नोकिया का फोन कारोबार खरीदने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय बाजार के लिए नई रणनीति बनाई है। कंपनी स्मार्टफोन बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एक्सचेंज ऑफऱ लेकर आई है। इसके तहत नोकिया
के आशा सीरीज फोन को ग्राहक एक्सचेंज कर 1000 रुपये और 1500 रुपये का
डिसकाउंट ले सकेंगे। इसके बदले में कंपनी 6499 रुपये की कीमत वाले हाल ही
में लांच ल्यूमिआ 435 फोन ग्राहकों को देगी।
क्या है नई स्ट्रेटजी
कहां कर सकेंगे एक्सचेंज
रवि के अनुसार ग्राहक नोकिया के रिटेल ऑउटलेट के साथ-साथ ऑनलाइन रिटेल
कंपनी फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, स्नैपडील सहित दूसरी ई-कॉमर्स कंपनियों पर
एक्सचेंज कर सकेंगे। एक्सचेंज के बदले में ग्राहक ल्यूमिआ 435 स्मार्टफोन
खरीद सकेंगे। जिसकी अभी बाजार में कीमत 6499 रुपये हैं। एक्सचेंज स्कीम 7
मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक रहेगी।
अफोर्डेबल कीमत में सारे फीचर्स पर जोर
रवि के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट एंट्री लेवल के फोन से लेकर अफोर्डेबल
कीमत वाले स्मार्टफोन में ज्यादा से ज्यादा फीचर देने की कोशिश कर रही है।
इसके तहत स्काईप, ऑउटलुक एक्सप्रेस, ऑफिस 365, एक्स बॉक्स जैसे फीचर्स देने
पर फोकस है। उन्होंने कहा कि अगले तीन साल में स्मार्टफोन की डिमांड तेजी
से बढ़ेगी।
कंपनी अभी सारे फोन कर रही है आयात
नोकिया के फोन कारोबार को खरीदने के बाद माइक्रोसॉफ्ट भारत में पूरी
तरह से आयात पर निर्भऱ है। कंपनी दूसरे देशों में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग
यूनिट से भारत में फोन आयात कर रही है। हाल ही में बजट में हुए ड्यूटी बदलाव से आयात होने वाले फोन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर दिखने की संभावना है।
No comments:
Post a Comment