खेल डेस्क. बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियन्स
ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने
पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने
चार बॉल शेष रहते 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई इंडियन्स के लिए 19वां
ओवर टर्निंग प्वाइंट रहा। 19वें ओवर के शुरू होने से पहले टीम को 12
गेंदों में 30 रनों की जरूरत थी। ऐसे में सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र
सिंह धोनी ने पवन नेगी को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी। इस ओवर में युवा
हार्दिक पांड्या ने तीन छक्के और रायुडू ने एक छक्का लगाकर मुंबई इंडियन्स
की जीत सुनिश्चित कर दी। यही ओवर रहा जब मुंबई ने न केवल शानदार वापसी की,
बल्कि धोनी की गलती का फायदा उठाकर मैच का रुख ही पलट दिया। अगर इस ओवर को
निकाल दिया जाए तो चेन्नई जीतते नजर आ रही थी।
हार के बाद भी चेन्नई टॉप पर
मुंबई की यह 11वें मैच में छठी जीत है, जिससे उसके 12 अंक हो गए हैं
और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। चेन्नई की 11 मैच में यह चौथी हार है,
लेकिन वह अब भी अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। चेन्नई की अपने घरेलू
मैदान पर पिछले दो साल में यह पहली हार है। मुंबई की सलामी जोड़ी ने
रणनीतिक बल्लेबाजी की और केवल ढीली गेंदों पर प्रहार किया।
No comments:
Post a Comment