खेल डेस्क. स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स (66) और मनदीप सिंह
(54*) हाफ सेन्चुरी और बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स
बेंगलुरु ने आईपीएल-8
के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 71 रन से हरा दिया। अब
बेंगलुरु का मुकाबला 22 मई को रांची में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।
चेन्नई को पहले क्वालीफायर में मुंबई से हार मिली थी। पुणे में खेले गए
मुकाबले में बेंगलुरु पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए। जवाब में राजस्थान
19 ओवर्स में 109 रन ही बना सकी। यह मुकाबला हारने के बाद राजस्थान का
आईपीएल-8 अभियान खत्म हो गया है। एबी डिविलियर्स को तूफानी पारी के लिए मैन
ऑफ द मैच चुना गया।
ये रहे राजस्थान की हार के कारण
* बॉलर्स ने हराया मैच : मोरिस-फल्कनर फ्लॉप
* RCB की बेजोड़ बैटिंग: डिविलियर्स-मंदीप छाए
* शेन वाटसन : मौके पर हो गए फुस्स
* स्टीवन स्मिथ : कप्तानी योग्य प्रदर्शन नहीं
* बैट्समैन फ्लॉप : 9 बल्लेबाज लौटे अंडर-20

बॉलर्स ने हराया मैच : मोरिस-फल्कनर फ्लॉप
राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट के शुरू से एलिमिनेटर मैच से पहले तक जोरदार प्रदर्शन करती रही। खासकर बॉलर्स ने अपने दम पर कई मैच जितवाए। लेकिन जब मौका भुनाने की बारी आई तो बुरी तरह फ्लॉप हो गए। स्ट्राइकर बॉलर क्रिस मोरिस और जेम्स फल्कनर ने तो 10.5 की औसत से रन लुटाए। उनसे बेहतर शेन वाटसन ने बॉलिंग की। मोरिस और फल्कनर ने 4 ओवर्स में 42-42 रन खर्च किए। मोरिस को एक विकेट मिला, जबकि फल्कनर का खाता नहीं खुला। शेन वाटसन ने 4 ओवर में 32 रन दिए। धवल कुलकर्णी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें दूसरे छोर से कोई हेल्प नहीं मिला।

No comments:
Post a Comment