नई दिल्ली. आईपीएल-8 के 17वें मुकाबले में कप्तान गौतम गंभीर
(60) और यूसुफ पठान (40*) के बीच हुई चौथे विकेट के लिए 65 रनों की
पार्टनरशिप की बदौलत केकेआर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन
बनाए। जवाब में कोलकाता
नाइटराइडर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 11 बॉल शेष रहते 147 रन बनाकर आसान
जीत दर्ज की। कोलकाता नाइटराइर्डस की यह चार मैचों में तीसरी जीत है। इसके
साथ ही केकेआर अब अंक तालिका में 6 प्वाइंट्स के साथ राजस्थान और चेन्नई के
बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर के लिए दो विकेट लेने वाले उमेश
यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
> केकेआर को मिला 147 रनों का टारगेट
इससे पहले श्रेयस अय्यर (31) और मनोज तिवारी (32) की पारियों की बदौलत
दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर
निर्धारित 20 ओवर्स में 146 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी
दिल्ली को निरंतर अंतराल पर झटके लगते रहे और बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
केकेआर के लिए उमेश यादव, पीयूष चावला और मोर्ने मोर्कल ने दो-दो विकेट
चटकाए।
मयंक-डुमिनी सस्ते में लौटे
नाइटराइडर्स ने दूसरे ओवर में ही डेयरडेविल्स का पहला विकेट झटक लिया। मंयक अग्रवाल मात्र एक रन के निजी योग पर मोर्ने मोर्कल की गेंद पर उमेश यादव को कैच थमा चलते बने। डेयरडेविल्स अभी पहले झटके से उबर भी नहीं सके थे कि दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण ने कप्तान जेपी डुमिनी (5) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर (31) और मनोज ने तीसरे विकेट के लिए तेजी से रन बटोरने शुरू किया। हालांकि अभी उनकी साझेदारी 36 रनों की ही हुई थी कि अय्यर पीयूष चावला की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

21 रन बनाकर आउट हुए युवराज
मनोज ने इसके बाद युवराज सिंह (21) के साथ ही चौथे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी निभाई। तिवारी और युवराज भी हालांकि लगतार दो ओवरों में अपने विकेट गंवा बैठे। मनोज को मोर्कल ने यूसुफ पठान के हाथों कैच आउट करवाया, जबकि युवराज चावला की गेंद पर विकेट के पीछे स्टम्प आउट हुए। एंजिलो मैथ्यूज (28) ने आखिरी के ओवरों में कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन मैच की आखिरी गेंद पर वह विकेट के पीछे लपके गए। मैथ्यूज का विकेट उमेश यादव ने लिया। उमेश ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए। उमेश ने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। मोर्कल और चावला ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

> अच्छी शुरुआत के बाद केकेआर को लगे झटके
नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर (60) ने रॉबिन उथप्पा (13) के साथ
शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उथप्पा इसे ज्यादा दूर नहीं ले जा सके और डोमनिक
जोसफ की गेंद पर जेपी डुमिनी के हाथों कैच आउट हो 31 के कुल योग पर
पवेलियन लौटे। जोसफ ने मनीष पांडे को खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया और
इसी ओवर में 31 के योग पर ही नाइटराइडर्स को दूसरा झटका दे दिया। लग रहा था
जैसे यह दो झटके मैच को नाटकीय मोड़ देंगे, लेकिन गंभीर ने सूर्यकुमार
यादव (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए तेज गति से 48 रन जोड़कर शुरुआती
झटकों से टीम को उबार लिया। सूर्यकुमार 79 के कुल योग पर कुल्टर की गेंद को
विकेट के पीछे केदार जाधव को थमा बैठे।
गंभीर और यूसुफ पठान ने जोड़े 65 रन
गंभीर ने इसके बाद यूसुफ पठान (नाबाद 40) के साथ चौथे विकेट के लिए 65
रनों की साझेदारी निभा टीम को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया। गंभीर इमरान
ताहिर की गेंद पर बोल्ड हुए। गंभीर ने 49 गेंदों की अपनी उम्दा पारी में
आठ चौके लगाए। इस बीच गंभीर ने 38वीं गेंद पर चौका लगाकर आईपीएल
में अपनी 26वीं हाफ सेन्चुरी पूरी की। गंभीर आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक
लगाने वाले बल्लेबाज हैं। गंभीर का आईपीएल-8 में यह तीसरा हाफ सेन्चुरी है।
डेयरडेविल्स के लिए जोसफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट हासिल
किए, जबकि कुल्टर और ताहिर को एक-एक विकेट मिला।