Thursday, 14 May 2015

युवराज ने अनुष्का की फोटो पर किया कमेंट, लिखा 'ओए होए रोजी भाभी'

अनुष्का की फोटो पर युवी का कमेंट।
अनुष्का की फोटो पर युवी का कमेंट।
खेल डेस्क. टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के रिश्ते जगजाहिर हैं। सबसे रोचक बात यह है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अनुष्का को भाभी मानने लगे हैं। दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मंगलवार को अनुष्का शर्मा के एक फोटो पर भाभी लिखकर संबोधित किया है। उन्होंने अनुष्का द्वारा शेयर की गई फोटो पर कमेंट किया, "Oye hoye Rosie bhabhie ! Looking awesome (ओए होए रोजी भाभी! खूबसूरत लग रही हो)।"
आईपीएल में आई थी नजर
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशन के लिए हाल ही में आईपीएल में नजर आई थी। इन दोनों ने आईपीएल कमेंट्री के सेट पर नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य के साथ जमकर मस्ती की थी। अनुष्का शर्मा ने सिद्धू को अपनी कई फिल्मों के गाने पर डांस भी सिखाया था।

Tuesday, 12 May 2015

KXIP vs SRH: मिलर भी नहीं दिला सके जीत, पंजाब की झोली में फिर हार

मैच जीतने के बाद निराश डेविड मिलर से मिलते इशांत शर्मा।
मैच जीतने के बाद निराश डेविड मिलर से मिलते इशांत शर्मा।
खेल डेस्क. कप्तान डेविड वॉर्नर (81) की लाजवाब पारी और बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल-8 के एक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स टॉप-4 में शामिल हो गई। पंजाब की इस हार के लिए एक बार फिर उनकी खराब गेंदबाजी जिम्मेदार रही। उनके बॉलर्स वार्नर और सनराइजर्स के अन्य बल्लेबाजों पर लगाम नहीं कस सके। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट खोकर 185 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब को 20 ओवर में 180 पर ही बना सकी। हैदराबाद 12 मैचों में सात में जीत दर्ज करने के बाद 14 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
इशांत के आगे फेल हुए मिलर
पंजाब के धुरंधर साउथ अफ्रीका के सुपरस्टार डेविड मिलर (नाबाद 89) की आतिशी हाफ सेन्चुरी भी टीम को हारने से नहीं बचा सकी। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। वॉर्नर ने गेंद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को दी। मिलर ने शुरुआती दो बॉल पर छक्के जड़कर मैच को पंजाब के पाले में डालने का प्रयास किया। वह तीसरी गेंद पर बीट हुए। मैच में आखिरी तीन गेंदों पर जीत के लिए 16 रन की दरकार थी। इशांत की चौथी गेंद पर चौका लगा, लेकिन 5वीं गेंद डॉट कराकर उन्होंने मैच को पूरी तरह हैदराबाद के पाले में डाल दिया। मिलर ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल तो जीत लिया, लेकिन मैच जीतने में वह नाकाम रहे। मिलर ने 44 गेंदों में दो चौके और 9 छक्के जड़े और नाबाद 89 रन बनाए।
पंजाब के स्टार खिलाड़ी फिर हुए फ्लॉप
* खराब बॉलिंग : बॉलर्स ने दिए 8 से अधिक के औसत से रन
* रिद्धिमान साहा : फिर फ्लॉप, सिर्फ 5 रन पर लौटे
* मैक्सवेल : 11 रन बनाकर हुए आउट
* जॉर्ज बैली : कप्तान के तौर पर फ्लॉप
* हेनरिक्स की शानदार बॉलिंग : झटके तीन विकेट
* खराब बॉलिंग : बॉलर्स ने दिए 8 से अधिक की औसत से रन
मिचेल जॉनसन की अनुपस्थिति में पंजाब की बॉलिंग बेहद खराब रही। उसके सभी बॉलर्स ने 8 से अधिक की औसत से रन खर्च किए। हेंडरिक्स ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन उनके 4 ओवर में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 40 रन ठोक डाले। सबसे सस्ते संदीप शर्मा रहे। उन्होंने 8.25 की औसत से 4 ओवर में 33 रन खर्च किए। खराब बॉलिंग के कारण ही हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 185 रन का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया, जिस तक पहुंचने में पंजाब के बल्लेबाज विफल रहे।

Saturday, 9 May 2015

IPL-8: एक गलती धोनी को पड़ी भारी, हार्दिक ने एक ओवर में पलट दिया मैच

1- जीत की खुशी में उछलते हार्दिक। 2- हार के बाद निराश धोनी।
1- जीत की खुशी में उछलते हार्दिक। 2- हार के बाद निराश धोनी।
खेल डेस्क. बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने चार बॉल शेष रहते 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई इंडियन्स के लिए 19वां ओवर टर्निंग प्वाइंट रहा। 19वें ओवर के शुरू होने से पहले टीम को 12 गेंदों में 30 रनों की जरूरत थी। ऐसे में सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पवन नेगी को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी। इस ओवर में युवा हार्दिक पांड्या ने तीन छक्के और रायुडू ने एक छक्का लगाकर मुंबई इंडियन्स की जीत सुनिश्चित कर दी। यही ओवर रहा जब मुंबई ने न केवल शानदार वापसी की, बल्कि धोनी की गलती का फायदा उठाकर मैच का रुख ही पलट दिया। अगर इस ओवर को निकाल दिया जाए तो चेन्नई जीतते नजर आ रही थी।
हार के बाद भी चेन्नई टॉप पर
मुंबई की यह 11वें मैच में छठी जीत है, जिससे उसके 12 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। चेन्नई की 11 मैच में यह चौथी हार है, लेकिन वह अब भी अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। चेन्नई की अपने घरेलू मैदान पर पिछले दो साल में यह पहली हार है। मुंबई की सलामी जोड़ी ने रणनीतिक बल्लेबाजी की और केवल ढीली गेंदों पर प्रहार किया।

Tuesday, 28 April 2015

जीत के रथ पर सवार धोनी की टीम के सामने आज होगी ‘गंभीर’ चुनौती

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर (दाएं)।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर (दाएं)।
चेन्नई. आईपीएल-8 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच होगा। कोलकाता पिछले आईपीएल का चैंपियन है और गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इस टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। एक तरह से यह मैच गंभीर और धोनी के बीच कप्तानी का भी परीक्षण होगा।
कोलकाता ने टूर्नामेंट में छह में से तीन मैच जीते हैं। दूसरी ओर, चेन्नई ने अपने छह मैचों में से पांच में जीत हासिल की और केवल एक ही हारा। वह दूसरे स्थान पर है। चेन्नई ने अपने पिछले मैच में पंजाब को 97 रन से हराकर जीत दर्ज की थी तो वहीं केकेआर का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों टीमों के बीच फिलहाल काफी अंतर दिखता है।
ये है चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत
धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई की टीम काफी संतुलित है। टीम में मैच जिताऊ खिलाड़ियों की भरमार है। हर खिलाड़ी अपना बेस्ट दे रहा है। मैक्कुलम, रैना, धोनी, प्लेसिस, ब्रावो अच्छी पारियां खेल चुके हैं तो वहीं गेंदबाजी में आशीष नेहरा इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि चेन्नई की टीम में हर खिलाड़ी खुद को साबित कर रहा है और उन्हें ऐसा करने का मौका भी मिल रहा है।
कोलकाता को करना होगा सुधार
वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स को अपने खेल में सुधार करना होगा। पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस कारण से गंभीर सेना ज्यादा दबाव में होगी। रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, यूसुफ पठान ने अब तक अच्छी पारियां खेली हैं। खासकर गौतम गंभीर कप्तान की भूमिका पूरी तरह निभा रहे हैं। गेंदबाजी में उमेश यादव लय में लौटते दिख रहे हैं। टीम के खिलाड़ी अच्छा तो खेल रहे हैं लेकिन एकजुट होकर नहीं। जीत के लिए इस बार उन्हें टीम परफॉर्मेंस देनी होगी।

Monday, 27 April 2015

इस IPL में पहली बार 10 विकेट से जीत: युवी सहित 6 प्‍लेयर्स के चलते हारी दिल्‍ली


विकेट लेने के बाद जश्न की मुद्रा में डेविड वेस और दिनेश कार्तिक।
विकेट लेने के बाद जश्न की मुद्रा में डेविड वेस और दिनेश कार्तिक।
खेल डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर आईपीएल-8 के 26वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस आईपीएल में यह पहला मौका है, जब किसी टीम 10 विकेट से जीत दर्ज की हो। रॉयल चैलेंजर्स को जीत के लिए 96 रनों का आसान लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने आसानी से बिना कोई विकेट गंवाए 10.3 ओवरों में हासिल किया। दिल्ली के आठ बैट्समैन दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दिल्ली के तमाम स्टार प्लेयर इस मैच में फेल रहे। इनमें युवराज सिंह, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, जेपी डुमिनी, एंजेलो मैथ्यूज और अमित मिश्रा शामिल हैं।
गेल और कोहली का तूफान
क्रिस गेल (62 नाबाद) और कप्तान विराट कोहली (35 नाबाद) की शानदार पारी का डेयरडेविल्स के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। गेल ने 40 गेंदों की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। कोहली ने भी 23 गेंदों में छह चौके लगाए। दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान 'फिरोज शाह कोटला' पर अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को 37 रन से पराजित कर कोटला में लगातार नौ मैच हारने का सिलसिला तोड़ा था और यह सिलसिला तोड़ने के बाद ही अगले मैच में दिल्ली को बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। Dainikbhaskar.com आपको बता रहा है कि किन छह खिलाड़ियों के कारण दिल्ली डेयरडेविल्स को हार का सामना करना पड़ा।
> बेंगलुरु का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन आउट रन बॉल 4 6
क्रिस गेल नॉट आउट 62 40 6 4
विराट कोहली नॉट आउट 35 23 6 0
> दिल्ली का स्कोर बोर्ड
बैट्समैन आउट रन बॉल 4 6
मयंक अग्रवाल कै. कार्तिक बो. अब्दुल्ला 27 34 1 1
श्रेयस अय्यर LBW स्टार्क 0 1 0 0
डुमिनी कै. कार्तिक बो. वेस 13 14 2 0
युवराज सिंह कै. कार्तिक बो. आरोन 2 5 0 0
मैथ्यूज कै. डिविलियर्स बो. आरोन 0 1 0 0
केदार जाधव कै. स्टार्क बो. हर्षल 33 29 4 0
कुल्टर LBW वेस 4 8 1 0
अमित मिश्रा बो. स्टार्क 2 4 0 0
नदीम बो. स्टार्क 2 7 0 0
इमरान ताहिर नॉट आउट 3 4 0 0
जोसेफ रन आउट 1 3 0 0
1. दिनेश कार्तिक : दो कैच और एक स्टम्प
दिल्ली को उसी के मैदान पर हराने का श्रेय सबसे अधिक विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को जाता है। उन्होंने विकेट के पीछे जबरदस्त चपलता दिखाई। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जेपी डुमिनी का कैच डेविड वेस की बॉल पर हवा में छलांग लगाकर लपका। इसके बाद वरुण आरोन की बॉल पर 16 करोड़ी युवराज सिंह को लपककर बेंगलुरु को शानदार सफलता दिलाई। युवराज सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे ओपनर मयंक एक बॉल को बाहर निकलकर खेलने गए तो उन्हें स्टम्प आउट कर दिया। इन विकेटों के कारण ही दिल्ली 100 रन के भीतर आउट हो सकी।


Thursday, 23 April 2015

बीएसएनल से कीजिए पूरी रात फ्री में बात, लैंडलाइन बिजनेस बढ़ाने की नई स्ट्रेटजी

बीएसएनल से कीजिए पूरी रात फ्री में बात, लैंडलाइन बिजनेस बढ़ाने की नई स्ट्रेटजी


नई दिल्ली। बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। कंपनी मई महीने से रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक सभी तरह के नेटवर्क पर फ्री में कॉल करने की सुविधा देने जा रही है। यानी आप बीएसएनएल की लैंडलाइन से किसी भी टेलीकॉम आपरेटर के फोन पर बिना कोई चार्ज दिए पूरी रात बात कर सकेंगे। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपनी इस नई स्ट्रेटजी के जरिए एक बार फिर से लैंडलाइन बिजनेस को बढ़ाना चाहती है। जिससे कि उसे एक बड़ा उपभोक्ता वर्ग मिल सके।
मई से मिलेगी सुविधा
कंपनी की नई स्ट्रेटजी पर बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने मनीभास्कर को बताया कि लैंडलाइन ग्राहकों के लिए हम ऩई सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। इसमें मई से लैंडलाइन ग्राहक रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक किसी भी नेटवर्क पर फ्री में बात कर सकेंगे। यानी वह बीएसएनएल के लैंडलाइन से दूसरे किसी भी ऑपरेटर के लैंडलाइन या मोबाइल फोन पर फ्री में इस अवधि के दैरान बात कर सकेंगे। श्रीवास्तव के अनुसार यह सुविधा शुरू में 6 महीने के लिए होगी। इसके अलावा कंपनी नेक्सट जेनरेशन नेटवर्क पर फोकस कर रही है, इसके जरिए ग्राहकों को लैंडलाइन फोन में कई नए फीचर भी मिलेंगे।
आईयूसी का मिलेगा फायदा
अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार इंटर कनेक्शन यूसेज चार्ज (आईयूसी) में हुए बदलावों का फायदा ग्राहकों को मिलेगा। इसकी वजह से कंपनी के लिए नया ऑफर लाना काफी आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी के पास लैंडलाइन के लिए पूरे देश में तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर है। ऐसे में हमारे लिए यह कदम काफी कारगर साबित हो सकता है।
क्या है आईयूसी
हाल ही में टेलीकॉम नियामक ट्राई ने इंटर कनेक्शन यूसेज चार्ज (आईयूसी) में कमी कर दी है। इसके तहत एक ऑपरेटर अपने ग्राहक को दूसरे नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए दूसरी कंपनी को चार्ज देता है। ट्राई ने इस चार्ज को प्रति मिनट 20 पैसे से घटाकर 14 पैसे कर दिया है। जिसकी वजह से टेलीकॉम कंपनियों की लागत में कमी आएगी।
नया कनेक्शन लेना होगा आसान
अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार कंपनी नए ग्राहकों को लैंडलाइन कनेक्शन काफी आसानी से उपलब्ध कराएगी। इसके तहत ग्राहकों को किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। केवल इसके लिए ग्राहकों को थोड़ा इनस्टालेशन चार्ज देना होगा।
बीएसएनएल के देश में सबसे ज्यादा लैंडलाइन ग्राहक
लैंडलाइन ग्राहकों के मामले में बीएसएनएल के पास देश में सबसे ज्यादा संख्या है। कंपनी की कुल लैंडलाइन बाजार में 62 फीसदी के करीब हिस्सेदारी है। ऐसे में बीएसएनएल की नई स्ट्रैटजी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकती है।

Wednesday, 22 April 2015

नहीं करना होगा 15-20 दिन इंतजार, आवेदन के 48 घंटे बाद जारी हो जाएगा पैन कार्ड

नहीं करना होगा 15-20 दिन इंतजार, आवेदन के 48 घंटे बाद जारी हो जाएगा पैन कार्ड

नई दिल्ली. अब आवेदन करने के महज 48 घंटे में पैन कार्ड बनकर जारी हो जाएगा। सरकार जल्द ही ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिससे ऑनलाइन पैन कार्ड दो दिन में मिल जाएगा। पहले पैन कार्ड मिलने में 15 से 20 दिन लगते थे।

ग्रमीण इलाकों में पैन कार्ड बनाने के लिए लगेंगे शिविर


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,'' जल्द पैन जारी करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा शुरू होगी। इसमें आवेदक को उसका पैन कार्ड सिर्फ 48 घंटे में मिल जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों सहित देशभर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे जिसमें लोग अपना पैन कार्ड बनवा सकेंगे।'' केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने हाल में एक अधिसूचना जारी कर पैन कार्ड पाने के लिए मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड को जन्मतिथि का वैध प्रमाण घोषित किया है। आयकर रिटर्न दाखिल करने, एक निश्चित राशि से अधिक की अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त और किसी वाहन की बिक्री या खरीद के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है।

नेट के बिना स्मार्टफोन पर टीवी चैनल्स


प्रसार भारती जल्द ही स्मार्टफोन पर इंटरनेट के बिना टीवी चैनल्स दिखाएगा। प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सिरकार ने ट्वीट कर कहा कि 20 फ्री-टु- एयर चैनल्स का एक बुके तैयार किया जा रहा है। इसमें दूरदर्शन समेत टॉप चैनल्स दिखाए जाएंगे।

पीएफ के पैसे के निवेश पर अधिसूचना जल्द

कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के पैसा कहां निवेश किया जाए, इसे लेकर जल्दी ही अधिसूचना जारी हो सकती है। श्रम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक फंड में हर साल जमा होने वाली रकम का 5 % हिस्सा एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश की इजाजत दी जा सकती है। इससे साल 2015-16 में 17,000 करोड़ रु. ईटीएफ में लगाए जा सकते हैं।