दक्षिण कोरिया जहां सैमसंग का होम मार्केट है, डिवाइस के लिए 20 मिलियन प्रीआर्डर मिल चुकें हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि गैलेक्सी एस6 और एस6 एज की टक्कर एलजी जी-फ्लेक्स 2 के साथ होगी।
एल जी का जी फ्लेक्स 2 को 55,000 रुपये की कीमत में इस महीने के अंत तक लांच किया जाएगा। हालांकि, गैलेक्सी एस6 इससे थोड़ा महंगा होगा। ब्रिटेन में डिवाइस के 32 जीबी मॉडल के लिए 700 यूरो की कीमत रखी गयी है जो करीब 47,000 रुपये है लेकिन टैक्स और ड्यूटी के साथ इसकी कीमत 55,000 रुपये या उससे थोड़ा ज्यादा होगी।
इसका एज वैरिएंट ज्यादा महंगा होगा। गैलेक्सी नोट 4 और गैलेक्सी नोट एज की तरह इसका प्रीमियम करीब 6,000 से 10,000 रुपये पड़ेगा। ब्रिटेन में प्रीआर्डर के लिए 850 यूरो की कीमत है जो करीब 57,000 रुपये है।
दोनों ही डिवाइसेज में 14एनएम फिनफेट प्रोसेस का यूज कर किया गया है। यह फोन 64-बिट एक्सवाइनोस 7 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2जीबी का डीडीआर4 रैम और 32 जीबी से 128 जीबी के स्टोरेज के वैरिएंट से लैस है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 16एमपी का रियर व 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है।
गैलेक्सी एस6 और एस6 एज सैमसंग के बेहतर डिजायन वाले फोन हैं।
सैमसंग ने 2के रेज्योलूशन के साथ 5 इंच का सुपर एमोल्ड पैनल जोड़ा है। एज में टू साइड कर्व्ड स्क्रीन है।
सैमसंग ने नया फास्ट चार्जिंग बैटरी टेक्नोलॉजी ‘बायोमेट्रीक स्कैनर’ और नया पेमेंट सिस्टम ‘सैमसंग पे’ डाला है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंपनी ने यह दावा किया है कि डिवाइस में बेहतर यूजर इंटरफेस डाला गया है जो एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप से लैस है।
इसके अलावा सैमसंग में प्रीलोडेड माइक्रोसॉफ्ट के एप्स- गूगल के क्लाउड सर्विस के साथ वनड्राइव, स्काइप और वननोट भी हैं।
- See more at: http://latest-world--news.blogspot.com/
No comments:
Post a Comment