खेल डेस्क. सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ (62) और ब्रेंडन
मैक्कुलम (46) की ताबड़तोड़ पारियों की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई
इंडियन्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल-8
में आसान जीत दर्ज की है। मंबई की यह लगातार चौथी हार है। उसने अब तक चार
मैच खेले और चारों ही हारे। इसके ठीक उलट चेन्नई ने तीन मैच खेले और तीनों
ही जीते। वानखेड़े में बेहद खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने वापसी करते हुए
चेन्नई को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई ने यह लक्ष्य मात्र
16.4 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित
शर्मा और पोलार्ड ने बेहतरीन बैटिंग की लेकिन मुंबई जीत नहीं सकी। हालांकि,
पोलार्ड ने मुंबई की ओर से दूसरी सबसे तेज हाफ सेन्चुरी जरूर बनाई। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हुए मैच से जुड़े कुछ फैक्ट्स।
दूसरी सबसे तेज हाफ सेन्चुरी
पोलार्ड ने चेन्नई के खिलाफ 30 बॉल्स में 4 चौकों और पांच छक्कों की
मदद से 64 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने अपनी हाफ सेन्चुरी 21 बॉल्स में
ही पूरी कर ली थी। इसके साथ ही पोलार्ड आईपीएल में मुंबई की ओर से सबसे तेज हाफ सेन्चुरी बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड हरभजन सिंह
के नाम है, जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हाल ही में 19 बॉल में
इतना स्कोर बनाया था। वहीं, आईपीएल की फास्टेट्स हाफ सेन्चुरी का रिकॉर्ड
यूसुफ पठान के नाम है, जिन्होंने 2014 में 15 बॉल में 50 रन बनाए थे।
No comments:
Post a Comment