Thursday, 19 March 2015

अमिताभ के बाद रणबीर ने भी की कमेंट्री, बोले-बेडरूम में खेलता हूं क्रिकेट

आकश चोपड़ा के साथ कमेंट्री करते रणबीर कपूर।खेल डेस्क. सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के बाद रणबीर कपूर ने भी वर्ल्ड कप में कमेंट्री करने वालों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने वर्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले के दौरान कमेंट्री की। रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। कमेंट्री के दौरान रणबीर कपूर से जब पूछा गया कि क्रिकेट खेलने की उनकी क्या यादें हैं, तो जवाब में रणबीर बोले कि क्रिकेट तो कहीं भी खेली जा सकती है। रणबीर ने कहा, "मैं तो बेडरूम में भी क्रिकेट खेल लेता हूं।" इसी बीच रोहित शर्मा ने पुल शॉट के जरिए चौका जड़ा तो रणबीर ने कहा, "ये शानदार चौका।" रणबीर ने कहा कि वे बचपन से ये लाइन बोलना चाहते थे। कमेंट्री बॉक्स में रणबीर कपूर के साथ आकाश चोपड़ा और शोएब अख्तर बैठे नजर आए। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने वर्ल्ड कप-2015 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में कमेंट्री की थी।

No comments:

Post a Comment