Wednesday, 15 April 2015

IPL 8: युवराज, सहवाग, रैना करोड़ों के खिलाड़ी लेकिन अब तक रहे FLOP

IPL 8: युवराज, सहवाग, रैना करोड़ों के खिलाड़ी लेकिन अब तक रहे FLOP
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग-8 में हर टीम दो-दो मैच खेल चुकी है। टूर्नामेंट में अब तक ब्रेंडन मैक्कुलम, क्रिस गेल और रोहित शर्मा जबरदस्त बैटिंग कर चुके हैं। मैक्कुलम के नाम इस सीजन की पहली सेन्चुरी दर्ज हुई तो वहीं क्रिस गेल छक्कों की डबल सेन्चुरी बनाने वाले आईपीएल की पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वो आईपीएल में अब तक 200 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अब तक अपने नाम और दाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया।
इनका प्रदर्शन रहा बेदम
आईपीएल-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह, पंजाब के स्टार खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, कोलकाता नाइटराइडर्स के स्टार बॉलर सुनील नारायण, जैसे दिग्गजों पर जितना टीम को भरोसा था, उतनी ही खिलाड़ियों को उम्मीद भी थी, लेकिन ये खिलाड़ी फ्लॉप रहे। अब तक हुए शुरुआती मुकाबलों में सभी टीमों के ऐसे कई स्टार खिलाड़ी हैं। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है आईपीएल में अब तक फ्लॉप हुए कुछ ऐसे ही स्टार खिलाड़ियों के बारे में।
युवराज सिंह का प्रदर्शन
करियर
मैच
रन
बेस्ट
औसत
स्ट्राइक रेट
हाफ सेन्चुरी
4s
6s
आईपीएल में अब तक
86
1887
83
26.20
132.05
8
130
112
आईपीएल- 8 में प्रदर्शन
2
36
27
18.00
156.52
0
1
2

Tuesday, 14 April 2015

IPL: वॉर्नर की तूफानी पारी के अलावा इन चार कारणों से जीते सनराइजर्स

शिखर धवन (बाएं) को जीत की बधाई देते आरसीबी के दिनेश कार्तिक।
शिखर धवन (बाएं) को जीत की बधाई देते आरसीबी के दिनेश कार्तिक।
खेल डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने जिस तरह से टीम वर्क दिखाया, वो शानदार था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में की गई गलतियों को हैदराबाद के खिलाड़ियों ने दोहराया नहीं। इसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने आरसीबी को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 8 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और उसके बॉलर्स ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की टीम को 19.5 ओवर्स में 166 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में हैदराबाद ने टारगेट को 17.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। Dainikbhaskar.com आपको बता रहा है कि सनराइजर्स ने कौन से अहम स्टेप लिए जिससे उसने आरसीबी को करारी शिकस्त दी।
1. गेल को जल्दी आउट करना रहा फायदेमंद
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे फायदेमंद आरसीबी के तूफानी बैट्समैन क्रिस गेल को जल्दी आउट करना रहा। हैदराबाद के खिलाफ गेल खतरनाक दिख रहे थे, लेकिन प्रवीण कुमार ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। गेल 21 रन बनाकर आउट हुए। गेल की आक्रामक बैटिंग की शुरुआत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 21 रन में ही उन्होंने 3 चौके व 1 छक्का लगाया। उन्होंने पहले ओवर में ही छक्का लगाकर अपना इरादा साफ कर दिया था, लेकिन हैदराबाद को जल्दी कामयाबी मिल गई।
2. आखिरी 2 ओवर्स में आरसीबी के 5 विकेट गिराना
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने आखिरी 2 ओवर्स में काफी कसी हुई गेंदबाजी की। इन दो ओवर्स में आरसीबी के 5 विकेट गिरे। पहले तो 19वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए। फिर आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए। इन दो ओवर्स में आरसीबी की तरफ से सिर्फ 18 रन बने। हैदराबाद के लिए ये दो ओवर्स किफायती रहे, जिसके कारण आरसीबी बहुत बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका।
3. डेविड वॉर्नर की तूफानी पारी
हालांकि, 20 ओवर्स में 167 रन का टारगेट इतना भी आसान नहीं था, लेकिन कप्तान डेविड वॉर्नर की तूफानी पारी ने इसे बहुत छोटा कर दिया। वॉर्नर ने टीम को काफी तेज शुरुआत दिलाई। पहले 2 ओवर्स में ही स्कोरबोर्ड पर 36 रन चढ़ गए। इसके बाद प्रेशर काफी कम हो गया। वॉर्नर ने 24 गेंदों में हाफ सेन्चुरी पूरी कर ली। हालांकि, इसके बाद वे सिर्फ 7 रन जोड़ सके और 57 रन पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने इसके लिए सिर्फ 27 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व 4 छक्के लगाए।
4. धवन का आखिर तक आउट नहीं होना
शिखर धवन का आखिर तक आउट नहीं होना भी टीम के लिए फायदेमंद रहा। धवन पूरी तरह जम चुके थे और यह तय था कि वॉर्नर के आउट होने के बाद अगर वे क्रीज पर टिके रहेंगे तो टारगेट को आसानी से हासिल किया जा सकेगा। धवन ने ऐसा ही किया और काफी समझदारी के साथ बैटिंग की। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके व 2 छक्के लगाए।
5. पहले फील्डिंग का फैसला लेना
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टॉस जीतकर पहले फील्डिंग लेने का फैसला बिल्कुल सही रहा, क्योंकि मैच के दिन बेंगलुरु में तेज बारिश हुई थी। इसका फायदा शुरुआत में गेंदबाजों को मिलना था। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने कप्तान वॉर्नर के फैसले को सही साबित करते हुए आरसीबी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

Thursday, 9 April 2015

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा आज, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
लखनऊ. गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके गुरुवार की शाम 6:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह के स्वागत की सारी तैयारियां कर ली हैं।
लखनऊ दौरे पर आ रहे गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को एयरपोर्ट से सीधे सीतापुर रोड जाएंगे, जहां वह साढ़े सात बजे सेंट जोजफ स्कूल सेक्टर बी प्रियदर्शिनी सीतापुर रोड शाखा का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
10 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजनाथ अपने 4 कालिदास आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आए कई प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात करेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राजनाथ विराजखंड गोमतीनगर में सहारा हॉस्पिटल स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स की शाखा का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले राजनाथ सिंह ने आदर्श ग्राम योजना के तहत अपने गोद लिए गांव बेती में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा का उद्घाटन किया था।
एबीवीपी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ एबीवीपी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके तहत वह दोपहर तीन बजे बीकेटी स्थित एसआर कॉलेज के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेगे। इस दौरान राजनाथ सिंह अपने विचार भी सबके सामने रखेंगे।

वकीलों से भी मिलेंगे
सभी कार्यक्रम खत्म करने के बाद शाम पांच बजे राजनाथ सिंह हाईकोर्ट अवध बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वहां मौजूद वकीलों से भी वह विभिन्न मुद्दों पर बात करेंगे। इसके बाद शाम 7.30 पर अमौसी एयरपोर्ट से वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Wednesday, 8 April 2015

1 मई से बंद होगी मिंत्रा की वेबसाइट

1 मई से बंद होगी मिंत्रा की वेबसाइट
मोबाइल ऐप के दौर में वेबसाइट्स पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल. इसका ताजा उदाहरण है Myntra.com की वेबसाइट. फैशन रिटेल वेबसाइट मिंत्रा तमाम ऑनलाइन शॉपर्स के बीच काफी पॉपुलर रही है. लेकिन यह वेबसाइट आपको 30 अप्रैल के बाद देखने को नसीब नहीं होगी.सूत्रों के मुताबिक मिंत्रा अब सिर्फ मोबाइल ऐप बेस्ड रिटेलर के तौर पर काम करेगी. पिछले साल इस कंपनी को फ्लिपकार्ट ने 2,000 करोड़ रुपए में खरीदा था.
सूत्रों की मानें तो मिंत्रा के कुल ट्रैफिक का 80% और कुल सेल का 60% हिस्सा इसकी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर टिका हुआ है. ऑनलाइन शॉपिंग के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई ऑनलाइन रिटेलर अपनी वेबसाइट बंद कर सिर्फ मोबाइल फोन से अपना बिजनेस चलाएगा.
फैशन केटेगरी में अमेजॉन और स्नैपडील ही मार्किट में फ्लिपकार्ट/मिंत्रा के सबसे बड़े प्रतियोगी हैं. मिंत्रा के को-फाउंडर और फ्लिपकार्ट के सीईओ मुकेश बंसल के मुताबिक, 'मोबाइल प्लेटफार्म पर ग्रोथ काफी तेज है. हम अब सिर्फ मोबाइल प्लेटफार्म पर ही फोकस करेंगे और इसे प्रमोट करने के लिए इन्वेस्ट भी करेंगे.'

Tuesday, 7 April 2015

मुंबई इंडियंस को KKR के इन 5 खिलाड़ियों से है खतरा, सचिन ने टीम को दिया 'गुरुमंत्र'

 
 रोहित शर्मा और सचिन तेंडुलकर।
खेल डेस्क. मुंबई इंडियंस के आइकन सचिन तेंडुलकर ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बुधवार को ईडन गार्डन मैदान पर होने वाले आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले के लिए गुरुमंत्र दिया। ईडन गार्डन में दोनों टीमें उस मुकाबले की तैयारियों में जुटी थी। इसी दौरान सचिन अपनी टीम के खिलाड़ियों को कुछ समझाते नजर आए। सचिन कोलकाता आते ही सीधे ईडन गार्डन अपनी टीम के खिलाड़ियों के पास पहुंच गए। सचिन मुंबई इंडियंस के दो घंटे तक चले लंबे अभ्यास सत्र के दौरान मैदान में मौजूद रहे और टीम के सभी 26 खिलाड़ियों के अभ्यास को गौर से देखते रहे। मुंबई इंडियंस और गत चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच ओपनिंग मुकाबला ईडन गार्डन में शाम को 8 बजे से खेला जाएगा।
मौजूदगी के बारे में ये कहा रोहित ने
मुंबई के अभ्यास के दौरान कोच और पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भी मौजूद थे। मास्टर ब्लास्टर की उपस्थिति को लेकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "वह पिछले सात वर्षों से हमारी टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उनकी मौजूदगी हमारे लिये प्रेरणा का काम करती है। हमें जब भी उनकी जरूरत होती है वह हमेशा हमारे लिये मौजूद रहते हैं।" रोहित ने कहा, "सचिन मैच को लेकर अपने विचार साझा कर रहे थे।"
इसलिए होंगी कप्तानों पर निगाहें
गत चैम्पियन केकेआर अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर जीत के साथ खाता खोलने के लिए आतुर होगा। एक ओर टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे कप्तान गौतम गंभीर होंगे तो दूसरी ओर वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा अपनी टीम मुंबई को एक बार फिर खिताब के करीब पहुंचाने के इरादे से उतरेंगे। केकेआर ने वर्ष 2012 और 2014 में खिताब पर कब्जा किया तो रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013 में खिताब जीता।
सुनील नारायण : चौंका सकते हैं फिरकी से
ओपनिंग मुकाबले में सभी की निगाहें कोलकाता के स्पिनर नारायण पर रहेंगी। वह संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण लगे प्रतिबंध से वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। बीसीसीआई से मिली क्लीन चिट के बाद अपनी आईपीएल टीम का हिस्सा बन पाए हैं। केकेआर की सबसे बड़ी ताकत सुनील नारायण ही हैं। उन्होंने अब तक 67 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग 19 रन देकर 5 विकेट रहा है। सुनील नारायण ऐसे बॉलर माने जाते हैं, जो अपनी बॉलिंग के दम पर मैच जीतवाने में सक्षम हैं। उनकी लहराती गेंदों का सामना करना सबके बस का नहीं होता है। उनकी फिरकी अगर चल जाए तो किसी की जरूरत नहीं होती है।

IPL ओपनिंग सेरेमनी आज, गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ कोलकाता पहुंचे विराट कोहली

सोमवार शाम कोलकाता एयरपोर्ट पर विराट और अनुष्का।
सोमवार शाम कोलकाता एयरपोर्ट पर विराट और अनुष्का।
कोलकाता. IPL का 8वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में शाम 7.30 बजे होगी। सोमवार शाम कोलकाता पहुंचे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को कोलकाता एयरपोर्ट पर गले लगा लिया। कोलकाता एयरपोर्ट से विराट और अनुष्का एक साथ एक ही कार में निकले। विराट अपनी टीम होटल पहुंचे तो अनुष्का रिहर्सल के लिए साल्टलेक स्टेडियम चली गईं। बता दें कि IPL-8 की ओपनिंग सेरेमनी में अनुष्का और बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन परफॉर्म करने वाले हैं।
मौसम बिगाड़ सकता है मजा

IPL की ओपनिंग सेरेमनी के लिए साल्ट लेक स्टेडियम तो पूरी तरह तैयार है लेकिन यहां बारिश पूरा मजा किरकिरा कर सकती है। कोलकाता में सोमवार शाम को जमकर बारिश हुई। इस बारिश की वजह से अनुष्का और रितिक को रिहर्सल करने में भी दिक्कत हुई। इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि रितिक रोशन इससे परेशान नहीं हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘बारिश से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर ऐसा हुआ भी तो मैं डांस जरूर करूंगा।’

Sunday, 5 April 2015

अब ट्रेनों में ही करा सकेंगे अपना रिजर्वेशन, हैंड हेल्ड मशीन के जरिए करिए सीट रिजर्व

अब ट्रेनों में ही करा सकेंगे अपना रिजर्वेशन, हैंड हेल्ड मशीन के जरिए करिए सीट रिजर्व
ग्वालियर. आपका रिजर्वेशन नहीं है और आपको अर्जेंट यात्रा करनी है, तो अब परेशान होने या यात्रा टालने की जरूरत नहीं है। आप सीधे ट्रेन में सवार होकर टीटीई से बर्थ रिजर्व करा सकते हैं। इसके लिए टीटीई को एक हैंड हेल्ड मशीन दी जा रही है।
जिससे खाली होने वाली सीटों की अपडेट जानकारी तुरंत टीटीई को मिलती रहेगी। मशीन सीधे सर्वर से जुड़ी रहेगी। मशीन से पहले टीटीई के पास केवल रिजर्वेशन का चार्ट होता था। इस कारण टिकट कैंसिल होने पर खाली हुई सीट की जानकारी टीटीई को नहीं मिल पाती थी।
रेलवे की नई योजना के तहत अब यात्रियों को रिजर्वेशन टिकट कराने के लिए विंडो पर खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री ट्रेन में ही बर्थ रिजर्व करा सकेंगे। फिलहाल प्रयोग के तौर पर यह सुविधा गरीब रथ में शुरू की गई है।
योजना काफी सफल रही है। रेलवे बोर्ड के आदेश मिलते ही सभी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसको लेकर ट्रेन के टीटीई को टिकट मशीन (हैंड हेल्ड) दी जाएगी। यह मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) सर्वर से कनेक्ट रहेगी।

मशीन में रहेगी ट्रेन के हर कोच की जानकारी : इस मशीन से टीटीई को ट्रेन के हर कोच की जानकारी मिलती रहेगी। इसके अलावा मशीन के जरिए वेटिंग टिकट वाले यात्री को भी ट्रेन में सीट उपलब्ध करा दी जाएगी।