल्कनर फ्लॉप
* RCB की बेजोड़ बैटिंग: डिविलियर्स-मंदीप छाए
* शेन वाटसन : मौके पर हो गए फुस्स
* स्टीवन स्मिथ : कप्तानी योग्य प्रदर्शन नहीं
* बैट्समैन फ्लॉप : 9 बल्लेबाज लौटे अंडर-20
बॉलर्स ने हराया मैच : मोरिस-फल्कनर फ्लॉप
राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट के शुरू से एलिमिनेटर मैच से पहले तक जोरदार प्रदर्शन करती रही। खासकर बॉलर्स ने अपने दम पर कई मैच जितवाए। लेकिन जब मौका भुनाने की बारी आई तो बुरी तरह फ्लॉप हो गए। स्ट्राइकर बॉलर क्रिस मोरिस और जेम्स फल्कनर ने तो 10.5 की औसत से रन लुटाए। उनसे बेहतर शेन वाटसन ने बॉलिंग की। मोरिस और फल्कनर ने 4 ओवर्स में 42-42 रन खर्च किए। मोरिस को एक विकेट मिला, जबकि फल्कनर का खाता नहीं खुला। शेन वाटसन ने 4 ओवर में 32 रन दिए। धवल कुलकर्णी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें दूसरे छोर से कोई हेल्प नहीं मिला।

Tuesday, 19 May 2015

ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बैट्समैन, डिविलियर्स से अय्यर तक हैं शामिल


ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बैट्समैन, डिविलियर्स से अय्यर तक हैं शामिल
खेल डेस्क. आईपीएल-8 में लीग मैचों का दौर खत्म हो चुका है। चेन्नई सुपरकिंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियन्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई। चौकों-छक्कों के इस खेल में बल्लेबाजों ने अब तक क्रिकेट फैन्स का खूब मनोरंजन किया। एबी डिविलियर्स से विराट कोहली, क्रिस गेल और ब्रेंडन मैक्कुलम तक, इन सभी विस्फोटक खिलाड़ियों ने मैदान पर छक्कों की बरसात की। किंग्स इलेवन पंजाब के डेविड मिलर के एक छक्के ने तो कोलकाता पुलिस के एक सिपाही की आंख की रोशनी ही छीन ली। वहीं, इसमें सबसे आश्यर्चजनक एंट्री रही दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की। अपना पहला आईपीएल खेल रहे श्रेयस ने 14 मैचों में 21 छक्के जड़े। dainikbhaskar.com बता रहा है आईपीएल-8 के लीग मैचों में कौन खिलाड़ी रहा सिक्सर किंग। देखें टॉप-10 लिस्ट।

Monday, 18 May 2015

युवी ने दिया धक्का तो क्रिस गेल ने कुछ यूं बल्ला लेकर दौड़ाया

युवी के साथ मस्ती करते क्रिस गेल।
युवी के साथ मस्ती करते क्रिस गेल।
खेल डेस्क. दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया। मैच के दौरान एक बड़ा ही रोचक पल सामने आया। बेंगलुरु की पारी की सात बॉल ही फेंकी गई थी कि बारिश आ गई। दोनों टीमों के खिलाड़ी पवेलियन की ओर बढ़े। इसी समय युवराज सिंह ने मजाक के तौर पर क्रिस गेल को धक्का दे दिया। फिर क्या था मस्तमौला क्रिस गेल ने भी बल्ला उठाया और युवी की ओर दौड़ पड़े। दोनों की मस्ती देख स्टेडियम में बैठे दर्शक भी शोर बचाने लगे। बारिश के दौरान युवी और विराट कोहली एक-दूसरे से काफी देर तक बात करते नजर आए। इस दौरान युवराज सिंह, विराट का चेहरा पकड़कर दुलारते दिखाई दिए।
कुछ यूं रहा मैच का रोमांच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया आईपीएल-8 का 55वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच रद्द होने की स्थिति में मिले एक अंक के बाद रॉयल चैलेंजर्स टीम 16 अंक हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है। रॉयल चैलेंजर्स के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य था लेकिन वे अभी सात गेंद ही खेल पाए थे कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और लगातार हो रही बारिश के कारण अंतत: मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

Friday, 15 May 2015

जब खुद को रोक नहीं पाईं प्रिटी, दौड़कर आईं और गेल को लगा लिया गले

पंजाब की जीत से खुश प्रिटी जिंटा ने गेल को गले लगा लिया।
पंजाब की जीत से खुश प्रिटी जिंटा ने गेल को गले लगा लिया।
चंडीगढ़. किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 10-10 ओवर के मुकाबले में 22 रन से हरा दिया। मैच में जीत मिलते ही प्रिटी जिंटा इतनी खुश हुईं कि वे दौड़ते हुए आई और विरोधी टीम के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के गले से लिपट गई। मानो वह गेल को सस्त में आउट होने पर 'थैंक्स' बोल रही हों। गेल 17 रन बनाकर आउट हुए थे। वर्षा बाधित इस मैच में ऐसे ही कई रोचक पल देखने को मिले। मौसम के बदले मिजाज से खुश कोहली ने मैदान में बारिश का मजा लेते हुए जमकर डांस किया तो मैच देखने पहुंचा एक दर्शक दूल्हे की लिबास में प्रिटी जिंटा को प्रपोज करने पहुंच गया। बता दें कि टॉस होने से पहले मोहली में जोरदार बारिश हुई थी। इसके कारण मैच 10-10 ओवर का ही खेला गया। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 106 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु की टीम 84 रन ही बना सकी।
ये रहा प्रिटी की खुशी का कारण
प्रिटी जिंटा का खुश होना लाजमी है, क्योंकि किंग्स इलेवन पंजाब का इस सत्र में अब तक बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 22 रन से हराकर सीजन-8 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

Thursday, 14 May 2015

युवराज ने अनुष्का की फोटो पर किया कमेंट, लिखा 'ओए होए रोजी भाभी'

अनुष्का की फोटो पर युवी का कमेंट।
अनुष्का की फोटो पर युवी का कमेंट।
खेल डेस्क. टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के रिश्ते जगजाहिर हैं। सबसे रोचक बात यह है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अनुष्का को भाभी मानने लगे हैं। दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मंगलवार को अनुष्का शर्मा के एक फोटो पर भाभी लिखकर संबोधित किया है। उन्होंने अनुष्का द्वारा शेयर की गई फोटो पर कमेंट किया, "Oye hoye Rosie bhabhie ! Looking awesome (ओए होए रोजी भाभी! खूबसूरत लग रही हो)।"
आईपीएल में आई थी नजर
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशन के लिए हाल ही में आईपीएल में नजर आई थी। इन दोनों ने आईपीएल कमेंट्री के सेट पर नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य के साथ जमकर मस्ती की थी। अनुष्का शर्मा ने सिद्धू को अपनी कई फिल्मों के गाने पर डांस भी सिखाया था।

Tuesday, 12 May 2015

KXIP vs SRH: मिलर भी नहीं दिला सके जीत, पंजाब की झोली में फिर हार

मैच जीतने के बाद निराश डेविड मिलर से मिलते इशांत शर्मा।
मैच जीतने के बाद निराश डेविड मिलर से मिलते इशांत शर्मा।
खेल डेस्क. कप्तान डेविड वॉर्नर (81) की लाजवाब पारी और बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल-8 के एक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स टॉप-4 में शामिल हो गई। पंजाब की इस हार के लिए एक बार फिर उनकी खराब गेंदबाजी जिम्मेदार रही। उनके बॉलर्स वार्नर और सनराइजर्स के अन्य बल्लेबाजों पर लगाम नहीं कस सके। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट खोकर 185 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब को 20 ओवर में 180 पर ही बना सकी। हैदराबाद 12 मैचों में सात में जीत दर्ज करने के बाद 14 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
इशांत के आगे फेल हुए मिलर
पंजाब के धुरंधर साउथ अफ्रीका के सुपरस्टार डेविड मिलर (नाबाद 89) की आतिशी हाफ सेन्चुरी भी टीम को हारने से नहीं बचा सकी। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। वॉर्नर ने गेंद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को दी। मिलर ने शुरुआती दो बॉल पर छक्के जड़कर मैच को पंजाब के पाले में डालने का प्रयास किया। वह तीसरी गेंद पर बीट हुए। मैच में आखिरी तीन गेंदों पर जीत के लिए 16 रन की दरकार थी। इशांत की चौथी गेंद पर चौका लगा, लेकिन 5वीं गेंद डॉट कराकर उन्होंने मैच को पूरी तरह हैदराबाद के पाले में डाल दिया। मिलर ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल तो जीत लिया, लेकिन मैच जीतने में वह नाकाम रहे। मिलर ने 44 गेंदों में दो चौके और 9 छक्के जड़े और नाबाद 89 रन बनाए।
पंजाब के स्टार खिलाड़ी फिर हुए फ्लॉप
* खराब बॉलिंग : बॉलर्स ने दिए 8 से अधिक के औसत से रन
* रिद्धिमान साहा : फिर फ्लॉप, सिर्फ 5 रन पर लौटे
* मैक्सवेल : 11 रन बनाकर हुए आउट
* जॉर्ज बैली : कप्तान के तौर पर फ्लॉप
* हेनरिक्स की शानदार बॉलिंग : झटके तीन विकेट
* खराब बॉलिंग : बॉलर्स ने दिए 8 से अधिक की औसत से रन
मिचेल जॉनसन की अनुपस्थिति में पंजाब की बॉलिंग बेहद खराब रही। उसके सभी बॉलर्स ने 8 से अधिक की औसत से रन खर्च किए। हेंडरिक्स ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन उनके 4 ओवर में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 40 रन ठोक डाले। सबसे सस्ते संदीप शर्मा रहे। उन्होंने 8.25 की औसत से 4 ओवर में 33 रन खर्च किए। खराब बॉलिंग के कारण ही हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 185 रन का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया, जिस तक पहुंचने में पंजाब के बल्लेबाज विफल रहे।

Saturday, 9 May 2015

IPL-8: एक गलती धोनी को पड़ी भारी, हार्दिक ने एक ओवर में पलट दिया मैच

1- जीत की खुशी में उछलते हार्दिक। 2- हार के बाद निराश धोनी।
1- जीत की खुशी में उछलते हार्दिक। 2- हार के बाद निराश धोनी।
खेल डेस्क. बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने चार बॉल शेष रहते 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई इंडियन्स के लिए 19वां ओवर टर्निंग प्वाइंट रहा। 19वें ओवर के शुरू होने से पहले टीम को 12 गेंदों में 30 रनों की जरूरत थी। ऐसे में सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पवन नेगी को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी। इस ओवर में युवा हार्दिक पांड्या ने तीन छक्के और रायुडू ने एक छक्का लगाकर मुंबई इंडियन्स की जीत सुनिश्चित कर दी। यही ओवर रहा जब मुंबई ने न केवल शानदार वापसी की, बल्कि धोनी की गलती का फायदा उठाकर मैच का रुख ही पलट दिया। अगर इस ओवर को निकाल दिया जाए तो चेन्नई जीतते नजर आ रही थी।
हार के बाद भी चेन्नई टॉप पर
मुंबई की यह 11वें मैच में छठी जीत है, जिससे उसके 12 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। चेन्नई की 11 मैच में यह चौथी हार है, लेकिन वह अब भी अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। चेन्नई की अपने घरेलू मैदान पर पिछले दो साल में यह पहली हार है। मुंबई की सलामी जोड़ी ने रणनीतिक बल्लेबाजी की और केवल ढीली गेंदों पर प्रहार किया।

Tuesday, 28 April 2015

जीत के रथ पर सवार धोनी की टीम के सामने आज होगी ‘गंभीर’ चुनौती

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर (दाएं)।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर (दाएं)।
चेन्नई. आईपीएल-8 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच होगा। कोलकाता पिछले आईपीएल का चैंपियन है और गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इस टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। एक तरह से यह मैच गंभीर और धोनी के बीच कप्तानी का भी परीक्षण होगा।
कोलकाता ने टूर्नामेंट में छह में से तीन मैच जीते हैं। दूसरी ओर, चेन्नई ने अपने छह मैचों में से पांच में जीत हासिल की और केवल एक ही हारा। वह दूसरे स्थान पर है। चेन्नई ने अपने पिछले मैच में पंजाब को 97 रन से हराकर जीत दर्ज की थी तो वहीं केकेआर का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों टीमों के बीच फिलहाल काफी अंतर दिखता है।
ये है चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत
धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई की टीम काफी संतुलित है। टीम में मैच जिताऊ खिलाड़ियों की भरमार है। हर खिलाड़ी अपना बेस्ट दे रहा है। मैक्कुलम, रैना, धोनी, प्लेसिस, ब्रावो अच्छी पारियां खेल चुके हैं तो वहीं गेंदबाजी में आशीष नेहरा इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि चेन्नई की टीम में हर खिलाड़ी खुद को साबित कर रहा है और उन्हें ऐसा करने का मौका भी मिल रहा है।
कोलकाता को करना होगा सुधार
वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स को अपने खेल में सुधार करना होगा। पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस कारण से गंभीर सेना ज्यादा दबाव में होगी। रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, यूसुफ पठान ने अब तक अच्छी पारियां खेली हैं। खासकर गौतम गंभीर कप्तान की भूमिका पूरी तरह निभा रहे हैं। गेंदबाजी में उमेश यादव लय में लौटते दिख रहे हैं। टीम के खिलाड़ी अच्छा तो खेल रहे हैं लेकिन एकजुट होकर नहीं। जीत के लिए इस बार उन्हें टीम परफॉर्मेंस देनी होगी।

Monday, 27 April 2015

इस IPL में पहली बार 10 विकेट से जीत: युवी सहित 6 प्‍लेयर्स के चलते हारी दिल्‍ली


विकेट लेने के बाद जश्न की मुद्रा में डेविड वेस और दिनेश कार्तिक।
विकेट लेने के बाद जश्न की मुद्रा में डेविड वेस और दिनेश कार्तिक।
खेल डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर आईपीएल-8 के 26वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस आईपीएल में यह पहला मौका है, जब किसी टीम 10 विकेट से जीत दर्ज की हो। रॉयल चैलेंजर्स को जीत के लिए 96 रनों का आसान लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने आसानी से बिना कोई विकेट गंवाए 10.3 ओवरों में हासिल किया। दिल्ली के आठ बैट्समैन दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दिल्ली के तमाम स्टार प्लेयर इस मैच में फेल रहे। इनमें युवराज सिंह, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, जेपी डुमिनी, एंजेलो मैथ्यूज और अमित मिश्रा शामिल हैं।
गेल और कोहली का तूफान
क्रिस गेल (62 नाबाद) और कप्तान विराट कोहली (35 नाबाद) की शानदार पारी का डेयरडेविल्स के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। गेल ने 40 गेंदों की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। कोहली ने भी 23 गेंदों में छह चौके लगाए। दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान 'फिरोज शाह कोटला' पर अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को 37 रन से पराजित कर कोटला में लगातार नौ मैच हारने का सिलसिला तोड़ा था और यह सिलसिला तोड़ने के बाद ही अगले मैच में दिल्ली को बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। Dainikbhaskar.com आपको बता रहा है कि किन छह खिलाड़ियों के कारण दिल्ली डेयरडेविल्स को हार का सामना करना पड़ा।
> बेंगलुरु का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन आउट रन बॉल 4 6
क्रिस गेल नॉट आउट 62 40 6 4
विराट कोहली नॉट आउट 35 23 6 0
> दिल्ली का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन आउट रन बॉल 4 6
मयंक अग्रवाल कै. कार्तिक बो. अब्दुल्ला 27 34 1 1
श्रेयस अय्यर LBW स्टार्क 0 1 0 0
डुमिनी कै. कार्तिक बो. वेस 13 14 2 0
युवराज सिंह कै. कार्तिक बो. आरोन 2 5 0 0
मैथ्यूज कै. डिविलियर्स बो. आरोन 0 1 0 0
केदार जाधव कै. स्टार्क बो. हर्षल 33 29 4 0
कुल्टर LBW वेस 4 8 1 0
अमित मिश्रा बो. स्टार्क 2 4 0 0
नदीम बो. स्टार्क 2 7 0 0
इमरान ताहिर नॉट आउट 3 4 0 0
जोसेफ रन आउट 1 3 0 0
1. दिनेश कार्तिक : दो कैच और एक स्टम्प
दिल्ली को उसी के मैदान पर हराने का श्रेय सबसे अधिक विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को जाता है। उन्होंने विकेट के पीछे जबरदस्त चपलता दिखाई। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जेपी डुमिनी का कैच डेविड वेस की बॉल पर हवा में छलांग लगाकर लपका। इसके बाद वरुण आरोन की बॉल पर 16 करोड़ी युवराज सिंह को लपककर बेंगलुरु को शानदार सफलता दिलाई। युवराज सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे ओपनर मयंक एक बॉल को बाहर निकलकर खेलने गए तो उन्हें स्टम्प आउट कर दिया। इन विकेटों के कारण ही दिल्ली 100 रन के भीतर आउट हो सकी।


Thursday, 23 April 2015

बीएसएनल से कीजिए पूरी रात फ्री में बात, लैंडलाइन बिजनेस बढ़ाने की नई स्ट्रेटजी

बीएसएनल से कीजिए पूरी रात फ्री में बात, लैंडलाइन बिजनेस बढ़ाने की नई स्ट्रेटजी


नई दिल्ली। बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। कंपनी मई महीने से रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक सभी तरह के नेटवर्क पर फ्री में कॉल करने की सुविधा देने जा रही है। यानी आप बीएसएनएल की लैंडलाइन से किसी भी टेलीकॉम आपरेटर के फोन पर बिना कोई चार्ज दिए पूरी रात बात कर सकेंगे। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपनी इस नई स्ट्रेटजी के जरिए एक बार फिर से लैंडलाइन बिजनेस को बढ़ाना चाहती है। जिससे कि उसे एक बड़ा उपभोक्ता वर्ग मिल सके।
मई से मिलेगी सुविधा
कंपनी की नई स्ट्रेटजी पर बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने मनीभास्कर को बताया कि लैंडलाइन ग्राहकों के लिए हम ऩई सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। इसमें मई से लैंडलाइन ग्राहक रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक किसी भी नेटवर्क पर फ्री में बात कर सकेंगे। यानी वह बीएसएनएल के लैंडलाइन से दूसरे किसी भी ऑपरेटर के लैंडलाइन या मोबाइल फोन पर फ्री में इस अवधि के दैरान बात कर सकेंगे। श्रीवास्तव के अनुसार यह सुविधा शुरू में 6 महीने के लिए होगी। इसके अलावा कंपनी नेक्सट जेनरेशन नेटवर्क पर फोकस कर रही है, इसके जरिए ग्राहकों को लैंडलाइन फोन में कई नए फीचर भी मिलेंगे।
आईयूसी का मिलेगा फायदा
अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार इंटर कनेक्शन यूसेज चार्ज (आईयूसी) में हुए बदलावों का फायदा ग्राहकों को मिलेगा। इसकी वजह से कंपनी के लिए नया ऑफर लाना काफी आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी के पास लैंडलाइन के लिए पूरे देश में तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर है। ऐसे में हमारे लिए यह कदम काफी कारगर साबित हो सकता है।
क्या है आईयूसी
हाल ही में टेलीकॉम नियामक ट्राई ने इंटर कनेक्शन यूसेज चार्ज (आईयूसी) में कमी कर दी है। इसके तहत एक ऑपरेटर अपने ग्राहक को दूसरे नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए दूसरी कंपनी को चार्ज देता है। ट्राई ने इस चार्ज को प्रति मिनट 20 पैसे से घटाकर 14 पैसे कर दिया है। जिसकी वजह से टेलीकॉम कंपनियों की लागत में कमी आएगी।
नया कनेक्शन लेना होगा आसान
अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार कंपनी नए ग्राहकों को लैंडलाइन कनेक्शन काफी आसानी से उपलब्ध कराएगी। इसके तहत ग्राहकों को किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। केवल इसके लिए ग्राहकों को थोड़ा इनस्टालेशन चार्ज देना होगा।
बीएसएनएल के देश में सबसे ज्यादा लैंडलाइन ग्राहक
लैंडलाइन ग्राहकों के मामले में बीएसएनएल के पास देश में सबसे ज्यादा संख्या है। कंपनी की कुल लैंडलाइन बाजार में 62 फीसदी के करीब हिस्सेदारी है। ऐसे में बीएसएनएल की नई स्ट्रैटजी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकती है।

Wednesday, 22 April 2015

नहीं करना होगा 15-20 दिन इंतजार, आवेदन के 48 घंटे बाद जारी हो जाएगा पैन कार्ड

नहीं करना होगा 15-20 दिन इंतजार, आवेदन के 48 घंटे बाद जारी हो जाएगा पैन कार्ड

नई दिल्ली. अब आवेदन करने के महज 48 घंटे में पैन कार्ड बनकर जारी हो जाएगा। सरकार जल्द ही ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिससे ऑनलाइन पैन कार्ड दो दिन में मिल जाएगा। पहले पैन कार्ड मिलने में 15 से 20 दिन लगते थे।

ग्रमीण इलाकों में पैन कार्ड बनाने के लिए लगेंगे शिविर


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,'' जल्द पैन जारी करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा शुरू होगी। इसमें आवेदक को उसका पैन कार्ड सिर्फ 48 घंटे में मिल जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों सहित देशभर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे जिसमें लोग अपना पैन कार्ड बनवा सकेंगे।'' केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने हाल में एक अधिसूचना जारी कर पैन कार्ड पाने के लिए मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड को जन्मतिथि का वैध प्रमाण घोषित किया है। आयकर रिटर्न दाखिल करने, एक निश्चित राशि से अधिक की अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त और किसी वाहन की बिक्री या खरीद के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है।

नेट के बिना स्मार्टफोन पर टीवी चैनल्स


प्रसार भारती जल्द ही स्मार्टफोन पर इंटरनेट के बिना टीवी चैनल्स दिखाएगा। प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सिरकार ने ट्वीट कर कहा कि 20 फ्री-टु- एयर चैनल्स का एक बुके तैयार किया जा रहा है। इसमें दूरदर्शन समेत टॉप चैनल्स दिखाए जाएंगे।

पीएफ के पैसे के निवेश पर अधिसूचना जल्द

कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के पैसा कहां निवेश किया जाए, इसे लेकर जल्दी ही अधिसूचना जारी हो सकती है। श्रम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक फंड में हर साल जमा होने वाली रकम का 5 % हिस्सा एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश की इजाजत दी जा सकती है। इससे साल 2015-16 में 17,000 करोड़ रु. ईटीएफ में लगाए जा सकते हैं।

Tuesday, 21 April 2015

कप्तान गौतम गंभीर की हाफ सेन्चुरी, KKR ने DD को 6 विकेट से हराया

हाफ सेन्चुरी पूरी करने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते गौतम गंभीर। साथ में हैं यूसुफ पठान।
हाफ सेन्चुरी पूरी करने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते गौतम गंभीर। साथ में हैं यूसुफ पठान।
नई दिल्ली. आईपीएल-8 के 17वें मुकाबले में कप्तान गौतम गंभीर (60) और यूसुफ पठान (40*) के बीच हुई चौथे विकेट के लिए 65 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत केकेआर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 11 बॉल शेष रहते 147 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कोलकाता नाइटराइर्डस की यह चार मैचों में तीसरी जीत है। इसके साथ ही केकेआर अब अंक तालिका में 6 प्वाइंट्स के साथ राजस्थान और चेन्नई के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर के लिए दो विकेट लेने वाले उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
> केकेआर को मिला 147 रनों का टारगेट
इससे पहले श्रेयस अय्यर (31) और मनोज तिवारी (32) की पारियों की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर्स में 146 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली को निरंतर अंतराल पर झटके लगते रहे और बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। केकेआर के लिए उमेश यादव, पीयूष चावला और मोर्ने मोर्कल ने दो-दो विकेट चटकाए।
मयंक-डुमिनी सस्ते में लौटे
नाइटराइडर्स ने दूसरे ओवर में ही डेयरडेविल्स का पहला विकेट झटक लिया। मंयक अग्रवाल मात्र एक रन के निजी योग पर मोर्ने मोर्कल की गेंद पर उमेश यादव को कैच थमा चलते बने। डेयरडेविल्स अभी पहले झटके से उबर भी नहीं सके थे कि दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण ने कप्तान जेपी डुमिनी (5) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर (31) और मनोज ने तीसरे विकेट के लिए तेजी से रन बटोरने शुरू किया। हालांकि अभी उनकी साझेदारी 36 रनों की ही हुई थी कि अय्यर पीयूष चावला की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
21 रन बनाकर आउट हुए युवराज
मनोज ने इसके बाद युवराज सिंह (21) के साथ ही चौथे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी निभाई। तिवारी और युवराज भी हालांकि लगतार दो ओवरों में अपने विकेट गंवा बैठे। मनोज को मोर्कल ने यूसुफ पठान के हाथों कैच आउट करवाया, जबकि युवराज चावला की गेंद पर विकेट के पीछे स्टम्प आउट हुए। एंजिलो मैथ्यूज (28) ने आखिरी के ओवरों में कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन मैच की आखिरी गेंद पर वह विकेट के पीछे लपके गए। मैथ्यूज का विकेट उमेश यादव ने लिया। उमेश ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए। उमेश ने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। मोर्कल और चावला ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
> अच्छी शुरुआत के बाद केकेआर को लगे झटके
नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर (60) ने रॉबिन उथप्पा (13) के साथ शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उथप्पा इसे ज्यादा दूर नहीं ले जा सके और डोमनिक जोसफ की गेंद पर जेपी डुमिनी के हाथों कैच आउट हो 31 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। जोसफ ने मनीष पांडे को खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया और इसी ओवर में 31 के योग पर ही नाइटराइडर्स को दूसरा झटका दे दिया। लग रहा था जैसे यह दो झटके मैच को नाटकीय मोड़ देंगे, लेकिन गंभीर ने सूर्यकुमार यादव (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए तेज गति से 48 रन जोड़कर शुरुआती झटकों से टीम को उबार लिया। सूर्यकुमार 79 के कुल योग पर कुल्टर की गेंद को विकेट के पीछे केदार जाधव को थमा बैठे।
गंभीर और यूसुफ पठान ने जोड़े 65 रन
गंभीर ने इसके बाद यूसुफ पठान (नाबाद 40) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी निभा टीम को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया। गंभीर इमरान ताहिर की गेंद पर बोल्ड हुए। गंभीर ने 49 गेंदों की अपनी उम्दा पारी में आठ चौके लगाए। इस बीच गंभीर ने 38वीं गेंद पर चौका लगाकर आईपीएल में अपनी 26वीं हाफ सेन्चुरी पूरी की। गंभीर आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। गंभीर का आईपीएल-8 में यह तीसरा हाफ सेन्चुरी है। डेयरडेविल्स के लिए जोसफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट हासिल किए, जबकि कुल्टर और ताहिर को एक-एक विकेट मिला।

Monday, 20 April 2015

गेल से उलझे पोलार्ड, अंपायर ने चेताया तो मुंह पर टेप चिपकाकर किया विरोध

मुंह पर टेप बांधे पोलार्ड।
मुंह पर टेप बांधे पोलार्ड।
बेंगलुरु. आईपीएल-8 में मुंबई इंडियन्स आैर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में वेस्ट इंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ियों पोलार्ड आैर क्रिस गेल के बीच पारी के तीसरे ओवर के दौरान विवाद हो गया। इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ आैर विनीत कुलकर्णी ने जब पोलार्ड को चेतावनी दी तो वे दौड़कर मुंबई के डगआउट क्षेत्र में गए आैर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सेलो टेप अपने मुंह पर चिपका लिया।
आखिर क्या था माजरा
मुंबई के 210 रन के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स के दोनों ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल और मनविंदर बिसला की जोड़ी ने संभल कर पारी आगे बढाई। पहले ही ओवर में क्रिस गेल का कैच छूटा औऱ उसके बाद ही मैदान पर माहौल गर्म हो गया। चौथे ओवर से पहले मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाज पोलार्ड की बेंगलुरु के खिलाड़ी के साथ कुछ कहासुनी हुई। जब मामला गर्म होने लगा तो अंपायरों ने पोलार्ड को टोका। अंपायरों की झिड़की के बाद पोलार्ड नाराज हो गए और दौड़कर डगआउट क्षेत्र में पहुंचे। वहां से एक सेलो टेप लिया और उसे अपने मुंह पर चिपका लिया। इसे देख कर हर कोई दंग रह गया। वैसे, क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा विरोध करने के कई तरीके देखे गए हैं, लेकिन जो कुछ पोलार्ड ने किया, वह अलग ही था। बता दें कि पोलार्ड और गेल दोनों ही वेस्ट इंडीज के लिए खेलते हैं, लेकिन एक देश के लिए खेलने के बावजूद दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं।
विवादों से रहा पुराना नाता
आईपीएल का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब तक कई खिलाड़ी कभी अंपायर से तो कभी आपस में उलझ चुके हैं। 2012 यानी आईपीएल-5 में भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह और मुनाफ पटेल अंपायर से भिड़ गए थे।

Friday, 17 April 2015

पोलार्ड ने बनाई दूसरी सबसे तेज हाफ सेन्चुरी, पर भज्जी से रहे पीछे

पोलार्ड ने 21 बॉल्स में हाफ सेन्चुरी बनाई।
पोलार्ड ने 21 बॉल्स में हाफ सेन्चुरी बनाई।
खेल डेस्क. सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ (62) और ब्रेंडन मैक्कुलम (46) की ताबड़तोड़ पारियों की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल-8 में आसान जीत दर्ज की है। मंबई की यह लगातार चौथी हार है। उसने अब तक चार मैच खेले और चारों ही हारे। इसके ठीक उलट चेन्नई ने तीन मैच खेले और तीनों ही जीते। वानखेड़े में बेहद खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने वापसी करते हुए चेन्नई को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई ने यह लक्ष्य मात्र 16.4 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और पोलार्ड ने बेहतरीन बैटिंग की लेकिन मुंबई जीत नहीं सकी। हालांकि, पोलार्ड ने मुंबई की ओर से दूसरी सबसे तेज हाफ सेन्चुरी जरूर बनाई। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हुए मैच से जुड़े कुछ फैक्ट्स।
दूसरी सबसे तेज हाफ सेन्चुरी
पोलार्ड ने चेन्नई के खिलाफ 30 बॉल्स में 4 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने अपनी हाफ सेन्चुरी 21 बॉल्स में ही पूरी कर ली थी। इसके साथ ही पोलार्ड आईपीएल में मुंबई की ओर से सबसे तेज हाफ सेन्चुरी बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है, जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हाल ही में 19 बॉल में इतना स्कोर बनाया था। वहीं, आईपीएल की फास्टेट्स हाफ सेन्चुरी का रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम है, जिन्होंने 2014 में 15 बॉल में 50 रन बनाए थे।

मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी जिवा के साथ दिखे एमएस धोनी


बेटी को गोद में लिए धोनी और साथ में पत्नी साक्षी।
बेटी को गोद में लिए धोनी और साथ में पत्नी साक्षी।
खेल डेस्क. आईपीएल-8 में 17 अप्रैल को चेन्नई का मैच मुंबई इंडियन्स से है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। इस मैच के लिए गुरुवार सुबह चेन्नई की टीम मुंबई पहुंची। एयरपोर्ट पर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी बेटी के साथ नजर आए। इस दौरान टीम के बाकी मेंबर्स भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। आईपीएल में अपने दोनों मैच जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, मुंबई इंडियन्स लगातार तीन मैच हार चुकी है।
बेटी को दे रहे पूरा वक्त
धोनी की बेटी जिवा का जन्म 6 फरवरी को हुआ था। तब धोनी वर्ल्ड कप में बिजी थे। डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय तक बेटी से दूर रहने के बाद अब धोनी जिवा को पूरा वक्त दे रहे हैं। आईपीएल में वो जहां भी जा रहे हैं बेटी जिवा और पत्नी साक्षी उनके साथ ही हैं।

Wednesday, 15 April 2015

फ्लॉप क्रिकेटर की हिट गर्लफ्रेंड, मिल चुका है फिल्मों का ऑफर

मंगेतर दीपिका पल्लीकल के साथ दिनेश कार्तिक।
मंगेतर दीपिका पल्लीकल के साथ दिनेश कार्तिक।
खेल डेस्क. दिनेश कार्तिक को 10.5 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल-8 के लिए खरीदा। वह अब तक खेले गए दोनों मुकाबले में फ्लॉप रहे, वहीं दूसरी ओर उनकी मंगेतर दीपिका पल्लीकल मोस्ट वैल्यूएबल स्क्वाश प्लेयर हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2014 में दीपिका ने इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीता था, जबकि इसी वर्ष इंचियोन में आयोजित एशियन गेम्स में उन्होंने भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाला था। वर्ल्ड टॉप-10 प्लेयर्स में जगह बनाने वाली दीपिका पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिक पल्लीकल को फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं। दीपिका ने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि सिर्फ खेल पर ध्यान लगाना चाहती हूं। उनका कहना था कि एक्टिंग से खेल पर बूरा प्रभाव पड़ेगा।
फिटनेस सेंटर में हुई थी मुलाकात
दरअसल, दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक की पहली मुलाकात चेन्नई के एक फिटनेस सेंटर में हुई थी। वे दोनों एक ही फिटनेस ट्रेनर के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रहे थे। बस यहीं से मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। चेन्नई की रहने वाली दीपिका और कार्तिक दोनों ही अलग-अलग खेलों से संपर्क रखते हैं। क्रिकेटर होने के नाते दिनेश अक्सर टूर पर ही रहते हैं। वहीं, स्क्वाश भारत में कम चर्चित है और टूर्नामेंट्स भी कम होते हैं।
दिनेश ने चैम्पियंस ट्रॉफी और दिल दोनों जीता इंग्लैंड में
फरवरी, 2013 में दिनेश कार्तिक विक्टोरियस चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने के लिए टीम इंडिया के साथ गए। जहां इंडिया की नंबर-1 स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ट्रेनिंग के लिए पहले से ही गई हुईं थीं। अचानक विदेश में हुई इस 'अनऑफिशियल' मुलाकात से दीपिका काफी सरप्राइज हुईं। दोनों ने इस टूर के दौरान काफी समय एक-दूसरे के साथ बिताया। सही कहें तो प्यार यहीं (इंग्लैंड) में डन हो गया था।
15 नवंबर, 2013 को लगी मुहर
इन दोनों स्टार्स ने 15 नवंबर, 2013 को सगाई कर काफी देर से चल रहे चर्चे पर लगाम कस दी। इसके बाद दीपिका अपने होने वाले पति दिनेश कार्तिक को चीयर करने के लिए अक्सर स्टेडियम में देखे जाने लगीं। कुछ ऐसा ही दिनेश के साथ भी है।

IPL 8: युवराज, सहवाग, रैना करोड़ों के खिलाड़ी लेकिन अब तक रहे FLOP

IPL 8: युवराज, सहवाग, रैना करोड़ों के खिलाड़ी लेकिन अब तक रहे FLOP
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग-8 में हर टीम दो-दो मैच खेल चुकी है। टूर्नामेंट में अब तक ब्रेंडन मैक्कुलम, क्रिस गेल और रोहित शर्मा जबरदस्त बैटिंग कर चुके हैं। मैक्कुलम के नाम इस सीजन की पहली सेन्चुरी दर्ज हुई तो वहीं क्रिस गेल छक्कों की डबल सेन्चुरी बनाने वाले आईपीएल की पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वो आईपीएल में अब तक 200 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अब तक अपने नाम और दाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया।
इनका प्रदर्शन रहा बेदम
आईपीएल-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह, पंजाब के स्टार खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, कोलकाता नाइटराइडर्स के स्टार बॉलर सुनील नारायण, जैसे दिग्गजों पर जितना टीम को भरोसा था, उतनी ही खिलाड़ियों को उम्मीद भी थी, लेकिन ये खिलाड़ी फ्लॉप रहे। अब तक हुए शुरुआती मुकाबलों में सभी टीमों के ऐसे कई स्टार खिलाड़ी हैं। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है आईपीएल में अब तक फ्लॉप हुए कुछ ऐसे ही स्टार खिलाड़ियों के बारे में।
युवराज सिंह का प्रदर्शन
करियर
मैच
रन
बेस्ट
औसत
स्ट्राइक रेट
हाफ सेन्चुरी
4s
6s
आईपीएल में अब तक
86
1887
83
26.20
132.05
8
130
112
आईपीएल- 8 में प्रदर्शन
2
36
27
18.00
156.52
0
1
2

Tuesday, 14 April 2015

IPL: वॉर्नर की तूफानी पारी के अलावा इन चार कारणों से जीते सनराइजर्स

शिखर धवन (बाएं) को जीत की बधाई देते आरसीबी के दिनेश कार्तिक।
शिखर धवन (बाएं) को जीत की बधाई देते आरसीबी के दिनेश कार्तिक।
खेल डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने जिस तरह से टीम वर्क दिखाया, वो शानदार था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में की गई गलतियों को हैदराबाद के खिलाड़ियों ने दोहराया नहीं। इसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने आरसीबी को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 8 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और उसके बॉलर्स ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की टीम को 19.5 ओवर्स में 166 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में हैदराबाद ने टारगेट को 17.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। Dainikbhaskar.com आपको बता रहा है कि सनराइजर्स ने कौन से अहम स्टेप लिए जिससे उसने आरसीबी को करारी शिकस्त दी।
1. गेल को जल्दी आउट करना रहा फायदेमंद
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे फायदेमंद आरसीबी के तूफानी बैट्समैन क्रिस गेल को जल्दी आउट करना रहा। हैदराबाद के खिलाफ गेल खतरनाक दिख रहे थे, लेकिन प्रवीण कुमार ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। गेल 21 रन बनाकर आउट हुए। गेल की आक्रामक बैटिंग की शुरुआत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 21 रन में ही उन्होंने 3 चौके व 1 छक्का लगाया। उन्होंने पहले ओवर में ही छक्का लगाकर अपना इरादा साफ कर दिया था, लेकिन हैदराबाद को जल्दी कामयाबी मिल गई।
2. आखिरी 2 ओवर्स में आरसीबी के 5 विकेट गिराना
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने आखिरी 2 ओवर्स में काफी कसी हुई गेंदबाजी की। इन दो ओवर्स में आरसीबी के 5 विकेट गिरे। पहले तो 19वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए। फिर आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए। इन दो ओवर्स में आरसीबी की तरफ से सिर्फ 18 रन बने। हैदराबाद के लिए ये दो ओवर्स किफायती रहे, जिसके कारण आरसीबी बहुत बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका।
3. डेविड वॉर्नर की तूफानी पारी
हालांकि, 20 ओवर्स में 167 रन का टारगेट इतना भी आसान नहीं था, लेकिन कप्तान डेविड वॉर्नर की तूफानी पारी ने इसे बहुत छोटा कर दिया। वॉर्नर ने टीम को काफी तेज शुरुआत दिलाई। पहले 2 ओवर्स में ही स्कोरबोर्ड पर 36 रन चढ़ गए। इसके बाद प्रेशर काफी कम हो गया। वॉर्नर ने 24 गेंदों में हाफ सेन्चुरी पूरी कर ली। हालांकि, इसके बाद वे सिर्फ 7 रन जोड़ सके और 57 रन पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने इसके लिए सिर्फ 27 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व 4 छक्के लगाए।
4. धवन का आखिर तक आउट नहीं होना
शिखर धवन का आखिर तक आउट नहीं होना भी टीम के लिए फायदेमंद रहा। धवन पूरी तरह जम चुके थे और यह तय था कि वॉर्नर के आउट होने के बाद अगर वे क्रीज पर टिके रहेंगे तो टारगेट को आसानी से हासिल किया जा सकेगा। धवन ने ऐसा ही किया और काफी समझदारी के साथ बैटिंग की। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके व 2 छक्के लगाए।
5. पहले फील्डिंग का फैसला लेना
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टॉस जीतकर पहले फील्डिंग लेने का फैसला बिल्कुल सही रहा, क्योंकि मैच के दिन बेंगलुरु में तेज बारिश हुई थी। इसका फायदा शुरुआत में गेंदबाजों को मिलना था। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने कप्तान वॉर्नर के फैसले को सही साबित करते हुए आरसीबी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।