इंडोनेशिया में एक घर की
बिक्री के लिए अनोखा विज्ञापन आया है। एक महिला ने अपना घर बेचने के लिए
दिए गए विज्ञापन में घर की विशेषता के अलावा खरीददार से शादी करने का भी
प्रस्ताव रखा है। यह अनोखा एेड इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
इंडोनेशिया में अपने घर के बाहर खड़ी विना लिया।
एेड में जिस घर के बारे में जो जानकारी दी गई है, वह किसी सामान्य घर
की तरह सिंगल-स्टोरी प्रॉपर्टी है, जिसमें दो बेडरूम, दो बाथरूम, पार्किंग
स्पेस और एक फिश पौंड है। घर की मालकिन 40 साल की विना लिया हैं। वह विडो
हैं और ब्यूटी सैलून चलाती हैं। विना का यह मकान जावा आइसलैंड के सलेमान
में स्थित है। इसकी मार्केट वैल्यू 999 मिलियन रुपियाह (75,000 डॉलर) बताई
जा रही है।
सीरियस बॉयर्स के लिए है प्रस्ताव
एेड में इस बात का उल्लेख है कि यह प्रस्ताव सीरियस बॉयर्स के लिए है
और नॉन-निगोशिएबल है। इंटरनेट पर एेड के वायरल होते ही विना के पास
प्रस्ताव भी आने शुरू हो गए हैं। कास्कुस ऑनलाइन फोरम पर Boldies99 ने कहा
है, ''विना बहुत ही स्मार्ट हैं, उन्होंने इस प्रकार का एेड देकर बहुत ही
चालाकी की है, ऐसा होने से घर की बिक्री के बाद भी वह मकान मालकिन बनी
रहेंगी।''
विना ने एक समाचार एजेंसी को बताया इस प्रकार के रिएक्शन से उन्हें
बुरा लगा है। हालांकि, इस बात से वह खुश भी हैं कि कई पत्रकार उनका
साक्षात्कार लेने के लिए आ रहे हैं। इस मुस्लिम बहुल देश में पुलिस भी इस
मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यहां आकर इस
बात की जांच की कि यह विज्ञापन सही है या नहीं। विना ने कहा, ''मैंने
उन्हें बताया कि यह मेरा आइडिया नहीं था। मैंने अपने एक प्रॉपर्टी एजेंट
फ्रेंड से किसी बायर को खोजने में मदद के लिए कहा था, ताकि इसी के साथ
उन्हें पति भी मिल जाए, लेकिन मैंने उम्मीद की थी कि इस बात को वह कुछ
लोगों तक ही ले जाएगी, लेकिन उसने इसे ऑनलाइन एेड के रूप में डाल दिया।
मैंने अपने फ्रेंड को कहा था कि यदि कोई बायर है जो सिंगल हो या फिर
तलाकशुदा, जो घर खरीदने के साथ शादी भी करना चाहता हो तो हम दोनों के बीच
बातचीत हो सकती है, क्योंकि मैं भी विडो हूं।''
विना ने बताया कि अभी तक एक ही सीरियस बायर सामने आया है, जिसने
बुधवार को घर पर आकर मुलाकात की। हालांकि, बात कहां तक पहुंची, इसके बारे
में विना ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
No comments:
Post a Comment