अमेठी. केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्री स्मृति ईरानी
मंगलवार को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर हैं। स्मृति ईरानी ने लखनऊ के अमौसी
एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "12 मई को
अपने पिछले दौरे पर किसानों ने यूरिया उपलब्ध कराने की विशेष मांग की थी।
10 सालों से वे इसके लिए परेशान थे। मैने उनसे किया वादा निभाया है। राहुल
जो 10 साल में नहीं कर पाए, वह हमारी सरकार ने एक साल के कार्यकाल में 10
दिन के अंदर कर दिखाया है। सोमवार की रात को ही यूरिया का फुल रैक अमेठी
पहुंचा है। इसे किसानों को बांटा जाएगा।" यह कहकर स्मृति ने इशारों ही
इशारों में यह जताने की कोशिश की है कि अमेठी की जनता ने राहुल को सांसद के
रूप में चुनकर कहीं न कहीं गलती की है। इसके बाद स्मृति अमेठी के लिए
रवाना हो गईं, वहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
अपने तीन दिन के दौरे पर राहुल ने ज्यादातर भूमि अधिग्रहण, फूड पार्क
और किसानों के बर्बाद फसल की ही बात की थी। इन मुद्दों को लेकर वह केंद्र
सरकार पर निशाना साधते रहे। मई-जून में अभी धान की रोपाई होने वाली है। फसल
अच्छी हो इसके लिए किसानों को ऊर्वरक (यूरिया) की जरूरत है, जो उन्हें
नहीं मिल पा रही थी। यूरिया पर सब्सिडी ज्यादा होने के कारण मार्केट में
इसकी किल्लत है। ऐसे में स्मृति ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए अपने दौरे
के पहले ही यूरिया से भरा एक फुल रैक अमेठी भिजवा दिया। ऐसा राहुल पिछले
10 सालों में भी नहीं कर पाए थे।
दौरे के ठीक पहले भाजपाइयों ने मचाया बवाल
स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे के ठीक पहले सोमवार की रात गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आई खाद रैक के शुभारंभ अवसर पर भाजपाइयों ने बवाल कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता स्मृति के पिछले दौरे में विरोध करने वाली जन कल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह को बुलाने पर इफको के क्षेत्रीय कृषि प्रबंधक पर टूट पड़े। उनकी जमकर पिटाई की और खुद रैक प्वाइंट का फीता काटकर उद्घाटन भी कर डाला। इसपर काफी बवाल हुआ। भाजपाइयों ने इफको के क्षेत्रीय कृषि प्रबंधक के साथ मारपीट भी की।

भरेंगी 25 हजार किसानों का प्रीमियम
12 मई को अपने अमेठी दौरे पर स्मृति ईरानी ने 25 हजार गरीब परिवारों को जोड़ने के लिए उनके पहले प्रीमियम के भुगतान का वादा किया था। आज वह अपने वादे के तहत प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के अनुसार कुल 25 हजार परिवारों का प्रीमियम भुगतान करेंगी।

चार जनसभाओं को करेंगी संबोधित
इसके बाद वह अमेठी विधानसभा क्षेत्र के मिसरौली, गौरीगंज के कमलानगर,
जगदीशपुर के भागीरथपुर और तिलोई के नहर कोठी में सभाओं को संबोधित करेंगी।
राहुल को देंगी जवाब
दरअसल, अभी तीन दिन के दौरे के बाद राहुल गांधी लौटे हैं। पिछले तीन दिनों में राहुल ने जहां घूम-घूम कर किसानों से बात की, वही फूड पार्क के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसे में माना जा रहा है कि स्मृति ईरानी आज राहुल गांधी को वाजिब जवाब भी देंगी।

स्मृति का कार्यक्रम
सुबह करीब 10 बजे सलोन, 12 बजे अमेठी, 2 बजे गौरीगंज और शाम 4 बजे जगदीशपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम 6 बजे तिलोई में उनका आखिरी कार्यक्रम है। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां से वह दिल्ली लौट जाएंगी।

No comments:
Post a Comment