Monday, 23 March 2015

वर्ल्‍ड कप: टॉप 11 परफॉमर्स में 5 हमारे, सेमीफाइनल हार सकता है ऑस्ट्रेलिया

शिखर धवन
शिखर धवन
खेल डेस्क. वर्ल्ड कप 2015 का सेमीफाइनल शुरू होने वाला है। सेमीफाइनल में पहुंचने वालीं टॉप चार टीमें मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशंसकों की सबसे अधिक रुचि दूसरे सेमीफाइनल में है, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत जहां मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन है, वहीं ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा चार बार चैम्पियन रह चुका है। आंकड़ों में भले ही ऑस्ट्रेलिया भारी हो, लेकिन इस टूर्नामेंट और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात की जाए तो टीम इंडिया कंगारुओं पर भारी पड़ती नजर आ रही है। वर्ल्ड कप में अब तक खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस के आधार पर Dainikbhaskar.com ने बेस्ट इलेवन टीम तैयार की है। इसमें टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पर हावी है।
टॉप में नहीं कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
बैटिंग में निश्चय ही भारत ऑस्ट्रेलिया पर भारी है। टूर्नामेंट के टॉप बल्लेबाजों की बात करें तो 10वें नंबर तक भी कोई ऑस्ट्रेलियाई नहीं है। वहीं, टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन 6वें नंबर पर हैं, जबकि विराट कोहली 13वें नंबर पर। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल कुल 301 रनों के साथ 15वें पायदान पर हैं।
बॉलिंग में शमी दे रहे टक्कर
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया की बॉलिंग को कमजोर माना जा रहा था, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल उलट है। मोहम्मद शमी भारतीय बॉलर्स में टॉप पर हैं। क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट लेकर वो इस टूर्नामेंट के नंबर वन बॉलर भी बन गए थे। इस वक्त मिचेल स्टार्क 18 विकेट के साथ वर्ल्ड कप के नंबर दो बॉलर हैं और शमी (17) उनसे मात्र एक विकेट ही पीछे हैं।
कप्तानी में भी भारी हैं धोनी
टीम इंडिया के कैप्टन कूल धोनी ने इस वर्ल्ड कप में जीत के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पिछले करीब 8 सालों से टीम इंडिया की कमान संभाल रहे धोनी ने जीत का शतक पूरा किया और वो सबसे सफल भारतीय कप्तान बने। वर्ल्ड कप में लगातार 11 जीतों का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क अनुभव और रिकॉर्ड, दोनों में ही धोनी से पीछे हैं।

No comments:

Post a Comment