बेंगलुरु. आईपीएल-8 में मुंबई इंडियन्स आैर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में वेस्ट इंडीज
के दो दिग्गज खिलाड़ियों पोलार्ड आैर क्रिस गेल के बीच पारी के तीसरे ओवर
के दौरान विवाद हो गया। इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ आैर विनीत
कुलकर्णी ने जब पोलार्ड को चेतावनी दी तो वे दौड़कर मुंबई के डगआउट क्षेत्र
में गए आैर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सेलो टेप अपने मुंह पर चिपका
लिया।
आखिर क्या था माजरा
मुंबई के 210 रन के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स के दोनों ओपनर बल्लेबाज
क्रिस गेल और मनविंदर बिसला की जोड़ी ने संभल कर पारी आगे बढाई। पहले ही
ओवर में क्रिस गेल का कैच छूटा औऱ उसके बाद ही मैदान पर माहौल गर्म हो गया।
चौथे ओवर से पहले मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाज पोलार्ड की बेंगलुरु के
खिलाड़ी के साथ कुछ कहासुनी हुई। जब मामला गर्म होने लगा तो अंपायरों ने
पोलार्ड को टोका। अंपायरों की झिड़की के बाद पोलार्ड नाराज हो गए और दौड़कर
डगआउट क्षेत्र में पहुंचे। वहां से एक सेलो टेप लिया और उसे अपने मुंह पर
चिपका लिया। इसे देख कर हर कोई दंग रह गया। वैसे, क्रिकेट के मैदान पर
खिलाड़ियों द्वारा विरोध करने के कई तरीके देखे गए हैं, लेकिन जो कुछ
पोलार्ड ने किया, वह अलग ही था। बता दें कि पोलार्ड और गेल दोनों ही वेस्ट
इंडीज के लिए खेलते हैं, लेकिन एक देश के लिए खेलने के बावजूद दोनों के बीच
संबंध अच्छे नहीं हैं।
विवादों से रहा पुराना नाता
आईपीएल का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब तक कई खिलाड़ी कभी अंपायर से तो कभी आपस में उलझ चुके हैं। 2012 यानी आईपीएल-5 में भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह और मुनाफ पटेल अंपायर से भिड़ गए थे।
No comments:
Post a Comment