चंडीगढ़. किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को
10-10 ओवर के मुकाबले में 22 रन से हरा दिया। मैच में जीत मिलते ही प्रिटी
जिंटा इतनी खुश हुईं कि वे दौड़ते हुए आई और विरोधी टीम के धुरंधर बल्लेबाज
क्रिस गेल के गले से लिपट गई। मानो वह गेल को सस्त में आउट होने पर
'थैंक्स' बोल रही हों। गेल 17 रन बनाकर आउट हुए थे। वर्षा बाधित इस मैच में
ऐसे ही कई रोचक पल देखने को मिले। मौसम के बदले मिजाज से खुश कोहली ने
मैदान में बारिश का मजा लेते हुए जमकर डांस किया तो मैच देखने पहुंचा एक
दर्शक दूल्हे की लिबास में प्रिटी जिंटा को प्रपोज करने पहुंच गया। बता दें
कि टॉस होने से पहले मोहली में जोरदार बारिश हुई थी। इसके कारण मैच 10-10
ओवर का ही खेला गया। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 106 रन
बनाए। जवाब में बेंगलुरु की टीम 84 रन ही बना सकी।
ये रहा प्रिटी की खुशी का कारण
प्रिटी जिंटा का खुश होना लाजमी है, क्योंकि किंग्स इलेवन पंजाब का इस
सत्र में अब तक बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब ने
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 22 रन से हराकर सीजन-8 में अपनी तीसरी जीत दर्ज
की।
No comments:
Post a Comment