Tuesday, 24 March 2015

ऐसा हुआ तो बिना मैच खेले फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

ऐसा हुआ तो बिना मैच खेले फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया सिडनी। क्रिकेट विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 26 मार्च को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। आकड़ों को देखें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही है। दोनों टीमें सेमीफाइनल की तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन जैसा पहले सेमीफाइनल में देखने को मिला और मैच के दौरान बारिश हुई। अब इस बात पर चर्चा हो रही है
 
कि अगर दूसरे सेमीफाइनल के दौरान सिडनी में भी बारिश होती है तो क्या होगा? ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च को सिडनी में बारिश के आसार हैं। अगर बारिश होती है और मैच नहीं खेला जाता है तो इससे टीम इंडिया को जबरदस्त फायदा मिलेगा और उसे बिना मैच खेले सीधे फाइनल को टिकट मिल जाएगा। लेकिन यह तब संभव होगा जब बारिश लगातार 26 और 27 मार्च को होती रहे। आइसीसी ने नॉक आउट मुकाबलों में बारिश जैसे हालात से निपटने के लिए 'रिजर्व डे' रखा है। यानी साफ है कि अगर 26 मार्च को बारिश की वजह से सेमीफाइनल का मुकाबला नहीं हो पाया तो ये मैच को 27 मार्च को खेला जाएगा। 

अगर मगर ही सही, बारिश की वजह से सेमीफाइनल का मैच 27 मार्च को भी नहीं खेला जा सका तो उसके बाद 'रिजर्व डे' नहीं है। अगर 27 मार्च को भी मैच नहीं खेला जाता है तो ऑस्ट्रेलिया सीधे विश्व कप से बाहर हो जाएगा और मैच नहीं खेलने की स्थिति में भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि लीग मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया से काफी अच्छा रहा है। टीम इंडिया ने लीग मैच के दौरान खेले सभी 6 मुकाबले जीते थे और अंक तालिका में नंबर वन पर रही थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों में जीत मिली, तो एक मैच में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बारिश के कारण ड्रा रहा था। - See more at: http://www.jagran.com/cricket/headlines-rain-drives-indian-team-in-final-of-world-cup2015-12198991.html?src=fb#sthash.ySoylZev.dpuf

No comments:

Post a Comment