खेल डेस्क. आईपीएल-8 अंतिम दौर में है और अब इसके सिर्फ दो मैच
ही बचे हैं। 22 मई को दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं। ये मुकाबला चेन्नई के कप्तान एमएस
धोनी के होमग्राउंड यानी रांची में हो रहा है। रांची में मैच होने से वहां
के क्रिकेट फैन्स के साथ ही खुद धोनी भी काफी खुश हैं। मुंबई इंडियन्स से
मैच हारने के बाद धोनी ने कहा था कि उन्हें अगला मैच रांची में खेलना है।
वो उनका होम ग्राउंड है। उनके माता-पिता भी उन्हें वहां खेलते देखना पसंद
करेंगे। गौरतलब है कि धोनी लंबे समय से अपने घर और फैमिली से दूर हैं। पहले
वो वर्ल्ड कप में बिजी रहे और अब पिछले डेढ़ महीने से आईपीएल में बिजी
हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप से लौटने के बाद वो कुछ दिनों के लिए अपने घर जरूर
गए थे।
एमएस धोनी की फैमिली:
एमएस धोनी के पिता का नाम पान सिंह और मां का नाम देवकी देवी है। उनकी
एक बहन जयंती गुप्ता और एक भाई नरेंद्र सिंह धोनी है। धोनी की शुरुआती
पढ़ाई रांची में ही हुई। यहीं से उन्होंने बैडमिंटन, फुटबॉल और फिर क्रिकेट
खेलना शुरू किया। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी दोनों देहरादून से हैं, लेकिन
धोनी के पिता जॉब के कारण रांची शिफ्ट हो गए थे। जबकि साक्षी के पेरेंट्स
देहरादून में रहते हैं। 6 फरवरी 2015 को धोनी बेटी के पिता बने हैं।
No comments:
Post a Comment