खेल डेस्क. दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का
मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए
क्वालीफाई भी कर लिया। मैच के दौरान एक बड़ा ही रोचक पल सामने आया।
बेंगलुरु की पारी की सात बॉल ही फेंकी गई थी कि बारिश आ गई। दोनों टीमों के
खिलाड़ी पवेलियन की ओर बढ़े। इसी समय युवराज सिंह ने मजाक के तौर पर क्रिस
गेल को धक्का दे दिया। फिर क्या था मस्तमौला क्रिस गेल ने भी बल्ला उठाया
और युवी की ओर दौड़ पड़े। दोनों की मस्ती देख स्टेडियम में बैठे दर्शक भी
शोर बचाने लगे। बारिश के दौरान युवी और विराट कोहली एक-दूसरे से काफी देर
तक बात करते नजर आए। इस दौरान युवराज सिंह, विराट का चेहरा पकड़कर दुलारते
दिखाई दिए।
कुछ यूं रहा मैच का रोमांच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को एम.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया आईपीएल-8 का 55वां मैच बारिश की भेंट
चढ़ गया। मैच रद्द होने की स्थिति में मिले एक अंक के बाद रॉयल चैलेंजर्स
टीम 16 अंक हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है। रॉयल चैलेंजर्स के
सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य था लेकिन वे अभी सात गेंद ही खेल पाए
थे कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और लगातार हो रही बारिश के कारण अंतत:
मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment