Thursday, 21 May 2015

IPL-8: इन पांच कारणों से RCB ने किया क्वालीफाई, आउट हो गई राजस्थान


जीत के बाद जश्न मनाते बेंगलुरु के खिलाड़ी।
जीत के बाद जश्न मनाते बेंगलुरु के खिलाड़ी।
खेल डेस्क. स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स (66) और मनदीप सिंह (54*) हाफ सेन्चुरी और बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल-8 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 71 रन से हरा दिया। अब बेंगलुरु का मुकाबला 22 मई को रांची में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई को पहले क्वालीफायर में मुंबई से हार मिली थी। पुणे में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 19 ओवर्स में 109 रन ही बना सकी। यह मुकाबला हारने के बाद राजस्थान का आईपीएल-8 अभियान खत्म हो गया है। एबी डिविलियर्स को तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ये रहे राजस्थान की हार के कारण
* बॉलर्स ने हराया मैच : मोरिस-फल्कनर फ्लॉप
* RCB की बेजोड़ बैटिंग: डिविलियर्स-मंदीप छाए
* शेन वाटसन : मौके पर हो गए फुस्स
* स्टीवन स्मिथ : कप्तानी योग्य प्रदर्शन नहीं
* बैट्समैन फ्लॉप : 9 बल्लेबाज लौटे अंडर-20
बॉलर्स ने हराया मैच : मोरिस-फल्कनर फ्लॉप
राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट के शुरू से एलिमिनेटर मैच से पहले तक जोरदार प्रदर्शन करती रही। खासकर बॉलर्स ने अपने दम पर कई मैच जितवाए। लेकिन जब मौका भुनाने की बारी आई तो बुरी तरह फ्लॉप हो गए। स्ट्राइकर बॉलर क्रिस मोरिस और जेम्स फल्कनर ने तो 10.5 की औसत से रन लुटाए। उनसे बेहतर शेन वाटसन ने बॉलिंग की। मोरिस और फल्कनर ने 4 ओवर्स में 42-42 रन खर्च किए। मोरिस को एक विकेट मिला, जबकि फल्कनर का खाता नहीं खुला। शेन वाटसन ने 4 ओवर में 32 रन दिए। धवल कुलकर्णी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें दूसरे छोर से कोई हेल्प नहीं मिला।

Tuesday, 19 May 2015

ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बैट्समैन, डिविलियर्स से अय्यर तक हैं शामिल


ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बैट्समैन, डिविलियर्स से अय्यर तक हैं शामिल
खेल डेस्क. आईपीएल-8 में लीग मैचों का दौर खत्म हो चुका है। चेन्नई सुपरकिंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियन्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई। चौकों-छक्कों के इस खेल में बल्लेबाजों ने अब तक क्रिकेट फैन्स का खूब मनोरंजन किया। एबी डिविलियर्स से विराट कोहली, क्रिस गेल और ब्रेंडन मैक्कुलम तक, इन सभी विस्फोटक खिलाड़ियों ने मैदान पर छक्कों की बरसात की। किंग्स इलेवन पंजाब के डेविड मिलर के एक छक्के ने तो कोलकाता पुलिस के एक सिपाही की आंख की रोशनी ही छीन ली। वहीं, इसमें सबसे आश्यर्चजनक एंट्री रही दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की। अपना पहला आईपीएल खेल रहे श्रेयस ने 14 मैचों में 21 छक्के जड़े। dainikbhaskar.com बता रहा है आईपीएल-8 के लीग मैचों में कौन खिलाड़ी रहा सिक्सर किंग। देखें टॉप-10 लिस्ट।

Monday, 18 May 2015

युवी ने दिया धक्का तो क्रिस गेल ने कुछ यूं बल्ला लेकर दौड़ाया

युवी के साथ मस्ती करते क्रिस गेल।
युवी के साथ मस्ती करते क्रिस गेल।
खेल डेस्क. दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया। मैच के दौरान एक बड़ा ही रोचक पल सामने आया। बेंगलुरु की पारी की सात बॉल ही फेंकी गई थी कि बारिश आ गई। दोनों टीमों के खिलाड़ी पवेलियन की ओर बढ़े। इसी समय युवराज सिंह ने मजाक के तौर पर क्रिस गेल को धक्का दे दिया। फिर क्या था मस्तमौला क्रिस गेल ने भी बल्ला उठाया और युवी की ओर दौड़ पड़े। दोनों की मस्ती देख स्टेडियम में बैठे दर्शक भी शोर बचाने लगे। बारिश के दौरान युवी और विराट कोहली एक-दूसरे से काफी देर तक बात करते नजर आए। इस दौरान युवराज सिंह, विराट का चेहरा पकड़कर दुलारते दिखाई दिए।
कुछ यूं रहा मैच का रोमांच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया आईपीएल-8 का 55वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच रद्द होने की स्थिति में मिले एक अंक के बाद रॉयल चैलेंजर्स टीम 16 अंक हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है। रॉयल चैलेंजर्स के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य था लेकिन वे अभी सात गेंद ही खेल पाए थे कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और लगातार हो रही बारिश के कारण अंतत: मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

Friday, 15 May 2015

जब खुद को रोक नहीं पाईं प्रिटी, दौड़कर आईं और गेल को लगा लिया गले

पंजाब की जीत से खुश प्रिटी जिंटा ने गेल को गले लगा लिया।
पंजाब की जीत से खुश प्रिटी जिंटा ने गेल को गले लगा लिया।
चंडीगढ़. किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 10-10 ओवर के मुकाबले में 22 रन से हरा दिया। मैच में जीत मिलते ही प्रिटी जिंटा इतनी खुश हुईं कि वे दौड़ते हुए आई और विरोधी टीम के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के गले से लिपट गई। मानो वह गेल को सस्त में आउट होने पर 'थैंक्स' बोल रही हों। गेल 17 रन बनाकर आउट हुए थे। वर्षा बाधित इस मैच में ऐसे ही कई रोचक पल देखने को मिले। मौसम के बदले मिजाज से खुश कोहली ने मैदान में बारिश का मजा लेते हुए जमकर डांस किया तो मैच देखने पहुंचा एक दर्शक दूल्हे की लिबास में प्रिटी जिंटा को प्रपोज करने पहुंच गया। बता दें कि टॉस होने से पहले मोहली में जोरदार बारिश हुई थी। इसके कारण मैच 10-10 ओवर का ही खेला गया। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 106 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु की टीम 84 रन ही बना सकी।
ये रहा प्रिटी की खुशी का कारण
प्रिटी जिंटा का खुश होना लाजमी है, क्योंकि किंग्स इलेवन पंजाब का इस सत्र में अब तक बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 22 रन से हराकर सीजन-8 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

Thursday, 14 May 2015

युवराज ने अनुष्का की फोटो पर किया कमेंट, लिखा 'ओए होए रोजी भाभी'

अनुष्का की फोटो पर युवी का कमेंट।
अनुष्का की फोटो पर युवी का कमेंट।
खेल डेस्क. टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के रिश्ते जगजाहिर हैं। सबसे रोचक बात यह है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अनुष्का को भाभी मानने लगे हैं। दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मंगलवार को अनुष्का शर्मा के एक फोटो पर भाभी लिखकर संबोधित किया है। उन्होंने अनुष्का द्वारा शेयर की गई फोटो पर कमेंट किया, "Oye hoye Rosie bhabhie ! Looking awesome (ओए होए रोजी भाभी! खूबसूरत लग रही हो)।"
आईपीएल में आई थी नजर
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशन के लिए हाल ही में आईपीएल में नजर आई थी। इन दोनों ने आईपीएल कमेंट्री के सेट पर नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य के साथ जमकर मस्ती की थी। अनुष्का शर्मा ने सिद्धू को अपनी कई फिल्मों के गाने पर डांस भी सिखाया था।

Tuesday, 12 May 2015

KXIP vs SRH: मिलर भी नहीं दिला सके जीत, पंजाब की झोली में फिर हार

मैच जीतने के बाद निराश डेविड मिलर से मिलते इशांत शर्मा।
मैच जीतने के बाद निराश डेविड मिलर से मिलते इशांत शर्मा।
खेल डेस्क. कप्तान डेविड वॉर्नर (81) की लाजवाब पारी और बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल-8 के एक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स टॉप-4 में शामिल हो गई। पंजाब की इस हार के लिए एक बार फिर उनकी खराब गेंदबाजी जिम्मेदार रही। उनके बॉलर्स वार्नर और सनराइजर्स के अन्य बल्लेबाजों पर लगाम नहीं कस सके। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट खोकर 185 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब को 20 ओवर में 180 पर ही बना सकी। हैदराबाद 12 मैचों में सात में जीत दर्ज करने के बाद 14 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
इशांत के आगे फेल हुए मिलर
पंजाब के धुरंधर साउथ अफ्रीका के सुपरस्टार डेविड मिलर (नाबाद 89) की आतिशी हाफ सेन्चुरी भी टीम को हारने से नहीं बचा सकी। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। वॉर्नर ने गेंद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को दी। मिलर ने शुरुआती दो बॉल पर छक्के जड़कर मैच को पंजाब के पाले में डालने का प्रयास किया। वह तीसरी गेंद पर बीट हुए। मैच में आखिरी तीन गेंदों पर जीत के लिए 16 रन की दरकार थी। इशांत की चौथी गेंद पर चौका लगा, लेकिन 5वीं गेंद डॉट कराकर उन्होंने मैच को पूरी तरह हैदराबाद के पाले में डाल दिया। मिलर ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल तो जीत लिया, लेकिन मैच जीतने में वह नाकाम रहे। मिलर ने 44 गेंदों में दो चौके और 9 छक्के जड़े और नाबाद 89 रन बनाए।
पंजाब के स्टार खिलाड़ी फिर हुए फ्लॉप
* खराब बॉलिंग : बॉलर्स ने दिए 8 से अधिक के औसत से रन
* रिद्धिमान साहा : फिर फ्लॉप, सिर्फ 5 रन पर लौटे
* मैक्सवेल : 11 रन बनाकर हुए आउट
* जॉर्ज बैली : कप्तान के तौर पर फ्लॉप
* हेनरिक्स की शानदार बॉलिंग : झटके तीन विकेट
* खराब बॉलिंग : बॉलर्स ने दिए 8 से अधिक की औसत से रन
मिचेल जॉनसन की अनुपस्थिति में पंजाब की बॉलिंग बेहद खराब रही। उसके सभी बॉलर्स ने 8 से अधिक की औसत से रन खर्च किए। हेंडरिक्स ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन उनके 4 ओवर में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 40 रन ठोक डाले। सबसे सस्ते संदीप शर्मा रहे। उन्होंने 8.25 की औसत से 4 ओवर में 33 रन खर्च किए। खराब बॉलिंग के कारण ही हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 185 रन का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया, जिस तक पहुंचने में पंजाब के बल्लेबाज विफल रहे।

Saturday, 9 May 2015

IPL-8: एक गलती धोनी को पड़ी भारी, हार्दिक ने एक ओवर में पलट दिया मैच

1- जीत की खुशी में उछलते हार्दिक। 2- हार के बाद निराश धोनी।
1- जीत की खुशी में उछलते हार्दिक। 2- हार के बाद निराश धोनी।
खेल डेस्क. बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने चार बॉल शेष रहते 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई इंडियन्स के लिए 19वां ओवर टर्निंग प्वाइंट रहा। 19वें ओवर के शुरू होने से पहले टीम को 12 गेंदों में 30 रनों की जरूरत थी। ऐसे में सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पवन नेगी को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी। इस ओवर में युवा हार्दिक पांड्या ने तीन छक्के और रायुडू ने एक छक्का लगाकर मुंबई इंडियन्स की जीत सुनिश्चित कर दी। यही ओवर रहा जब मुंबई ने न केवल शानदार वापसी की, बल्कि धोनी की गलती का फायदा उठाकर मैच का रुख ही पलट दिया। अगर इस ओवर को निकाल दिया जाए तो चेन्नई जीतते नजर आ रही थी।
हार के बाद भी चेन्नई टॉप पर
मुंबई की यह 11वें मैच में छठी जीत है, जिससे उसके 12 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। चेन्नई की 11 मैच में यह चौथी हार है, लेकिन वह अब भी अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। चेन्नई की अपने घरेलू मैदान पर पिछले दो साल में यह पहली हार है। मुंबई की सलामी जोड़ी ने रणनीतिक बल्लेबाजी की और केवल ढीली गेंदों पर प्रहार किया।